
नाशिक मनपा के पानी मीटर सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा! 35,000 घरों में या तो मीटर नहीं या पूरी तरह खराब
 
    
 
    
Nashik News: मनपा के जलपट्टी (पानी बिल) राजस्व में पारदर्शिता लाने और नागरिकों से सटीक वसूली सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक व्यापक जल मीटर सर्वेक्षण किया गया है. इस सर्वेक्षण के निरीक्षण में मीटरों को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है.
कुल निरीक्षण: शहर के 1,49,409 घरों का निरीक्षण किया गया. इनमें से लगभग 35,000 स्थानों पर या तो पानी मीटर मौजूद नहीं हैं, या वे पूरी तरह से खराब (नादुरुस्त) पाए गए हैं. कैनबेरी कंपनी द्वारा सर्वेक्षण का काम किया जा रहा है. पहले चरण का काम पूरा हो चुका है, और अब दूसरे चरण का काम शुरू किया जा रहा है. निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया है कि विभिन्न कारणों से कई जगह रीडिंग नहीं ली जा सकी. कुछ मीटर बंद दरवाज़ों के पीछे मिले. कुछ मीटर ज़मीन में दबे हुए पाए गए, कुछ मीटर चोरी हो गए थे, कुछ मीटर पूरी तरह से निकम्मे (निकामी) हो गए थे, पानी की बर्बादी और पारदर्शिता
इस सर्वेक्षण से शहर में पानी की लीकेज, चोरी और अपव्यय (बर्बादी) की मात्रा बड़े पैमाने पर स्पष्ट हो गई है. पहले अनुमान के आधार पर दिए जाने वाले पानी बिलों की तुलना में, अब स्पॉट बिलिंग प्रणाली के कारण सटीक रीडिंग लेकर तुरंत बिल वितरित किए जा रहे हैं.
इस पहल से न केवल मनपा के राजस्व में वृद्धि होगी, बल्कि नागरिकों को भी उनके पानी के उपयोग का सटीक हिसाब मिलेगा. मनपा ने आगामी समय में सभी नल कनेक्शनों पर कार्यरत मीटर लगाने का लक्ष्य रखा है. उद्देश्य है कि शहर के प्रत्येक नल कनेक्शन की वास्तविक रीडिंग प्राप्त हो. जिन स्थानों पर मीटर नहीं हैं या खराब हैं, वहां नए मीटर लगाने की प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू की जाएगी.
यह भी पढ़ें- Reels के पागलपन ने ली जान, ट्रेन के सामने खतरनाक वीडियो बनाते समय कटकर युवक की मौत
| मीटर की स्थिति | मकान संख्या | 
|---|---|
| कार्यरत | 46,207 | 
| रीडिंग दिखाई नहीं दे रही | 14,871 | 
| भूमिगत | 12,054 | 
| दरवाज़ा बंद | 9,621 | 
| फ़ोटो नहीं लिया जा सका | 8,866 | 
| गैर-मीटर | 8,435 | 
| खराब | 8,355 | 
| स्मार्ट मीटर | 2,303 | 
| भारी चैंबर के नीचे | 1,844 | 
| मीटर डिस्कनेक्ट | 1,048 | 
| मीटर चोरी | 698 | 
| रिवर्स कनेक्शन | 93 | 
| अस्थायी रूप से बंद | 14 | 
| मीटर नहीं | 35,000 | 
| कुल निरीक्षण | 1,49,409 | 






