- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- The Reservation Letter For Nashik Municipal Corporation Will Be Issued On November 11th
Nashik में मनपा चुनाव आरक्षण की लॉटरी 11 नवंबर को, दलों में मची हलचल
Nashik Municipal Corporation के लिए SC, ST और OBC आरक्षण की लॉटरी 11 नवंबर को निकाली जाएगी। इस प्रक्रिया से राजनीतिक समीकरणों में बड़ा बदलाव आने की संभावना है।
- Written By: अपूर्वा नायक

नासिक महानगरपालिका चुनाव (pic credit; social media)
Nashik Municipal Corporation Election: आगामी मनपा चुनावों के लिए राज्य चुनाव आयोग ने अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए चक्राकार पद्धति (रोटेशन) से आरक्षण लॉटरी का कार्यक्रम घोषित कर दिया है।
इसके चलते, मनपा के चुनाव विभाग ने आरक्षण निकालने की प्रक्रिया तेज कर दी है, और आगामी 11 नवंबर को चिट्ठी (लॉटरी) पद्धति से आरक्षण की घोषणा की जाएगी। यह घोषणा स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को पूरी तरह से बदल देगी।
लॉटरी से तय होगा महानगरपालिका का सियासी भविष्य
महापालिका क्षेत्र में आरक्षण की संख्या निश्चित करने के बाद SC, ST और OBC के लिए चक्राकार पद्धति से आरक्षण निश्चित करने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसका अर्थ है कि पिछली बार आरक्षित हुई सीटें इस बार अनारक्षित हो सकती हैं, और अनारक्षित सीटों पर आरक्षण आ सकता है। 2017 की प्रभाग संरचना (वार्ड संरचना) कायम रहने के कारण, आरक्षण की स्थिति भी उसी आधार पर बनी रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
सुनेत्रा पवार का राज्यसभा से इस्तीफा; बारामती की जीत के बाद दिल्ली में उपराष्ट्रपति को सौंपा पत्र
अहिल्यानगर: प्रेम संबंध के चलते युवक की बेरहमी से पिटाई, डिप्रेशन में आकर युवक ने की आत्महत्या
‘मेरे बाप को फांसी दो’, पुणे पार्वती कांड में मां का कलेजा फटा; 9 साल की मासूम की आपबीती सुनकर दहल जाएगा दिल
PCMC Property Tax: पिंपरी-चिंचवड़ में घर-घर पहुंचेगा प्रॉपर्टी टैक्स बिल, 600 महिलाएं संभाल रहीं जिम्मेदारी
प्रभागों की सीटों को क्रमानुसार ‘अ’, ‘ब’, ‘क’, और ‘ड’ जैसे क्रमांक देकर SC, ST और OBC के लिए चिट्ठी पद्धति (लॉटरी) द्वारा आरक्षण निकाला जाएगा। मनपा चुनाव विभाग आरक्षण की सभी प्रक्रियाएं पूर्ण कर आयोग की मंजूरी के लिए इसे जल्द ही प्रस्तुत करेगा।
आरक्षण की घोषणा के बाद, नागरिकों और राजनीतिक दलों को आपत्ति दर्ज करने और सुझाव देने का मौका दिया जाएगा। चुनाव आयोग इन आपत्तियों पर विचार करने के बाद आरक्षण को अंतिम रूप देगा।
आरक्षण की घोषणा होते ही विभिन्न वार्डों में स्थानीय राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल जाएँगे, इससे सभी दलों में संभावित उम्मीदवारों के चयन और प्रचार की रणनीति बनाने की प्रक्रिया में तेजी आएगी। मनपा चुनाव विभाग का लक्ष्य है कि सभी प्रक्रियाएँ समय पर पूरी कर ली जाएँ ताकि चुनाव की तारीखों की घोषणा में कोई देरी न हो।
ये भी पढ़ें :-
SC, ST और OBC सीटों का गणित
राज्य चुनाव आयोग ने जनसंख्या प्रतिशत और राजपत्र की नियमावली के आधार पर सीटों का आवंटन निश्चित किया है।
SC आरक्षण: जनसंख्या प्रतिशत के अनुसार चढ़ते और उतरते क्रम में 18 प्रभागों का आरक्षण निश्चित किया जाएगा।
ST आरक्षणः अनुसूचित जनजाति के लिए भी जनसंख्या के अनुसार 9 प्रभागी का आरक्षण निर्धारित किया जाएगा।
OBC आरक्षण: राज्य सरकार द्वारा तय नियमावती 5 के अनुसार, मनपा में कुल 33 सीट ओबीसी के लिए आरक्षित हैं। 31 प्रभागी में से प्रत्येक में एक सीट ओबीसी के लिए आरक्षित रहेगी, जबकि शेष दो सीटें उन प्रभागों में लॉटरी द्वारा डाली जाएँगी, जहाँ SC और ST के लिए कोई आरक्षण नहीं होगा।
The reservation letter for nashik municipal corporation will be issued on november 11th
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भोजशाला विवाद में नया मोड़, अब जैन समाज ने ठोका दावा; हाईकोर्ट में जैन समाज की एंट्री से गरमाया मुद्दा
May 06, 2026 | 09:32 PMजन गण मन हमारा मान, पर वंदे मातरम की अनिवार्यता असंवैधानिक, वारिस पठान ने केंद्र के फैसले पर उठाए सवाल
May 06, 2026 | 09:25 PMनासिक कुंभ मेला होगा हाईटेक और इको-फ्रेंडली, फडणवीस बोले तकनीक से थामेंगे भीड़, कार्बन फुटप्रिंट होगा पॉजिटिव
May 06, 2026 | 09:10 PMपश्चिम रेलवे पर बढ़ी बेटिकट यात्रियों की संख्या, एक माह में 27.37 करोड़ की जुर्माना वसूली
May 06, 2026 | 08:53 PMतमिलनाडु में बड़ा उलटफेर! विजय को रोकने के लिए साथ आएंगे DMK और AIADMK? राजभवन में फंसा बहुमत का पेंच
May 06, 2026 | 08:46 PMमोबाइल यूटीएस सहायकों से 5.40 लाख यात्रियों को मदद, मध्य रेल को हुई 6.89 करोड़ रुपये की आय
May 06, 2026 | 08:44 PM‘यह आमजन को बंधक बनाने जैसा कृत्य है…’, कांग्रेस के चक्काजाम पर जमकर गरजे हेमंत खंडेलवाल; जानें क्या कहा
May 06, 2026 | 08:44 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM














