Senior Congress Leader Digvijay Singh: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने वोट चोरी को लेकर के चुनाव आयोग पर बड़ा हमला किया है। जनसभा को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने बताया कि किस तरीके से देश में वोट चोरी होती है। कांग्रेस को बैलेट पेपर में तो वोट मिलते हैं पर जब EVM मशीन की बात आती है तो मामला उल्टा पड़ जाता है। वहीं उन्होंने आगे कहा कि जो EVM में वोट डाल रहा है, उसे ही नहीं पता कि उसका वोट कहा जा रहा है। साथ ही उन्होंने यही कहा कि, चुनाव आयोग सत्तारूढ़ पार्टी के साथ मिलीभगत कर रहा है और जनता से अपील की कि वे इस अन्याय के खिलाफ कांग्रेस के साथ खड़े हों।