नागपुर में पीठाभिषेक विवाद, किन्नर समुदाय में नाराजगी, उत्तम बाबा के कार्यक्रम का विरोध; होटल के बाहर प्रदर्शन

Nagpur Transgender Protest: हत्या के आरोपी उत्तम बाबा सेनापति के प्रस्तावित पीठाभिषेक को लेकर नागपुर में किन्नर समुदाय में भारी विरोध देखने को मिला। होटल और वीएचपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया।
Pithabhishek Controversy in Nagpur: Transgender Community Outraged; Protest Against Uttam Baba's Event; Demonstration Outside Hotel
नागपुर किन्नर विवाद,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nagpur kinnar Community Protest News: नागपुर जिले में हत्या के आरोपी किन्नर उत्तम बाबा सेनापति के पीठाभिषेक को लेकर शहर के किन्नरों में भारी नाराजगी फैल गई है। प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी मिलते ही मंगलवार रात बड़ी संख्या में किन्नर पारडी स्थित विश्व हिंदू परिषद के कार्यालय के बाहर जमा हो गए, वहां जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया और कार्यक्रम रद्द करने की मांग की गई।

पीठाभिषेक का कार्यक्रम किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी के हाथों होना था। हिमांगी सखी के रामदासपेठ के होटल तुली इम्पीरियल में स्की होने की जानकारी मिलते ही बुधवार दोपहर से बड़ी संख्या में किन्नरों के गुट ने होटल के बाहर ठिया जमा लिया। इस वजह से पुलिस बंदोबस्त भी तैनात किया गया, उत्तम बावा हमेशा से ही विवादों में रहा है।

उत्तम बाबा के पीठाभिषेक को लेकर किन्नरों में भारी विरोध

10 वर्ष पहले पूरे शहर में उसका दबदबा हुआ करता था। पैसों की हिस्से बांटी को लेकर उत्तम ने वर्ष 2019 में अपने ही चेले चमचम गजभिये की हत्या कर दी थी।

7 वर्ष बाद उसे जमानत मिली और कुछ दिनों पहले ही वह जेल से रिहा हुआ है। शहर में किन्नरों के 4 बड़े डेरे हैं। चारों डेरे में उत्तम के खिलाफ रोष है। ऐसे में हिमांगी सखी द्वारा उसका पौठाभिषेक करने की जानकारी मिलते ही बवाल मच गया।

मंगलवार रात पारडी परिसर में वीएचपी के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया। देर रात तक प्रदर्शन जारी रहा और पुलिस ने सभी को समझाकर शांत कराया। गुरुवार को यह कार्यक्रम होना था। हिमांगी सखी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए नागपुर आई थीं।

उनके होटल तुली में रुकने की सूचना मिलते ही किन्नरी ने रामदासपेठ में भी जमकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने यहां भी तगड़ा बंदोबस्त तैनात किया था। हिमांगी सखी को घेरने के लिए शाम तक किन्नर होटल के बाहर जमा थे, बताचा जाता है कि विवाद को देखते हुए कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया लेकिन उत्तम को लेकर नाराजगी जारी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com