- Hindi News »
- Maharashtra »
- Naya Nagpur Project Land Acquisition First Registry Farmers Compensation
नया नागपुर परियोजना को रफ्तार, NMRDA ने शुरू किया भूमि अधिग्रहण; किसानों को मिला मुआवजा
Nagpur Land Acquisition News: नया नागपुर परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया तेज हो गई है। पहली रजिस्ट्री पूरी होने के साथ किसानों को मुआवजा राशि मिलनी शुरू हो गई है।
- Written By: अंकिता पटेल

नया नागपुर परियोजना, (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Devendra Fadnavis Dream Project:- ‘नया नागपुर परियोजना में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। इसके तहत बुधवार को पहली रजिस्ट्री की गई। संबंधित किसान को जमीन की मुआवजा राशि प्रदान की गई। इसी के साथ अब नया नागपुर परियोजना के तहत आने वाले किसान अब करोड़पति बनने शुरू हो गये हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘नया नागपुर’ को रफ्तार देते हुए नागपुर महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (एनएमआरडीए) ने भूमि अधिग्रहण की शुरुआत कर दी है।
प्रशासनिक स्तर पर बड़ी हलचल शुरू
एनएमआरडीए ने बुधवार को ‘नया नागपुर’ क्षेत्र अंतर्गत हिंगना तहसील के गोधनी (रिठी) गांव में 1.01 हेक्टेयर जमीन की पहली रजिस्ट्री कराई। इसी के साथ प्राधिकरण ने नया नागपुर के लिए इस जमीन पर पहला भूमि अधिग्रहण पूरा कर लिया। इसी के साथ ‘नया नागपुर’ प्रोजेक्ट को लेकर प्रशासनिक स्तर पर बड़ी हलचल शुरू हो गई है।
कहा जा रहा है कई नागपुर महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (एनएमआरडीए) ने आयुक्त संजय मीणा के मार्गदर्शन में इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए निर्धारित कुल 692 हेक्टेयर अर्थात करीब 1700 एकड़ भूमि अधिग्रहण के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए पहली बड़ी सफलता हासिल की है। एनएमआरडीए ने ‘सीधी खरीद’ नीति के तहत 1.01 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया है।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में दिल दहला देने वाली घटना: अंतरजातीय विवाह से नाराज ससुराल वालों ने महिला का जबरन 7 बार कराया गर्भपात
अमरावती शहर में आंगनवाड़ी पोषण आहार में बड़ी लापरवाही: न्यूट्रिशन बार में मिली जिंदा इल्ली, मचा हड़कंप
गड़चिरोली पुलिस का बढ़ा गौरव: जगदलपुर बैठक में केंद्र सरकार ने नक्सल विरोधी अभियानों के लिए किया सम्मानित
अमरावती में दिनदहाड़े लूट से हड़कंप, ट्रैवल्स मैनेजर पर हमला कर बदमाश फरार; पुलिस CCTV खंगालने में जुटी
खास बात यह है कि प्रशासन ने भू-स्वामियों के हितों का ध्यान रखते हुए 1.84 करोड़ रुपए प्रति एकड़ की दर से मुआवजे का निर्धारण किया है जिसके तहत प्रभावित किसान को 4 करोड़ 60 लाख रुपए मुआवजे की राशि प्रदान की गई है। इसके साथ ही नागपुर महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (एनएमआरडीए) अब ‘नया नागपुर परियोजना’ के आगामी चरणों के तकनीकी दस्तावेजों और प्रक्रियाओं को अंतिम रूप देने में जुट गया है।
बुधवार को गोधनी (रिठी) गांव के किसान स्ववन भटवेरा (रिठी) गांव स्थित अपनी 1.01 हेक्टेयर जमीन को ‘नया नागपुर’ परियोजना के लिए एनएमआरडीए को सुपुर्द करने सदर, नियोजन सदर भवन के पास स्थित रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने नागपुर महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (एनएमआरडीए) के आयुक्त संजय मीणा की प्रमुख उपस्थिति में रजिस्ट्री कराई।
इस अवसर पर नागपुर महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (एनएमआरडीए) के जॉइंट कमिश्नर सचिन ढोले और एनएमआरडीए की डिप्टी कलेक्टर प्रियदर्शिनी बोरकर मुख्य रूप से मौजूद थीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान सावन भटवेरा को उनके मुआवजे की रकम गुरुवार को उनके खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
‘पहले आओ, पहले पाओ’ की नीति, देरी की तो सिर्फ 4 गुना मुआवजा
नागपुर महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (एनएमआरडीए) ‘नया नागपुर’ परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण पर जोर देते हुए ‘पहले आओ, पहले पाओं’ की नीति के तहत उन लोगों को प्रोत्साहित कर रहा है जो जल्दी खरीदी की प्रक्रिया पूरी करेंगे। एनएमआरडीए को इस परियोजना में भूमि अधिग्रहण के लिए 3,000 करोड़ रुपए का कर्ज मंजूर हुआ है, इसलिए एनएमआरडीए को योजना यह है कि जो जमीन मालिक स्वेच्छा से पहले अपनी जमीन की रजिस्ट्री करवाएंगे उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्हें ही बेहतर लाभमिलेगा, जबकि देरी करने वालों को केवल कानूनी प्रावधानों के अनुसार 4 गुना मुआवजा ही मिलेगा, साथ ही उन्हें प्रति एकड़ 1500 वर्गफुट के विकसित प्लॉट का लाभ भी नहीं दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-नागपुर में पीठाभिषेक विवाद, किन्नर समुदाय में नाराजगी, उत्तम बाबा के कार्यक्रम का विरोध; होटल के बाहर प्रदर्शन
बता दें कि ‘नया नागपुर’ परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण में सरकार ने प्रभावित होने वाले किसानों, जमीन मालिकों को 1.84 करोड़ रुपए प्रति एकड़ की दर तय की है। इसके अलावा शासन ने प्रभावितों को प्रति एकड़ जमीन अधिग्रहण पर 1500 वर्गफुट विकसित प्लॉट भी देने का प्रावधान किया है।
‘नया नाम्पुर परियोजना के लिए मेरी जमीन अधिग्रहित की गई है। इसके बदले मुझझे जो मुआव्जा मिला है यह बहुत समाधानकारक है, नागपुर के विकास के लिए यह परियोजना बेहद महत्वपूर्ण है। इस परियोजना के लिए मेरी शुभकामनाएं।
-सावन भटवेरा, किसान, गोधनी (रिद्धी)
Naya nagpur project land acquisition first registry farmers compensation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई जल परिवहन होगा डिजिटल, वर्सोवा-मढ रूट पर जल्द शुरू होगी ऑनलाइन टिकट सेवा
May 21, 2026 | 11:02 AMनासिक में दिल दहला देने वाली घटना: अंतरजातीय विवाह से नाराज ससुराल वालों ने महिला का जबरन 7 बार कराया गर्भपात
May 21, 2026 | 11:02 AMतमिलनाडु में हुआ कैबिनेट विस्तार, TVK और कांग्रेस के 23 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, देखें VIDEO
May 21, 2026 | 11:01 AMGold-Silver Rate Today: MCX पर सोने-चांदी के भाव में आज भारी गिरावट, जानिए सोने-चांदी का नया रेट
May 21, 2026 | 10:59 AMअमरावती शहर में आंगनवाड़ी पोषण आहार में बड़ी लापरवाही: न्यूट्रिशन बार में मिली जिंदा इल्ली, मचा हड़कंप
May 21, 2026 | 10:58 AMPM Fasal Bima Yojana : अगले पांच साल तक जारी रहेगी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,लाखों किसानों को मिलेगा लाभ
May 21, 2026 | 10:57 AMAcer का नया AI Laptop लॉन्च, Intel Core Ultra 7, 32GB RAM और Copilot+ फीचर्स के साथ मचा सकता है धूम
May 21, 2026 | 10:54 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM












