- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Chhatrapati Sambhajinagar Panchakki Cleanliness Drive 3 Ton Waste Removed
Chhatrapati Sambhajinagar के ऐतिहासिक पनचक्की परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान, 3 टन कचरा हटाया
- Written By: आलोक उमाकृष्ण
Dream City Clean City: आयुक्त अमोल येडगे के निर्देश पर पनचक्की परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाकर 3 टन से अधिक कचरा हटाया गया। अभियान से 400 साल पुरानी ऐतिहासिक धरोहर को स्वच्छ और आकर्षक स्वरूप मिला।

स्वच्छता अभियान के दौरान मनपा आयुक्त अमोल येडगे (सोर्सः नवभारत न्यूज)
Chhatrapati Sambhajinagar Cleanliness Drive: शहर की ऐतिहासिक धरोहर पनचक्की परिसर में शनिवार को महानगरपालिका की ओर से व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। मनपा आयुक्त अमोल येडगे के निर्देश पर घनकचरा प्रबंधन विभाग ने युद्धस्तर पर कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में लगभग 3 मीट्रिक टन कचरा हटाया।
अभियान के दौरान प्लास्टिक, गीला कचरा, सूखी पत्तियां, कागज, मिट्टी और अन्य अपशिष्ट सामग्री से भरी करीब 60 से 65 बड़ी बोरियां एकत्र की गईं। इस विशेष सफाई अभियान से लगभग 400 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक पनचक्की को नई पहचान और स्वच्छ वातावरण मिला है।
निरीक्षण के दौरान सामने आई थी गंदगी
शुक्रवार को खाम नदी क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान मनपा आयुक्त अमोल येडगे अधिकारियों के साथ पनचक्की परिसर पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें परिसर के विभिन्न हिस्सों में भारी मात्रा में कचरा जमा दिखाई दिया। पनचक्की के मुख्य प्रवेश क्षेत्र, मुसाफिरखाना, वक्फ बोर्ड कार्यालय के आसपास तथा अन्य स्थानों पर फैली गंदगी को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तत्काल सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए थे।
सम्बंधित ख़बरें
गोवंश तस्करी करने वाले गिरोह पर MCOCA के तहत बड़ी कार्रवाई, सरगना समेत 14 लोगों पर मामला दर्ज
Bullet Train से जुड़ेगा नासिक, बनेगा सुवर्ण त्रिकोण, जापान सरकार के सहयोग से मिलेगी प्रोजेक्ट को रफ्तार
उड़ता महाराष्ट्र नहीं! 25 जून से शुरू होगा ‘नशामुक्त महाराष्ट्र अभियान’, सरकार का एक्शन प्लान तैयार
‘चंदा दो या मंत्री पद छोड़ो!’ पार्थ पवार के अल्टीमेटम से NCP में हड़कंप, महाराष्ट्र में सियासी बवाल
अधिकारियों और कर्मचारियों ने संभाली जिम्मेदारी
अभियान में उप आयुक्त नंदकिशोर भोंबे, सहायक आयुक्त लता पुजारी, खाम नदी पुनर्जीवन परियोजना के विशेष कार्य अधिकारी असदुल्ला खान, स्वच्छता निरीक्षक गौतम कांबले और आशीष शिंदे, शहर समन्वयक चेतन वाघ और किरण जाधव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और जनजागरण दल के सदस्य शामिल रहे। पूरी टीम ने समन्वित तरीके से सफाई कार्य को अंजाम दिया।
पर्यटकों पर अच्छा प्रभाव छोड़ने की पहल
मनपा आयुक्त अमोल येडगे ने कहा कि पनचक्की शहर की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक और पर्यटन धरोहर है, जिसे देखने देश-विदेश से पर्यटक आते हैं। यदि पर्यटकों को ऐसे स्थलों पर गंदगी दिखाई देती है तो शहर की छवि प्रभावित होती है। इसी कारण परिसर को पूरी तरह स्वच्छ और आकर्षक बनाने का अभियान चलाया गया है।
यह भी पढ़ें:- गोवंश तस्करी करने वाले गिरोह पर MCOCA के तहत बड़ी कार्रवाई, सरगना समेत 14 लोगों पर मामला दर्ज
कचरा मुक्त शहर बनाने पर जोर
इसके बाद सुबह 8 से 9 बजे के बीच आयुक्त ने रोशन गेट से आजाद चौक, बग्गा इंटरनेशनल क्षेत्र तथा विभागीय ग्रंथालय के समीप सिल्लेखाना मार्ग पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने भी प्रशासन के प्रयासों को समर्थन दिया।
अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शहर के कचरा प्रभावित स्थलों को स्थायी रूप से समाप्त करने तथा नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रखा जाए।
– नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट
Chhatrapati sambhajinagar panchakki cleanliness drive 3 ton waste removed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMChhatrapati Sambhajinagar के ऐतिहासिक पनचक्की परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान, 3 टन कचरा हटाया
May 30, 2026 | 10:48 PMमैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PMटी20 इनटरनेशनल में हरमनप्रीत कौर का बड़ा रिकॉर्ड, छुआ 4 हजार रन का आंकड़ा, इस लिस्ट में मारी एंट्री
May 30, 2026 | 10:36 PMहोर्मुज में मची खलबली! तेल टैंकरों के रास्ते पर दिखी संदिग्ध बारूदी सुरंग, ओमान ने जारी किया ‘रेड अलर्ट’
May 30, 2026 | 10:35 PM‘वोट चाहिए तो पहले गौ-माता को राष्ट्रमाता बनाओ’, शंकराचार्य का बड़ा ऐलान, सरकार को दिया अल्टीमेटम
May 30, 2026 | 10:30 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














