- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Mcoca Absconding Criminal Arrested From Shirdi
मकोका के मामले में फरार बदमाश शिर्डी से गिरफ्तार
- Written By: प्रभाकर दुबे

File Pic
पिंपरी: हत्या समेत सात आपराधिक मामले दर्ज रहे और महाराष्ट्र संगठित अपराध प्रतिबंध कानून (मकोका) के मामले में फरार चल रहे एक शातिर बदमाश को पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस (Pimpri-Chinchwad Police) के एंटी गुंडा स्क्वाड ने अहमदनगर जिले (Ahmednagar District) के शिर्डी (Shirdi) से धरदबोचा। अमर अशोक चव्हाण (32) ऐसे गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम है। उसके खिलाफ हवेली और तलेगांव दाभाड़े पुलिस थानों में हत्या समेत सात आपराधिक मामले दर्ज हैं।
मावल तालुका के राजनेता और तलेगांव दाभाड़े की जनसेवा विकास समिति के संस्थापक किशोर अवारे की हत्या के बाद पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर विनय कुमार चौबे ने मावल और खासकर तलेगांव दाभाड़े से संगठित अपराध का खात्मा करने का निश्चय किया है। इस क्रम में क्राइम ब्रांच के एंटी गुंडा स्क्वाड और एक यूनिट का दफ्तर तलेगांव में शिफ्ट करने का फैसला किया गया। यहां की कमान संभालते ही एंटी गुंडा स्क्वाड ने शातिर, वांछित बदमाशों और गैंगस्टर की कुंडली बनाकर उनकी खोजबीन शुरू की है। इस दौरान मकोका में फरार चल रहे अमर चव्हाण नामक बदमाश की जानकारी मिली।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में बड़ी कार्रवाई: माया नगर में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला तड़ीपार आरोपी गिरफ्तार
अकोला कोर्ट का बड़ा फैसला, चरित्र पर संदेह में पत्नी की हत्या करने वाले पति को सुनाई उम्रकैद की सजा
अमरावती शहर के आरटीओ कार्यालय से चोरी 10 चक्का ट्रक का पर्दाफाश, 24 घंटे में खुलासा; 8 लाख का माल जब्त
अकोला में अवैध साहूकारी के खिलाफ बड़ा एक्शन; बाफणा चाचा भतीजा सहित 7 लोगों पर मामला दर्ज, जांच जारी
मोबाइल नंबर से हुआ ट्रेस
चव्हाण का मोबाइल नंबर प्राप्त करने के बाद, इस नंबर के तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से उसके शिर्डी में छिपे रहने की जानकारी एंटी गुंडा स्क्वाड को मिली। तदनुसार, स्क्वाड के प्रमुख सहायक पुलिस निरीक्षक हरीश माने के नेतृत्व में सहायक पुलिस उपनिरीक्षक हजरत पठान, प्रवीण तपकीर, गणेश मेदगे, सोपान थोकल, शुभम कदम की एक टीम ने शिर्डी जाकर इलाके की तलाशी ली और चव्हाण को गिरफ्तार कर लिया। सरकारी अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद आगे की कार्रवाई के लिए उस तलेगांव दाभाडे थाने की हिरासत में सौंप दिया गया है।
Mcoca absconding criminal arrested from shirdi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
World Consumer Rights Day: 1 रुपए की टॉफी हो या लाखों की कार; दुकानदार ने ठगा तो इंसाफ दिलाएंगे ये हक!
Mar 15, 2026 | 04:18 AMAaj Ka Rashifal 15 March: रविवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी कृपा, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन?
Mar 15, 2026 | 12:05 AMसलमान अली आगा के साथ हुई नाइंसाफी? अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान, नियमों के हवाले से दिया हर सवाल का जवाब
Mar 14, 2026 | 09:58 PMUS-इजरायल के हमले में नहीं…अपनी जिद की वजह से मारे गए खामेनेई, करीबी ने खोल दिया ‘मौत’ का हैरतअंगेज राज
Mar 14, 2026 | 09:57 PMपाकिस्तान में आर्थिक इमरजेंसी! सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में 30% तक की कटौती, सड़कों से गायब होंगी गाड़ियां
Mar 14, 2026 | 09:57 PMचैत्र नवरात्रि की पूजा में माता रानी को चढ़ाएं ये विशेष फूल, मन की मुरादें होंगी पूरी
Mar 14, 2026 | 09:53 PMबप्पा के चरणों में चैंपियंस, सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे सूर्या और गंभीर, वर्ल्ड कप ट्रॉफी रखकर मत्था टेका
Mar 14, 2026 | 09:41 PMवीडियो गैलरी

‘गैस की कमी नहीं’ या ‘लाइनों में लाठीचार्ज’? हरदीप पुरी के दावे और विपक्ष के तीखे वार से सुलगी सियासत
Mar 14, 2026 | 02:01 PM
तरुण हत्याकांड से दहला दिल्ली: VHP-बजरंग दल का ‘प्रचंड’ प्रदर्शन, विनोद बंसल की पुलिस को दो टूक चेतावनी
Mar 14, 2026 | 01:44 PM
ट्रेन में मां-बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा! सीट के लिए यात्री को पीटा, फिर स्टेशन पर परिवार बुलाकर रुकवाई ट्रेन
Mar 13, 2026 | 09:48 PM
पेट्रोलियम मंत्री पर राहुल गांधी के संगीन आरोप, एपस्टीन फाइल और जॉर्ज सोरोस का जिक्र कर सरकार को घेरा- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:28 PM
हैदराबाद में पोस्टर पॉलिटिक्स, माधवी लता ने फाड़े ओवैसी की इफ्तार पार्टी के बैनर; शुरू हुआ घमासान- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:22 PM
जंग के बीच क्यों चर्चा में है ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’? जानें दुनिया की इस लाइफलाइन का पूरा इतिहास- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:16 PM














