- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Nasik Fake Baba Ashok Kharat Police Custody Physical Assault Case Updates
अशोक खरात फिर पुलिस रिमांड पर; SIT की जांच में ढोंगी बाबा खरात के काले कारनामों का होगा पर्दाफाश
Ashok Kharat Case Update: नासिक की अदालत ने ढोंगी बाबा अशोक खरात को 29 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेजा। काले जादू और दैवीय शक्तियों के नाम पर महिलाओं के यौन शोषण और करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप।
- Written By: आकाश मसने

पुलिस अधिकारियों के साथ अशोक खरात (फाइल फोटो, सोर्स: सोशल मीडिया)
Ashok Kharat In Police Remand: धर्म और आस्था की आड़ में महिलाओं का यौन शोषण करने वाले नासिक के स्वयंभू बाबा अशोक खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। नासिक की एक अदालत ने यौन शोषण और वित्तीय धोखाधड़ी के एक ताजा मामले में खरात को 29 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पूर्व मर्चेंट नेवी अधिकारी से बाबा बने खरात पर आरोप है कि उसने दैवीय शक्तियों और काले जादू का डर दिखाकर न केवल महिलाओं का शारीरिक शोषण किया, बल्कि कई परिवारों को आर्थिक रूप से भी कंगाल कर दिया।
पारिवारिक समस्या सुलझाने आई महिला बनी शिकार
ताजा मामला एक विवाहित महिला से जुड़ा है, जो अपनी पारिवारिक परेशानियों का समाधान खोजने खरात के पास पहुंची थी। आरोप है कि अशाेक खरात ने महिला को अपनी ‘शक्तियों’ के जाल में फंसाया और उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसका यौन उत्पीड़न किया। इतना ही नहीं, विरोध करने पर आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी।
SIT के हाथ लगे पुख्ता सबूत
नासिक और अहिल्यानगर जिलों में अशाेक खरात के खिलाफ अब तक 12 मामले दर्ज हो चुके हैं। विशेष जांच टीम (SIT) इस पूरे रैकेट की गहराई से जांच कर रही है। सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई सुनवाई में अभियोजन पक्ष ने बताया कि खरात के घर की तलाशी के दौरान एक गुप्त लॉकर मिला है। इस लॉकर से पुलिस ने खाली चेक और कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस का मानना है कि इन दस्तावेजों की जांच से कई बड़े वित्तीय घोटालों का खुलासा हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या आप भी पढ़ा हुआ भूल जाते हैं? ठाणे में 16 मई से शुरू हो रहा है विशेष ‘मेंटल जिम’ ट्रेनिंग प्रोग्राम
कोर्ट ने निदा खान को भेजा जेल, जांच में सामने आए चौंकाने वाले डिजिटल सबूत, जानें आज सुनवाई में क्या हुआ?
पर्यावरण की ओर बढ़ते कदम, 20,000 ई-बसों के लिए एसटी कॉर्पोरेशन तैयार, जल्द शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया
छत्रपति संभाजीनगर बनेगा ग्लोबल ऑटो हब, टोयोटा लगाएगी अत्याधुनिक SUV निर्माण संयंत्र
यह भी पढ़ें:- काजू कतली का चमत्कार और मौत का डर, कैसे एक चार्टर्ड अकाउंटेंट बना बाबा की ठगी का शिकार
सियासी गलियारों में हड़कंप
अशोक खरात की गिरफ्तारी के बाद से महाराष्ट्र की राजनीति में भी उबाल है। सोशल मीडिया पर खरात की कई प्रभावशाली नेताओं और समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों ने प्रशासन और राजनीतिक हलकों में खरात के ‘पहुंच’ पर सवाल खड़े कर दिए हैं। SIT इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इन रसूखदार संबंधों का इस्तेमाल खरात अपने काले कारनामों को छिपाने के लिए करता था।
बता दें अशोक खरात SIT जांच के दौरान बयान दिया है कि उसने महिलाओं के साथ जो भी किया है वह धार्मिक अनुष्ठान का हिस्सा था। उसने जांच अधिकारियों से कहा कि मेरी अंतरात्मा ने मुझे धोखा दिया है; मैं जिनका भला करना चाहता था, आज वही मेरे खिलाफ खड़े हैं।
Nasik fake baba ashok kharat police custody physical assault case updates
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मकर को मिलेगी नौकरी में तरक्की और धनु की पूरी होगी तलाश, जानें अपनी राशि का हाल
May 12, 2026 | 12:34 AMIPL 2026: धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन, पंजाब किंग्स को 3 विकेट से चटाई धूल
May 11, 2026 | 11:34 PMIPL 2026: मैच के दौरान ‘अश्लील इशारा’ पड़ा भारी, RCB के बल्लेबाज टिम डेविड पर लगा जुर्माना
May 11, 2026 | 11:14 PMट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PMरेलवे पेंशनभोगियों की मौज! DR में 2% की बढ़ोतरी का ऐलान, जानें 1 जनवरी से कितनी बढ़ जाएगी आपकी पेंशन
May 11, 2026 | 11:03 PMमोदी सरकार युवाओं के सपनों के लिए सबसे बड़ा खतरा…NEET-UG पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
May 11, 2026 | 10:54 PMक्या आप भी पढ़ा हुआ भूल जाते हैं? ठाणे में 16 मई से शुरू हो रहा है विशेष ‘मेंटल जिम’ ट्रेनिंग प्रोग्राम
May 11, 2026 | 10:54 PMवीडियो गैलरी

‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM













