- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nasik Fake Baba Ashok Kharat Police Custody Physical Assault Case Updates
अशोक खरात फिर पुलिस रिमांड पर; SIT की जांच में ढोंगी बाबा खरात के काले कारनामों का होगा पर्दाफाश
Ashok Kharat Case Update: नासिक की अदालत ने ढोंगी बाबा अशोक खरात को 29 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेजा। काले जादू और दैवीय शक्तियों के नाम पर महिलाओं के यौन शोषण और करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप।
- Written By: आकाश मसने

पुलिस अधिकारियों के साथ अशोक खरात (फाइल फोटो, सोर्स: सोशल मीडिया)
Ashok Kharat In Police Remand: धर्म और आस्था की आड़ में महिलाओं का यौन शोषण करने वाले नासिक के स्वयंभू बाबा अशोक खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। नासिक की एक अदालत ने यौन शोषण और वित्तीय धोखाधड़ी के एक ताजा मामले में खरात को 29 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पूर्व मर्चेंट नेवी अधिकारी से बाबा बने खरात पर आरोप है कि उसने दैवीय शक्तियों और काले जादू का डर दिखाकर न केवल महिलाओं का शारीरिक शोषण किया, बल्कि कई परिवारों को आर्थिक रूप से भी कंगाल कर दिया।
पारिवारिक समस्या सुलझाने आई महिला बनी शिकार
ताजा मामला एक विवाहित महिला से जुड़ा है, जो अपनी पारिवारिक परेशानियों का समाधान खोजने खरात के पास पहुंची थी। आरोप है कि अशाेक खरात ने महिला को अपनी ‘शक्तियों’ के जाल में फंसाया और उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसका यौन उत्पीड़न किया। इतना ही नहीं, विरोध करने पर आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी।
SIT के हाथ लगे पुख्ता सबूत
नासिक और अहिल्यानगर जिलों में अशाेक खरात के खिलाफ अब तक 12 मामले दर्ज हो चुके हैं। विशेष जांच टीम (SIT) इस पूरे रैकेट की गहराई से जांच कर रही है। सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई सुनवाई में अभियोजन पक्ष ने बताया कि खरात के घर की तलाशी के दौरान एक गुप्त लॉकर मिला है। इस लॉकर से पुलिस ने खाली चेक और कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस का मानना है कि इन दस्तावेजों की जांच से कई बड़े वित्तीय घोटालों का खुलासा हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में भीषण गर्मी का अलर्ट: लू से बचने के लिए सरकार ने जारी की गाइडलाइन; जानें क्या करें, क्या न करें
ढोंगी बाबा मनोहर मामा का मराठी टीवी इंडस्ट्री से कनेक्शन! अभिनेता ओमकार कार्वे ने किया चौंकाने वाला खुलासा
नागपुर शहर में जलवायु परिवर्तन से बढ़ा हीटवेव खतरा, स्वास्थ्य पर गंभीर असर; विशेषज्ञों ने जताई चिंता
महाराष्ट्र का सुसाइड हब बना यवतमाल: कर्ज के दलदल में फंसकर किसान चुन रहे मौत, 25 दिन में 18 ने गंवाई जान
यह भी पढ़ें:- काजू कतली का चमत्कार और मौत का डर, कैसे एक चार्टर्ड अकाउंटेंट बना बाबा की ठगी का शिकार
सियासी गलियारों में हड़कंप
अशोक खरात की गिरफ्तारी के बाद से महाराष्ट्र की राजनीति में भी उबाल है। सोशल मीडिया पर खरात की कई प्रभावशाली नेताओं और समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों ने प्रशासन और राजनीतिक हलकों में खरात के ‘पहुंच’ पर सवाल खड़े कर दिए हैं। SIT इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इन रसूखदार संबंधों का इस्तेमाल खरात अपने काले कारनामों को छिपाने के लिए करता था।
बता दें अशोक खरात SIT जांच के दौरान बयान दिया है कि उसने महिलाओं के साथ जो भी किया है वह धार्मिक अनुष्ठान का हिस्सा था। उसने जांच अधिकारियों से कहा कि मेरी अंतरात्मा ने मुझे धोखा दिया है; मैं जिनका भला करना चाहता था, आज वही मेरे खिलाफ खड़े हैं।
Nasik fake baba ashok kharat police custody physical assault case updates
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अशोक खरात फिर पुलिस रिमांड पर; SIT की जांच में ढोंगी बाबा खरात के काले कारनामों का होगा पर्दाफाश
Apr 27, 2026 | 04:50 PMईरान के बाद अब ट्रंप के निशाने पर क्यूबा, तेल और रोटी को तरस रहे लोग, जानें क्यों बढ़ीं मुश्किलें?
Apr 27, 2026 | 04:50 PMमहाराष्ट्र में नया सियासी भूचाल: शिवसेना में होगा बच्चू कडू की ‘प्रहार’ का विलय? शिंदे ने चला बड़ा दांव
Apr 27, 2026 | 04:49 PMदिल्ली हाई कोर्ट ने Sameer Modi Case पर दिया बड़ा फैसला; मां के खिलाफ मारपीट का मामला किया रद्द
Apr 27, 2026 | 04:46 PMलद्दाख के लिए ऐतिहासिक दिन! अब 2 नहीं बल्कि होंगे 7 जिले; LG सक्सेना ने 5 नए जिलों के गठन पर लगाई मुहर
Apr 27, 2026 | 04:45 PMJTET 2026 का नोटिफिकेशन जारी, झारखंड में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका
Apr 27, 2026 | 04:42 PMVedanta Plant Blast: वेदांता के मालिक का छलका दर्द, इशारों में FIR पर दी सफाई; बताया कौन उस हादसे का जिम्मेदार
Apr 27, 2026 | 04:40 PMवीडियो गैलरी

छत्रपति शिवाजी महाराज पर बयान से मचे बवाल पर बागेश्वर बाबा ने मांगी माफी, देखें VIDEO
Apr 26, 2026 | 10:48 PM
क्रिप्टो करेंसी के ‘काले खेल’ में नपे तीन वर्दीधारी; इंदौर के 3 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
Apr 26, 2026 | 10:28 PM
Asaduddin Owaisi: क्या 18 करोड़ मुसलमानों से नाइंसाफी कर बनेगा ‘विकसित भारत’? ओवैसी ने मोदी सरकार को ललकारा!
Apr 26, 2026 | 10:07 PM
AIMIM नेता सैयदा फलक के बिगड़े बोल, PM मोदी और अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी; योगी आदित्यनाथ को बंदर कहा- VIDEO
Apr 26, 2026 | 10:00 PM
बीकॉम में हुआ फेल, फिर भी बन गया सरकारी बाबू! खण्डवा के मोहन काजले के फर्जीवाड़े पर कोर्ट का बड़ा फैसला- VIDEO
Apr 26, 2026 | 09:58 PM
बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की जनता के बीच पहुंंचा ‘नवभारत’, जानें ममता के गढ़ में क्या है चुनावी मिजाज- VIDEO
Apr 26, 2026 | 09:54 PM














