- Hindi News »
- World »
- Trump Situation Room Meeting Iran Peace Deal Red Line
सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
- Written By: अमन उपाध्याय
Trump Situation Room Meeting: व्हाइट हाउस के सिचुएशन रूम में राष्ट्रपति ट्रंप और सुरक्षा टीम के बीच दो घंटे चली अहम बैठक के बावजूद ईरान के साथ पीस डील पर कोई घोषणा नहीं हुई।

डोनाल्ड ट्रंप, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Donald Trump Situation Room Meeting Iran Peace Deal: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव को कम करने की दिशा में पूरी दुनिया की निगाहें व्हाइट हाउस पर टिकी थीं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को अपनी नेशनल सिक्योरिटी टीम के साथ ‘सिचुएशन रूम’ में करीब दो घंटे तक लंबी बैठक की।
कयास लगाए जा रहे थे कि इस बैठक के बाद किसी बड़े शांति समझौते का ऐलान होगा, लेकिन ट्रंप ने बिना किसी आधिकारिक घोषणा के बैठक समाप्त कर दी।
ट्रंप की ‘रेड लाइन’
व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बैठक के बाद स्पष्ट किया कि राष्ट्रपति ट्रंप फिलहाल किसी भी समझौते की घोषणा करने की जल्दबाजी में नहीं हैं। वे तभी आगे बढ़ेंगे जब उन्हें लगेगा कि उनके द्वारा तय की गई ‘रेड लाइन’ शर्तें पूरी तरह से मानी जा रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सुलग रहा यूरोप: प्रवासियों के खिलाफ हिंसक प्रदर्शनों से बढ़ी चिंता, क्या भारतीयों का ‘यूरोपियन ड्रीम’ खतरे में?
सस्ता होने वाला है पेट्रोल-डीजल? ट्रंप के इस डील आ सकती है रिकॉर्ड गिरावट, जानें क्या है प्लान?
अल-नीनो की दस्तक से बढ़ी टेंशन, कैसे भारत में घट सकता है बिजली उत्पादन? समझिए बड़ा खतरा
US Iran Deal Dispute: ट्रंप के शांति समझौते के दावों को ईरान ने नकारा, कहा रेड लाइन्स पर नहीं झुकेंगे
ट्रंप की सबसे बड़ी और प्राथमिक शर्त यह है कि ईरान के पास किसी भी स्थिति में न्यूक्लियर हथियार नहीं होने चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी कड़ा संदेश देते हुए कहा कि ईरान को यह स्वीकार करना होगा कि वे कभी भी परमाणु हथियार या बम नहीं रखेंगे।
प्रस्तावित डील का भविष्य
इससे पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि अमेरिकी और ईरानी वार्ताकार एक अस्थायी समझौते पर सहमत हो गए हैं। इस प्रस्तावित समझौते के तहत युद्धविराम को 60 दिनों के लिए बढ़ाने और ईरान के विवादित परमाणु कार्यक्रम पर नए सिरे से बातचीत शुरू करने की बात कही गई थी। हालांकि, सिचुएशन रूम की इस गुप्त बैठक के बाद यह साफ हो गया है कि ट्रंप प्रशासन अभी भी तेहरान की ओर से ठोस प्रतिबद्धताओं का इंतजार कर रहा है।
समुद्री सुरक्षा और होर्मुज का पेंच
शांति समझौते के लिए ट्रंप ने एक और महत्वपूर्ण मांग अंतरराष्ट्रीय मंच पर रखी है। उन्होंने कहा है कि Strait of Hormuz को अंतरराष्ट्रीय नौवहन के लिए फिर से पूरी तरह खोला जाना चाहिए। ट्रंप के अनुसार, इस रणनीतिक जलमार्ग में बिछाई गई सभी समुद्री बारूदी सुरंगों को तुरंत नष्ट किया जाना चाहिए ताकि वैश्विक तेल आपूर्ति और व्यापार निर्बाध रूप से चल सके।
मिसाइलों से मिलता है जवाब
दूसरी ओर, ईरान ने इस पूरी प्रक्रिया पर गहरा अविश्वास जताया है। ईरान के मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बघेर गालिबाफ ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि उन्हें केवल ‘गारंटी या शब्दों’ पर भरोसा नहीं है, बल्कि वे अमेरिका की ओर से ठोस कदमों की उम्मीद करते हैं।
यह भी पढ़ें:- होर्मुज में मची खलबली! तेल टैंकरों के रास्ते पर दिखी संदिग्ध बारूदी सुरंग, ओमान ने जारी किया ‘रेड अलर्ट’
गालिबाफ ने याद दिलाया कि पिछले एक साल में परमाणु वार्ता के दौरान अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर दो बार हमले किए हैं, जिससे अविश्वास की खाई और गहरी हुई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि हमें बातचीत से नहीं बल्कि मिसाइलों से जवाब मिलता है, इसलिए दूसरी तरफ से ठोस कार्रवाई किए जाने से पहले हम कोई कदम नहीं उठाएंगे।
Trump situation room meeting iran peace deal red line
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारत में पैसे से पैसा बनाने का क्रेज, इन चीजों में हो रहा जमकर निवेश, महिलाओं को लेकर क्या कहती है रिपोर्ट
Jun 12, 2026 | 02:08 PMमानसून की देरी से ठाणे बेहाल, शहापुर-मुरबाड के एक लाख लोग पानी के लिए टैंकरों पर निर्भर
Jun 12, 2026 | 02:07 PMदिल्ली में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति से मिलने का मांगा समय, जीतू बोले- क्या देश तानाशाही की तरफ जा रहा?
Jun 12, 2026 | 02:05 PMछत्रपति संभाजीनगर मनपा का बड़ा फैसला; संविदा कर्मचारियों के काम की होगी समीक्षा, लापरवाही पर जाएगी नौकरी
Jun 12, 2026 | 02:03 PMआमरावती: धारणी में बुआई से पहले डीजल संकट गहराया, किसानों की बढ़ी चिंता
Jun 12, 2026 | 02:00 PMराज्यसभा चुनाव विवाद: सुप्रीम कोर्ट से भी लगा कांग्रेस को झटका, अदालत ने खारिज की मीनाक्षी नटराजन की याचिका
Jun 12, 2026 | 01:50 PMदक्षिण-भारत में हाई अलर्ट! केरल में निपाह तो वायनाड में शिगेला संक्रमण, स्वास्थ्य विभाग ने पुणे भेजे सैंपल
Jun 12, 2026 | 01:45 PMवीडियो गैलरी

काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM
POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PM
हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM














