भक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट

Esha Gupta Reaction: प्रेमानंद जी महाराज की सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के बीच ईशा गुप्ता ने अपडेट शेयर किया है। उन्होंने कहा कि महाराज जी बिल्कुल ठीक हैं और एकांत में आराम कर रहे हैं।
Premanand Ji Maharaj Health Update Esha Gupta Post Vrindavan Saint Spiritual Guru
ईशा गुप्ता और प्रेमानंद जी महाराज (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Esha Gupta On Premanand Ji Maharaj Health Update: इन दिनों प्रसिद्ध संत और आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद जी महाराज की सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही थीं। उनके लाखों भक्त और अनुयायी इन खबरों के कारण चिंतित नजर आ रहे थे। इसी बीच एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रेमानंद जी महाराज की स्वास्थ्य स्थिति पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा कर भक्तों को राहत दी है।

ईशा गुप्ता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा करते हुए स्पष्ट किया कि प्रेमानंद जी महाराज पूरी तरह स्वस्थ हैं और फिलहाल एकांत में आराम कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बिना पुष्टि के किसी भी तरह की नेगेटिव खबरें फैलाने से बचें। ईशा ने अपने संदेश में लिखा कि राधे-राधे! एक जरूरी अपडेट। प्रेमानंद जी बिल्कुल ठीक हैं और फिलहाल एकांत में आराम कर रहे हैं। कृपया झूठी और नेगेटिव खबरें फैलाना बंद करें।

पदयात्रा बंद होने के बाद बढ़ी थीं अटकलें

दरअसल, कुछ समय से प्रेमानंद जी महाराज ने अपनी नियमित पदयात्रा और भक्तों से प्रत्यक्ष मुलाकात के कार्यक्रमों को सीमित कर दिया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी सेहत को लेकर कई तरह की अफवाहें फैलने लगीं। कुछ लोगों ने बिना आधिकारिक जानकारी के उनके स्वास्थ्य को लेकर गंभीर दावे भी किए, जिससे भक्तों के बीच चिंता का माहौल बन गया।

Premanand Ji Maharaj Health Update Esha Gupta Post Vrindavan Saint Spiritual Guru

स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं महाराज

प्रेमानंद जी महाराज स्वयं कई बार अपने स्वास्थ्य के बारे में खुलकर बात कर चुके हैं। उन्होंने बताया है कि उनकी दोनों किडनियां गंभीर रूप से प्रभावित हैं और वे लंबे समय से डायलिसिस पर हैं। बताया जाता है कि वे पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज नामक बीमारी से जूझ रहे हैं। इसके बावजूद वे निरंतर आध्यात्मिक प्रवचन और भक्ति मार्ग का संदेश देते रहे हैं।

कम उम्र में चुना था आध्यात्मिक मार्ग

उत्तर प्रदेश के कानपुर में जन्मे प्रेमानंद जी महाराज का मूल नाम अनिरुद्ध कुमार पांडे था। मात्र 13 वर्ष की आयु में उन्होंने सांसारिक जीवन का त्याग कर आध्यात्मिक मार्ग अपना लिया। बाद में वे वृंदावन में राधावल्लभ संप्रदाय से जुड़े और आज देश-विदेश में लाखों भक्तों के बीच आध्यात्मिक प्रेरणा का प्रमुख स्रोत बने हुए हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com