आयमा चुनाव: अंबड उद्योग संघ चुनाव परिणाम घोषित, उद्योजक एकता पैनल को चुनाव में मिली जीत

Nashik AIMA Election:अंबड इंडस्ट्रीज एंड मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के 2026-28 चुनाव में राजेंद्र पानसरे और अविनाश बोडके ने जीत दर्ज की। 63.5% हुआ मतदान।
AIMA Elections: Ambad Industries Association election results declared, the Entrepreneurs Unity Panel wins the election.
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Nashik Ambad Industries Association: नासिक औद्योगिक क्षेत्र में विशेष महत्व रखने वाली संस्था अंबड इंडस्ट्रीज एंड मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (आयमा) के द्विवार्षिक चुनाव (2026-28) के परिणाम घोषित हो गए हैं।

अध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र पानसरे और कोषाध्यक्ष पद के लिए अविनाश बोडके ने शानदार जीत दर्ज की है। विजयी उम्मीदवार पानसरे ने 121 मतों के अंतर से जीत हासिल की, जबकि अविनाश बोडके 58 मतों से विजयी रहे, शुक्रवार 30 जनवरी को हुए मतदान के बाद शनिवार, 31 जनवरी को आयमा रिक्रिएशन सेंटर में मतगणना संपन्न हुई।

इस चुनाव में कुल 2345 मतदाता थे, जिनमें से 1497 (करीब 63.5%) उद्योजक सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना की प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की गई। चुनाव प्रक्रिया अत्यंत सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने गुलाल उड़ाकर और ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकालकर अपनी खुशी जाहिर की। इस दौरान तुषार चव्हाण और महाजन ने जश्न मनाया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों पर औद्योगिक जगत से बधाईयों मिली है। सभी पुराने प्रेसिडेंट ने मौजूदा प्रेसिडेंट ललित बूब को एक और मौका देने का स्टैंड लेते हुए अपने नामों का ऐलान किया था।

पंसारे और बोडके ने इस फैसले को मंजूर न बताते हुए चुनाव मैदान में कूद पड़े। इसमें मौजूदा प्रेसिडेंट ललित बूब और हर्षद बेले को हार का सामना करना पड़ा।

'AIMA' चुनाव में सत्ता परिवर्तन

यह जीत मेरी नहीं, बल्कि 'AIMA' 66 के मेंबर बोटर्स की है। उन्होंने मुझे काम करने का मौका दिया है, और मैं हमेशा इस भरोसे को जीतने की कोशिश करूंगा। - नए चुने गए प्रेसिडेंट, राजेंद्र पंसारे

आयमा चुनाव के मुख्य परिणाम इस प्रकार रहे

पद उम्मीदवार (विजेता) प्राप्त मत प्रतिद्वंदी प्रतिद्वंदी मत जीत का अंतर
अध्यक्ष राजेंद्र पानसरे 783 ललित बूब 662 121
कोषाध्यक्ष अविनाश बीडके 751 हर्षद खेळे 693 58
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com