-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- There Will Be A 10 Increase In The Price Of Houses Ravi Mahajan
घरों की कीमत में होगी दस प्रतिशत की वृद्धि: रवि महाजन
- Written By: अमन दुबे

File
नाशिक : महंगाई हर क्षेत्र में बढ़ रही है। महंगाई ने गृह निर्माण (House Construction) क्षेत्र से जुड़ी सामग्रियों के भाव पर भी असर डाला है। गृह निर्माण सामग्री के दामों में लगातार हो रही वृद्धि (Growth) को देखते हुए नाशिक में भी घरों की कीमतों में लगभग दस प्रतिशत की वृद्धि निकट भविष्य की जाएगी, ऐसी जानकारी क्रेडाई मेट्रो के अध्यक्ष रवि महाजन (Ravi Mahajan) ने दी है। महाजन ने बताया कि गृह निर्माण सामग्री के भाव बढ़ने के कारण ऐसा करना जरूरी हो गया है। महाजन ने बताया कि 2020- 2021 में कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन की घोषणा की गई थी, इसका सबसे ज्यादा असर रियल एस्टेट सेक्टर में देखने को मिला। जैसे-जैसे आवास की मांग घटती गई, गृह ऋण की मात्रा घटती गई, इसके बाद होम लोन की दरों में दो से ढाई फीसदी की कमी आई।
उन्होंने बताया कि एकीकृत विकास नियंत्रण विनियमों के तहत अधिक एफएसआई प्रदान किए जाने के कारण बड़ी संख्या में परियोजनाएं शुरू की गई। होम लोन की दरों में कमी, निर्माण परियोजनाओं के विस्तार से कारोबार में उछाल आया। हालांकि, निर्माण सामग्री की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, इसलिए उछाल मंदी में बदलना शुरू हो गया है। महाजन के अनुसार गृह निर्माण सामग्री में 35 से 50 प्रतिशत की वृद्धि ने आवास की कीमतों में वृद्धि को अपरिहार्य हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में काम करेंगी सुप्रिया सुले, ऑपरेशन तुतारी, राम मंदिर और खुशखबरी पर खुलकर की बात
कक्षा 9 की छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म, नासिक के एक आश्रम स्कूल का सनसनीखेज मामला, मचा हड़कंप
मुंबई बचाते रह गए नासिक में हो गया खेल, ठाकरे गुट के 12 पार्षद बदल सकते हैं पाला, एकनाथ शिंदे ने चली एक और चाल
जेल में बच्चे को जन्म देना किसी भी महिला के लिए गरिमा की बात नहीं, निदा खान की बेल पर कोर्ट का तर्क
दर वृद्धि जारी रहने पर फैसला
क्रेडाई के अधिकारियों ने घर की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया था। हालांकि अभी सभी बिल्डरों ने कीमत नहीं बढ़ाई है, लेकिन अगर गृह निर्माण सामग्रियों के भाव में और उछाल आया तो सभी बिल्डरों को घर की कीमतों में वृद्धि करनी ही पडेगी। सिर्फ नाशिक ही नहीं, राज्य के लगभग सभी शहरों में भी घरों की कीमतों में वृद्धि हुई है।
निर्माण सामग्री की मौजूदा दरें
- स्टील – 78 रुपए प्रति किलो
- ईंट – 9 से 12 हजार रुपए (प्रति हजार)
- सीमेंट – 375 से 450 प्रति बोरी
- रेडी मिक्स कंक्रीट (आरएमसी) 5600 रुपए प्रति क्यूबिक मीटर
- कृत्रिम बालू, प्लंबिंग सामग्री, टाइल्स, एल्युमिनियम, पेंट, बिजली के सामान, जीआई पाइप, केबल – 25 से 30 फीसदी की बढ़ोतरी।
निर्माण सामग्री की कीमत लगातार बढ़ रही है, ऐसे में घरों की कीमतें भी जरूरी हो गया है. मुंबई, पुणे निर्माण सामग्री की कीमत में वृद्धि से प्रभावित नहीं हैं, लेकिन नाशिक में गृह निर्माण सामग्रियों की कीमत में वृद्धि होने से घर की कीमतें बढ़ाना जरूरी हो गया है। -(रवि महाजन,अध्यक्ष, नाशिक क्रेडाई, मेट्रो)।
There will be a 10 increase in the price of houses ravi mahajan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अगले 5 साल में बदलेगी देश की किस्मत! हर 5 में से 2 परिवारों की सालाना कमाई होगी ₹8 लाख के पार, जानें कैसे
Jul 13, 2026 | 12:33 PMवर्धा के गणेशपुर में नवविवाहिता ने लगाई फांसी, BSF जवान पति सहित 8 लोगों पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज
Jul 13, 2026 | 12:33 PM‘यूपी में अब ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है’, रवि किशन के बयान ने मचाई हलचल-VIDEO
Jul 13, 2026 | 12:31 PMPawan Kalyan Health Update: अस्पताल में पवन कल्याण से मिले चंद्रबाबू नायडू, पत्नी ने बताया हाल
Jul 13, 2026 | 12:31 PMसिर्फ इंसानों के लिए नहीं, अब कुत्तों की पसंद के रंगों में आएगी कार; प्यूजो का ये फीचर्स देख रह जाएंगे दंग
Jul 13, 2026 | 12:28 PMअजित पवार का खास बनकर ठगे 65 लाख! SRA फ्लैट के नाम पर मुंबई में 12 लोगों के साथ बड़ी धोखाधड़ी
Jul 13, 2026 | 12:24 PMमेसी को रोकना मुश्किल नहीं… FIFA सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड का बड़ा दावा, 21 साल बाद होगी आमने-सामने
Jul 13, 2026 | 12:23 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 13, 2026 | 10:31 AM
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM
आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM














