- Hindi News »
- Maharashtra »
- Ncb Raid In Mumbai Caught Mephedrone Worth 50 Crore
मुंबई में NCB की रेड, घर में ही बना रखी थी लेबोरेटरी, 50 करोड़ की ‘मेफेड्रोन’ बरामद
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
मुंबई के रायगढ़ में अवैध प्रयोगशाला का भंडाफोड़ हुआ है। एनसीबी ने कार्रवाई के दौरान 50 करोड़ की मेफेड्रोन भी जब्त की है। टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

मुंबई नारकोटिक्स डिपार्टमेंट की छापेमारी।
मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एनसीबी पूरी तरह से एक्शन मोड में आ चुकी है। यहां टीम ने पहले एक घर में छापेमारी कर 50 करोड़ रुपये की मेफड्रोन बरामद की। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने रायगढ़ में मेफड्रोन की अवैध प्रयोगशाला होने की बात कबूली। टीम ने कार्रवाई कर प्रयोगशाला को सील कर दिया है।
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मेफेड्रोन निर्माण की अवैध लेबोरेटरी का एनसीबी की टीम ने भंडाफोड़ किया है। अधिकारियों ने बताया कि अवैध पदार्थ निर्माण करने वाले दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। प्रयोगशाला में कब से प्रतिबंधित पदार्थ बनाए जा रहे हैं इसकी जानकारी ली जा रही है।
मुंबई के भांडुप इलाके में की थी रेड
एनसीबी कर्मियों ने मुंबई के भांडुप इलाके में एक घर दबिश देकर दो लोगों को गिरफ्तार कर 46.8 किलोग्राम ‘मेफेड्रोन’ जब्त की थी। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर रायगढ़ के महाड औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक प्रयोगशाला में इस मादक पदार्थ को तैयार किया था। उन्होंने बताया कि इसके बाद एनसीबी की एक टीम ने प्रयोगशाला में छापा मारा और मादक पदार्थ बनाने में इस्तेमाल होने वाले रसायनों की बड़ी खेप को जब्त किया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से धक्का-मुक्की; मोर्चे में कई नेता गिरफ्तार
अमरावती ग्रामीण पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 4 अत्याधुनिक ‘चार्ली मोबाइल’ बाइक; SP निकेतन कदम ने दिखाई हरी झंडी
पुणे शराब कांड में बड़ा खुलासा, ऑनलाइन मेथनॉल मंगाकर आरोपी योगेश वानखेड़े ऐसे बनाया था ‘मौत का कॉकटेल’
नागपुर में दोहरी मार से थमे ट्रकों के पहिये: डीजल की बढ़ी कीमतों से ट्रांसपोर्ट उद्योग बेहाल
सील की गई अवैध प्रयोगशाला
एनसीबी ने कार्रवाई में काफी संख्या में मादक पदार्थ बनाने के उपकरण भी जब्त किए। बताया जा रहा है कि यहां प्रतिबंधित पदार्थ बनाने के सारे उपकरण और प्रयोग की जाने वाले सामग्री के साथ उसे टेस्ट करने के सामान भी मौजूद थे। देखकर यह भी लगता है कि बड़ी खेप यहां से सप्लाई की जाती रही होगी।
महाराष्ट्र की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
आरोपी के खिलाफ पहले से मामले दर्ज
छापेमारी के दौरान गिरफ्तार दो लोगों में से एक खिलाफ एनडीपीए एक्ट के अंतर्गत राजस्व खुफिया निदेशालय की ओर से पहले से दो मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी जमानत पर जेल से बाहर आया था और फिर मेफेड्रोन बनाने वाले गिरोह में शामिल हो गया था।
Ncb raid in mumbai caught mephedrone worth 50 crore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से धक्का-मुक्की; मोर्चे में कई नेता गिरफ्तार
May 30, 2026 | 02:08 PMअमरावती ग्रामीण पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 4 अत्याधुनिक ‘चार्ली मोबाइल’ बाइक; SP निकेतन कदम ने दिखाई हरी झंडी
May 30, 2026 | 02:07 PMNDA Passing Out Parade 2026: सेना प्रमुख ने ‘सेवा परमो धर्मः’ का दिया संदेश, कहा- खतरों के लिए रहें तैयार
May 30, 2026 | 02:06 PMपुणे शराब कांड में बड़ा खुलासा, ऑनलाइन मेथनॉल मंगाकर आरोपी योगेश वानखेड़े ऐसे बनाया था ‘मौत का कॉकटेल’
May 30, 2026 | 02:01 PMIT Manager की नौकरी छोड़ बनी ऑटो ड्राइवर, बोली- अब 60 हजार कमाती हूं और पहले से ज्यादा खुश हूं
May 30, 2026 | 01:58 PMनागपुर में दोहरी मार से थमे ट्रकों के पहिये: डीजल की बढ़ी कीमतों से ट्रांसपोर्ट उद्योग बेहाल
May 30, 2026 | 01:57 PMInstagram का बड़ा धमाका, अब रील्स बनाते समय नहीं भूलेंगे स्क्रिप्ट, नया Teleprompter फीचर आएंगा काम
May 30, 2026 | 01:55 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM










