- Hindi News »
- India »
- Political Satirist Neha Singh Rathore Condemned The Controversial Statement Of Spiritual Guru Rambhadracharya
रामभद्राचार्य के बयान पर बवाल, भड़कीं नेहा सिंह राठौर, ‘सबसे ज्यादा खतरा भाजपाई विद्वानों से…’
Rambhadracharya: आध्यात्मिक गुरु रामभद्राचार्य के एक बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। राजनीतिक व्यंग्यकार नेहा सिंह राठौर ने भी इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
- Written By: पूजा सिंह

रामभद्राचार्य और नेहा सिंह राठौर
Controversial Statement Of Rambhadracharya: मेरठ के विक्टोरिया पार्क में रामकथा के दौरान जगद्गुरु रामभद्राचार्य के द्वारा दिए गए एक बयान को लेकर बवाल मच गया है। उनके इस बयान की सियासी गलियारों से लेकर तमाम लोग आलोचना कर रहे हैं। इसी कड़ी में लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने भी रामभद्राचार्य के बयान की कड़ी निंदा की है।
नेहा सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रामभद्राचार्य के इस बयान कि आलोचना की है। नेहा ने उनके बयान को शेयर करते हुए लिखा, ‘क्या गेरुआ वस्त्र पहन कर कुछ भी अनाप-शनाप बकना गेरुए वस्त्र का अपमान नहीं है? देश की एकता और अखंडता को सबसे ज्यादा खतरा इन भाजपाई विद्वानों से है।’
नेहा सिंह राठौर पर भड़के यूजर्स
जैसे ही नेहा सिंह राठौर ने रामभद्राचार्य के बयान की निंदा कि वैसे हर बार कि तरह यूजर्स ने उनपर निशाना साधा शुरू कर दिया। रामभद्राचार्य को लेकर किए गए पोस्ट से यूजर्स भड़क गए और उनको जमकर फटकार लगाई है। एक यूजर ने लिखा, ‘यें भारत के महान संत हैं इनका अपमान हिंदुओं का अपमान है। सोच लो अच्छी तरह।’ वहीं कुछ यूजर्स ने रामभद्राचार्य के बयान को भड़काऊ बताया है। वहीं एक अन्य यूजर ने नेहा पर निशाना साधते हुए लिखा कि, देश की एकता और अखंडता को सबसे ज़्यादा खतरा तुम जैसे कांग्रेसी ‘चमचों’ से है।
सम्बंधित ख़बरें
UP Weather: लखनऊ में कुदरत का कहर जारी, दोनों डिप्टी सीएम की फ्लाइट की भोपाल में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
आपदा प्रभावितों पर योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 24 घंटे में मिलेगा मुआवजा, अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश
नहीं रहे Rita Bahuguna Joshi के पति: लखनऊ SGPGI में हुआ निधन, कल प्रयागराज में पंचतत्व में होंगे विलीन
UP के 64 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, राजस्थान में आंधी-बारिश से 3 की मौत; जानें अपने शहर का हाल
नेहा सिंह राठौर ने पोस्ट शेयर कर साधा निशान
राजनीतिक व्यंग्यकार हैं से नेहा सिंह
बता दें कि, नेहा सिंह राठौर एक भारतीय लोक गायिका और राजनीतिक व्यंग्यकार हैं, जो भोजपुरी भाषा में गीत गाती और रचती हैं। वह राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित गीतों के लिए जानी जाती हैं। समय-समय पर राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को लेकर गीत के जरीए सरकार को घेरने का काम करती है। नेहा के द्वारा गाए गीत जैसे ‘बिहार में का बा’, ‘यूपी में का बा?’ और एमपी में का बा? से वे सुर्खियों में आईं थी। उन्होंने राजनीतिक गीतकार, भोजपुरी गायिका और यूट्यूबर के तौर पर अपनी पहचान बनाई है।
ये भी पढ़ें : ‘मैं भगवान शिव का भक्त हूं, सारा जहर…’, मां को दी गई गाली पर क्या बोल गए पीएम मोदी?
रामभद्राचार्य का बयान
बता दें कि मेरठ के विक्टोरिया पार्क में रामकथा के दौरान रामभद्राचार्य ने कहा था कि, ‘आज हिन्दुओं पर बहुत संकट है। हम अपने ही देश में हिंदू धर्म को उतना न्याय नहीं दे पा रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आकर लगता है, मानो ये मिनी पाकिस्तान है। अब हमें मुखर होना है। हम ऐसा नहीं होने देंगे, चाहे कुछ भी हो जाए। इसलिए अब हर घर में हिंदू धर्म की पाठशाला बनानी ही पड़ेगी। हर माता पिता को अपने बच्चों को हिंदू धर्म की शिक्षा देनी ही पड़ेगी।’
Political satirist neha singh rathore condemned the controversial statement of spiritual guru rambhadracharya
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इधर बहुमत के करीब पहुंची TVK, उधर विजय के पिता ने कांग्रेस को दिया खास ऑफर, कहा- दोनों को होगा फायदा
May 04, 2026 | 03:52 PMबंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PMUP Weather: लखनऊ में कुदरत का कहर जारी, दोनों डिप्टी सीएम की फ्लाइट की भोपाल में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
May 04, 2026 | 03:48 PM‘ममता को निर्ममता की कीमत चुकानी पड़ी’, बंगाल चुनाव के रुझानों के बीच CM मोहन यादव ने कसा तंज; जानें क्या कहा
May 04, 2026 | 03:48 PMNagpur Weekly Market: स्मार्ट सिटी का दावा, सड़क पर बाजार की हकीकत, अव्यवस्था से जाम और हादसे
May 04, 2026 | 03:33 PM‘लेफ्ट का सूपड़ा साफ और बंगाल में बीजेपी’, चुनावी नतीजों पर प्रियंका चतुर्वेदी ने क्या कहा?
May 04, 2026 | 03:25 PMFortuner की टेंशन बढ़ी Nissan Terrano नए अवतार में वापसी को तैयार, मिलेगा दमदार लुक और हाइब्रिड इंजन
May 04, 2026 | 03:08 PMवीडियो गैलरी

Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM













