India Post GDS Bharti 2026: 10वीं पास के लिए 28 हजार से अधिक GDS पदों के लिए निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

India Post Gds Bharti: इंडिया पोस्ट ने साल 2026 के लिए ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती प्रक्रिया 31 जनवरी 2031 से शुरू कर दी है, जिसके तहत देशभर के विभिन्न पोस्टल सर्कल में हज़ारों खाली पद भरे जाएंगे।
India Post GDS Bharti 2026
सांकेतिक तस्वीर (Image- Social Media)
Published on
Updated on

India Post GDS Recruitment 2026: लंबे समय से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंडिया पोस्ट ने साल 2026 के लिए ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू कर दी है। इसके तहत देशभर के विभिन्न पोस्टल सर्कल में 28,000 से अधिक पदों पर भर्ती होगी।

इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट के अनुसार किया जाएगा।

10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

  • पद: ग्रामीण डाक सेवक (GDS), ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM)
  • आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष (1 जनवरी 2026 के अनुसार)
  • शैक्षिक योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी
  • विषय आवश्यकताएँ: गणित और अंग्रेज़ी में उत्तीर्ण अंक अनिवार्य
  • स्थानीय भाषा: उम्मीदवार ने आवेदन किए गए सर्कल की स्थानीय भाषा कम से कम 10वीं तक पढ़ी हो
  • चयन प्रक्रिया: मेरिट आधारित (10वीं कक्षा के अंक)
  • आधिकारिक वेबसाइट: indiapostgdsonline.gov.in

कब है आखिरी डेट?

  • नोटिफिकेशन जारी: 30 जनवरी 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 31 जनवरी 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 14 फरवरी 2026
  • फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 16 फरवरी 2026
  • सुधार/एडिट विंडो: 18-19 फरवरी 2026
  • पहली मेरिट लिस्ट (संभावित): 28 फरवरी 2026

कैसे करें आवेदन?

  • उम्मीदवार को सबसे पहले वन-टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • इसके बाद लॉगिन कर एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा।
  • केवल अपने संबंधित सर्कल की वैकेंसी के लिए आवेदन करें।

कैसे होगा चयन?

इंडिया पोस्ट की इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा के अंकों पर आधारित मेरिट लिस्ट के अनुसार किया जाएगा। अधिक अंक वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com