भाव में अचानक 200 से 150 रुपये प्रति क्विंटल गिरावट, किसानों ने किया आधे घंटे तक रास्ता रोको आंदोलन
Nashik News: जिले के निफाड तहसील के विंचूर-उपबाजार समिति में शनिवार 13 सितंबर की सुबह प्याज नीलामी शुरू होते ही व्यापारियों की अस्थिर दर पद्धति के कारण किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। प्रारंभ में किसानों को 200 रुपये प्रति क्विंटल का भाव दिया गया, लेकिन कुछ ही क्षणों में यह दर घटाकर 150 रुपये कर दी गई। इससे नाराज किसानों ने नीलामी प्रक्रिया बंद कर दी और नाशिक छत्रपति संभाजीनगर महामार्ग पर आधे घंटे तक रास्ता रोको आंदोलन किया। स्थिति बिगड़ने से रोकने के लिए बाजार समिति के संचालक छबूराव जाधव और लासलगाव पुलिस ठाणे के सहाय्यक निरीक्षक भास्कर शिंदे ने मध्यस्थी कर किसानों को शांत किया। इसके बाद आधे घंटे में किसानों ने रास्ता रोको आंदोलन वापस लिया।
किसानों की शिकायतें
आंदोलन के बाद किसानों ने बाजार समिति प्रशासन के समक्ष व्यापारियों की मनमानी के खिलाफ शिकायतों का पाढा प्रस्तुत किया। इसमें शामिल था:
व्यापारी पहले ऊंचा भाव पुकारकर बाद में दर घटा देते हैं।
नीलामी के बाद बेवजह माल में खोट निकालते हैं।
समय पर भुगतान नहीं करते।
नीलामी के दौरान नीचे गिरे प्याज पर अतिरिक्त पैसे वसूलते हैं।
एटीएम बदलकर 1 लाख की ठगी, मदद के बहाने आरोपी ने की धोखाधड़ी
इस पर संचालक छबूराव जाधव ने किसानों को आश्वासन दिया कि आगे से हर शिकायत पर ठोस कार्रवाई की जाएगी और गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल व्यापारियों के लाइसेंस रद्द किए जाएंगे।