Nashik Tree Cutting विरोध जारी, नासिक में पौधारोपण और भूमिपूजन, सभी मंत्री रहेंगे मौजूद

Tree Cutting Protest: नासिक में तपोवन वृक्ष कटाई के विरोध के बीच कलामंदिर में भव्य पौधारोपण व विकास कार्यों का भूमिपूजन होगा। सुबह 10 बजे होने वाले कार्यक्रम में जिले के सभी पांच मंत्री मौजूद रहेंगे।
नाशिक में पौधारोपण और भूमिपूजन
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Nashik Tapovan Movement Hindi News: नासिक एक ओर तपोवन में वृक्ष कटाई के विरोध में नागरिकों का आंदोलन जारी है, वहीं दूसरी ओर सोमवार को भव्य पौधारोपण कार्यक्रम एवं विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन समारोह कालिदास कलामंदिर में सुबह 10 बजे आयोजित किया गया है।

इस कार्यक्रम में जिले के सभी पांच मंत्री उपस्थित रहेंगे। प्रमुख अतिथि के रूप में मंत्री छगन भुजबल और कुंभमेला मंत्री गिरीश महाजन मौजूद रहेंगे। इसके अलावा मंत्री दादा भुसे, माणिकराव कोकाटे और नरहरी झिरवाळ भी प्रमुख अतिथि होंगे।

कार्यक्रम में शामिल होने की अपील

एक साथ जिले के सभी मंत्री उपस्थित रहने के कारण कार्यक्रम की जोरदार तैयारियां चल रही हैं। इस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में सांसद राजाभाऊ वाजे, विप सदस्य किशोर दराडे, सत्यजीत तांबे, पंकज भुजबल, नासिक की विधायक प्रा. देवयानी फरांदे, सीमा हिरे, राहुल ढिकले और सरोज आहिरे उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में सभी से उपस्थित रहने की अपील

साथ ही इस कार्यक्रम में विभागीय आयुक्त प्रवीण गेडाम, कुंभमेळा आयुक्त शेखर सिंह, जिलाधिकारी आयुष प्रसाद तथा नासिक महानगर विकास प्राधिकरण के आयुक्त जलज शर्मा की भी उपस्थिति रहेगी। इस कार्यक्रम में सभी से उपस्थित रहने की अपील मनपा आयुक्त मनीषा खत्री, अतिरिक्त आयुक्त करिश्मा नायर, प्रदीप चौधरी और स्मिता झगडे ने की है।