ये कभी नहीं करेंगे छत्रपति शिवाजी महाराज का सम्मान, नितेश राणे का कांग्रेस पर तंज

Nitesh Rane News: नितेश राणे ने शिवाजीनगर मेट्रो स्टेशन विवाद पर कांग्रेस को औरंगजेब समर्थक बताया, उद्धव ठाकरे पर पाकिस्तान मैच को लेकर दोहरे रवैये और राष्ट्रवाद की नौटंकी का आरोप लगाया।
Nitesh Rane
मंत्री नितेश राणे (सौजन्य-एएनआई)
Published on: 
Updated on: 

Mumbai News: कर्नाटक मेट्रो स्टेशन के नाम बदलने को लेकर शुरू हुए विवाद पर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और भाजपा नेता नितेश राणे ने कांग्रेस परिवार पर निशाना साधा है। नितेश राणे ने कांग्रेस का संबंध औरंगजेब से जोड़ दिया है।

उन्होंने कहा, "ये लोग कभी भी छत्रपति शिवाजी महाराज को बड़ा नहीं करेंगे। ये सिर्फ उनका अपमान ही करेंगे और हमेशा द्वेष की भावना रखेंगे। कांग्रेस से आखिर आप उम्मीद ही क्या कर सकते हैं? इस मानसिकता का हम जैसे लोग कड़ा विरोध करेंगे।"

शिवाजीनगर के मेट्रो स्टेशन का नाम बदला

बता दें कि 8 सितंबर को सेंट मैरी बेसिलिका में सिद्धारमैया ने वादा किया था कि शिवाजीनगर के मेट्रो स्टेशन का नाम सेंट मैरी के नाम पर रखा जाएगा। उनका यह बयान शिवाजीनगर के विधायक रिजवान अरशद और बेंगलुरु के आर्कबिशप पीटर मचाडो द्वारा रखे गए प्रस्ताव के जवाब में आया था। वहीं दूसरी ओर, भारत-पाकिस्तान एशिया कप मैच को लेकर शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए नितेश राणे ने कहा, "क्या सामना और उद्धव ठाकरे को भारत-पाक मैच पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार है? जब उद्धव ठाकरे पहली बार मुंबई और महाराष्ट्र से सांसद चुने गए थे, तो उनकी विजय रैली में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगे थे, हरे झंडे लहराए गए थे और हरा गुलाल उड़ाया गया था। उस समय, उनके मन में पाकिस्तान के प्रति कोई गुस्सा नहीं था, लेकिन अब अचानक वे भारत के प्रति प्रेम से भर गए हैं?"

राजनीतिक फायदे के लिए राष्ट्रवाद का नकाब

राणे ने आरोप लगाया कि राजनीतिक फायदे के लिए राष्ट्रवाद का नकाब ओढ़ा जा रहा है, लेकिन पुराने कर्म और बयान खुद उनके असली चेहरे को उजागर कर देते हैं। नितेश राणे ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा, "वही आदित्य ठाकरे बुर्का पहनकर भारत-पाकिस्तान मैच छुपकर देखेंगे और फायदा यह होगा कि उनकी आवाज से उन्हें पहचान भी नहीं मिलेगी।"

नितेश राणे के इन बयानों से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। जहां एक ओर भाजपा समर्थक उनके बयानों का समर्थन कर रहे हैं, वहीं विपक्षी दलों ने इसे घृणित और गैर-जिम्मेदाराना बताया है। फिलहाल, नितेश राणे के इन बयानों पर कांग्रेस और ठाकरे गुट की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com