T20 World Cup में वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी

T20 World Cup 2026 में वेस्टइंडीज ने एक पारी में 19 छक्के लगाकर इतिहास रचा। शिमरोन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल की धमाकेदार पारियों से टीम ने अफ्रीकी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड बराबरी की।
West Indies Equal Record Of Hitting Most Sixes
वेस्टइंडीज टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

West Indies Cricket Team: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 का चौथा मुकाबला वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने अपना टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर बनाया है। वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाए।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम के बाएं हाथ के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर ने 34 गेंदों में 85 रन की धाकड़ पारी खेली, जबकि पूर्व कप्तान रोवमैन पॉवेल ने 35 गेंदों में 59 रन बनाकर स्कोर को मजबूत किया। हेटमायर ने बल्लेबाजी के दौरान 7 चौके और 7 छक्के लगाए, और पॉवेल के साथ तीसरे विकेट के लिए 52 गेंदों में 122 रन की साझेदारी की। पॉवेल ने इस साझेदारी में 4 चौके और 4 छक्के मारे।

वेस्टइंडीज का बड़ा रिकॉर्ड

इसके अलावा, रोमारियो शेफर्ड ने 3 छक्के लगाए, जबकि शेरफेन रदरफोर्ड और जेसन होल्डर ने दो-दो छक्के मारे। कुल मिलाकर, वेस्टइंडीज ने 19 छक्के लगाए और T20 वर्ल्ड कप में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी की। इससे पहले यह रिकॉर्ड 21 मार्च 2014 को मीरपुर में आयरलैंड के खिलाफ खेली गई टी20 वर्ल्ड कप मैच में नीदरलैंड की टीम ने अपने बल्लेबाजों के जरिए 19 छक्के लगाने के साथ बनाया था।

टीम छक्कों की संख्या स्कोर विरोधी टीम स्थान तारीख
वेस्टइंडीज 19 254/6 जिम्बाब्वे मुंबई (WS) 23 फरवरी 2026
नीदरलैंड्स 19 193/4 आयरलैंड सिलहट 21 मार्च 2014
ऑस्ट्रेलिया 16 184/5 भारत ब्रिजटाउन 7 मई 2010
भारत 15 205/5 ऑस्ट्रेलिया ग्रोस आइलेट 24 जून 2024
ऑस्ट्रेलिया 14 197/7 पाकिस्तान ग्रोस आइलेट 14 मई 2010

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वेस्टइंडीज ने तीसरी बार 250 रनों का आंकड़ा पार किया। वहीं तीन बार जिम्बाब्वे ने भी यह आंकड़ा पार किया। जबकि सबसे ज्यादा 250 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारतीय टीम के पास है। भारतीय टीम ने 4 बार 250 से ज्यादा रन बनाए हैं।

जिम्बाब्वे के खिलाफ वेस्टइंडीज ने 254 रन बनाए। जो वर्ल्ड कप का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है और जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 आई में यह सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे बड़ा भारतीय टीम ने बनाया था। भारतीय टीम ने 2024 में 2 विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज ने इस रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com