-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Solapur »
- Marathi Actor Omkar Karve Reveals Manohar Mama Connection With Tv Producer
ढोंगी बाबा मनोहर मामा का मराठी टीवी इंडस्ट्री से कनेक्शन! अभिनेता ओमकार कार्वे ने किया चौंकाने वाला खुलासा
- Written By: अनिल सिंह
Manohar Mama TV Connection: अभिनेता ओमकार कार्वे ने मनोहर मामा और एक बड़े निर्माता के संबंधों पर उठाए सवाल। सेट पर धमकी और काले धन की जांच की मांग।

Omkar Karve Facebook Post on Manohar Mama (फोटो क्रेडिट-X)
Omkar Karve Facebook Post on Manohar Mama: खुद को संत बालूमामा का अवतार बताने वाले ढोंगी बाबा मनोहर मामा (मनोहर भोसले) की गिरफ्तारी के बाद अब इस विवाद की आंच मराठी टेलीविजन इंडस्ट्री तक पहुंच गई है। मशहूर मराठी अभिनेता ओमकार कार्वे ने सोशल मीडिया पर एक सनसनीखेज पोस्ट साझा करते हुए दावा किया है कि इस भोंदू बाबा के तार फिल्म और टीवी जगत के प्रभावशाली लोगों से जुड़े हुए हैं। कार्वे के इस खुलासे ने न केवल इंडस्ट्री बल्कि राजनीतिक हलकों में भी हलचल मचा दी है।
ओमकार कार्वे, जो फिलहाल ‘स्टार प्रवाह’ के लोकप्रिय धारावाहिक में ‘अन्वय’ की भूमिका निभा रहे हैं, ने फेसबुक पर बिना नाम लिए एक बड़े निर्माता के खिलाफ मोर्चा खोला है। उन्होंने सवाल उठाया है कि क्या टीवी शो बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला पैसा सीधे तौर पर मनोहर मामा के आश्रम से आता था?
धमकी, मारपीट और ढोंगी बाबा का साया
ओमकार कार्वे ने अपनी पोस्ट में लिखा कि एक निर्माता, जो खुद को बहुत शक्तिशाली समझता था और सेट पर कलाकारों के साथ मारपीट व गाली-गलौज करता था, वह अक्सर ‘मामा’ के नाम का खौफ दिखाता था। अभिनेता के मुताबिक, “वह निर्माता सबको उस अंकल (मनोहर मामा) के नाम पर जान से मारने की धमकी देता था। उसका कहना था कि कोई उसे छू नहीं सकता क्योंकि उसके पीछे मामा का हाथ है।” कार्वे ने मांग की है कि उस निर्माता के एसडीआर (SDR) और सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच होनी चाहिए ताकि यह स्पष्ट हो सके कि ढोंगी बाबा का काला धन इंडस्ट्री में कहां खपाया जा रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई के पाताल लोक टनल प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, ऑरेंज गेट की 650 मीटर खुदाई पूरी, 5 मिनट में तय होगा सफर
इथेनॉल विवाद में नितिन गडकरी का बड़ा एक्शन, Meta-Google समेत कई प्लेटफॉर्म पर 11 करोड़ की मानहानि का मुकदमा
Navabharat Nishanebaaz: क्यों याद आने लगा पुराना गाना, बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना
CJP का दबाव, सभी छात्र छूटेंगे, अपराधी नहीं बचेंगे: महाराष्ट्र में असर, विपक्ष बोला- CM को भेजा था पत्र
कौन है मनोहर मामा?
मनोहर भोसले उर्फ मनोहर मामा, मूल रूप से इंदापुर का रहने वाला है। डी.एड परीक्षा में फेल होने और सूखे मेवे बेचने के बाद, वह अचानक आध्यात्मिक गुरु बनकर उभरा। उसने करमाला में 27 एकड़ का आलीशान आश्रम बनाया और भोली-भाली जनता को ठगने, यौन शोषण और धोखाधड़ी के गंभीर आरोपों में वह फिलहाल सोलापुर पुलिस की हिरासत में है।
इंडस्ट्री के कलाकारों से अपील
ओमकार कार्वे ने उभरते हुए नए कलाकारों की सुरक्षा का हवाला देते हुए अन्य वरिष्ठ कलाकारों से भी इस मुद्दे पर खुलकर बोलने की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इस गठजोड़ का पर्दाफाश नहीं किया गया, तो भविष्य में कई और कलाकारों का करियर और सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। फिलहाल, सोलापुर पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या मनोहर मामा ने वाकई किसी टीवी प्रोडक्शन हाउस में निवेश किया था।
Marathi actor omkar karve reveals manohar mama connection with tv producer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई के पाताल लोक टनल प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, ऑरेंज गेट की 650 मीटर खुदाई पूरी, 5 मिनट में तय होगा सफर
Jul 29, 2026 | 08:34 AMStrait of Hormuz में फिर भड़की जंग की आग! ईरान ने 3 तेल टैंकरों को बनाया निशाना, दुनिया भर में हड़कंप
Jul 29, 2026 | 08:33 AMSOP के मुताबिक चलाई पैलेट गन, CRPF की रिपोर्ट में फोर्स ग्रेडिएंट पर बड़ा खुलासा, दिल्ली पुलिस ने दी मंजूरी!
Jul 29, 2026 | 08:31 AM29 जुलाई का इतिहास : जब दुनिया पर छाया था भारतीय हॉकी का दबदबा, जानिए स्वर्णिम दौर की कहानी
Jul 29, 2026 | 08:25 AMSSB में 54,000 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा 50% कोटा और उम्र में छूट
Jul 29, 2026 | 08:24 AMभोपाल में दिल्ली जैसा नजारा:किसानों के लिए युवाओं ने किया भोजन-पानी का इंतजाम, सड़क पर मच्छरदानी में सोए किसान
Jul 29, 2026 | 08:19 AMअसम में बाढ़ का कहर, सात जिलों में 3.32 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित साथ ही प्रशासन ने किया अलर्ट जारी
Jul 29, 2026 | 08:12 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM













