- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Nashik Extortion Case Social Worker Arrested Santosh Sharma Ambad Police
राजनीतिक दल से निष्कासित ‘समाज सेवक’ गिरफ्तार, उगाही का मामला दर्ज, पुलिस हिरासत में आरोपी
- Written By: आंचल लोखंडे
Nashik Extortion Case: नाशिक के अंबड MIDC में उद्यमी से 1 लाख की रंगदारी लेने वाले कथित समाजसेवक संतोष शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिसे 22 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

राजनैतिक दल से निष्कासित 'समाज सेवक' गिरफ्तार (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Nashik Crime News: अंबड एमआईडीसी क्षेत्र में एक उद्यमी को धमकाकर और जान से मारने की धमकी देकर एक लाख रुपये की जबरन वसूली करने के आरोप में, राजनीतिक दल से निष्कासित और खुद को ‘समाजसेवक’ बताने वाले संतोष शर्मा नामक व्यक्ति के खिलाफ अंबड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। संजय पोपट महाजन (उम्र 56, कंपनी संचालक, निवासी वृंदावन नगर, कामटवाड़े, नासिक) द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, संदिग्ध संतोष शर्मा (देवलाली कैंप, नासिक) ने 30 अक्टूबर से अब तक एमआईडीसी कार्यालय के कुछ अधिकारियों के साथ मिलीभगत करके, महाजन की कंपनी ‘पूजा इंडस्ट्रीज’ में अवैध निर्माण होने की झूठी शिकायत दर्ज कराई थी।
शर्मा ने यह शिकायत वापस लेने के एवज में महाजन से 3 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। जब महाजन ने रंगदारी देने से इनकार कर दिया, तो शर्मा ने उन्हें कंपनी के बाहर बुलाया और उनके भतीजे आशीष सुनील महाजन को कुछ दूरी पर एकांत में ले जाकर जान से मारने की धमकी दी। शर्मा ने कहा कि अगर पैसे नहीं दिए, तो महाजन को यहीं मार देगा। इस धमकी के बाद, शर्मा ने महाजन से एक लाख रुपये ले लिए और शेष दो लाख रुपये के लिए लगातार दबाव डालता रहा।
उद्यमी को जान से मारने की धमकी देकर 1 लाख की उगाही
इस उत्पीड़न से तंग आकर, महाजन ने शर्मा के खिलाफ अंबड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया। क्राइम ब्रांच यूनिट एक के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक डॉ. अंचल मुदगल के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक चेतन श्रीवंत, हवलदार प्रशांत मरकड, प्रशांत भांड, नाजिम पठान, विशाल कांटे और विशाल देवरे की टीम ने संदिग्ध संतोष शर्मा की तलाश की और उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे अंबड पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया। पुलिस ने शर्मा को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 22 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
गोदाघाट पर महिला श्रद्धालुओं से अवैध वसूली, कपड़े बदलने के नाम पर वसूले जा रहे 20 रुपये
अघोरी पूजा के नाम पर ठगी, अंनिस की पहल पर कमलेश अधिकारी और पत्नी पर मामला दर्ज, ढोंगी बाबा गिरफ्तार
नासिक रिंग रोड: भूसंपादन से नाराज किसानों से मिलकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक, समाधान की उम्मीद
बागलाण में पेट्रोल पंपों पर लगीं लंबी कतारें, सरकार कर रही ईंधन की कालाबाजारी, रोहित पवार का आरोप
ये भी पढ़े: Nashik: येवला में शिवसेना (यूबीटी) को तगड़ा झटका, संभाजी व मारुति पवार राकां में शामिल
न्याय दिलाया जाएगा
मामले की आगे की जाँच वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संतोष नस्टे के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक गणेश मुघले कर रहे हैं। मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध), संदीप मिटके ने कहा, पुलिस प्रशासन औद्योगिक क्षेत्र के व्यवसायियों को सुरक्षित वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध है और उन्हें किसी भी प्रकार की रंगदारी या धमकियों का शिकार नहीं होना चाहिए। अगर शर्मा या उनके जैसे किसी अन्य व्यक्ति ने आपसे रंगदारी मांगी है या आपने रंगदारी दी भी है, तो डरे बिना पुलिस के पास आएं, न्याय दिलाया जाएगा।
Nashik extortion case social worker arrested santosh sharma ambad police
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गोदाघाट पर महिला श्रद्धालुओं से अवैध वसूली, कपड़े बदलने के नाम पर वसूले जा रहे 20 रुपये
May 26, 2026 | 10:34 PMMP News: इंदौर के राजबाड़ा पर कांग्रेस का महा-संग्राम, ‘पानी दो, महापौर इस्तीफा दो’ के नारों से गूंजा शहर
May 26, 2026 | 10:33 PMIPL 2026: जो बड़े-बड़े दिग्गज कप्तान न कर सके, वो कर गए रजत पाटीदार, धर्मशाला में बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड
May 26, 2026 | 10:32 PM36 घंटे के अंदर 17 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट, 90 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने जारी की चेतावनी
May 26, 2026 | 10:30 PM‘बहुत मेहनत लगी होगी इसे बिगाड़ने में’, Varun Dhawan के नए गाने ‘चुनरी-चुनरी 2.0’ पर जमकर हो रही ट्रोलिंग
May 26, 2026 | 10:26 PMकर्नाटक में भी बिहार वाला फॉर्मूला! नीतीश की तरह सिद्धारमैया को राज्यसभा का ऑफर, बेटे को सरकार में जिम्मेदारी
May 26, 2026 | 10:24 PMजून 2026 में पड़ने वाले प्रमुख तीज-त्योहारों की लिस्ट देखिए, निर्जला एकादशी से लेकर वट पूर्णिमा तक शामिल
May 26, 2026 | 10:22 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM













