- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Ajanta Ghat Robbery Case Arrest Sillod Police Investigation
Ajanta Ghat में व्यापारी से लूटपाट की गुत्थी सुलझी; दो आरोपी गिरफ्तार, 2 दिन की पुलिस रिमांड
Ajanta Ghat Robbery Case: अजंता घाट में व्यापारी पर हमला कर लाखों रुपये लूटने की घटना का पुलिस ने तीन दिनों में खुलासा कर दिया। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे कुछ सामान भी बरामद किया गया है।
- Written By: केतकी मोडक

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मीडिया)
Ajanta Ghat Robbery Case Solved: अजंता घाट में 3 मई की दोपहर एक व्यापारी पर जानलेवा हमला कर नकदी लूटने की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने महज तीन दिनों के भीतर इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कृष्णा मनोहर सोनवणे (21) और सनी नंदू सुरड़कर (21) के रूप में हुई है, जो सोयगांव तहसील के काले नगर के निवासी हैं। सिल्लोड न्यायालय ने दोनों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
जलगांव से लौट रहे व्यापारी पर हुआ था हमला
अतिरिक्त अजंता पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि फरियादी शेख यूसुफ शेख लुकमान (50, निवासी सिल्लोड) जलगांव जिले के पाचोरा स्थित एक जिनिंग से नकदी लेकर बाइक से लौट रहे थे। जब वे अजंता घाट में दरगाह के पास पहुंचे, तब चेहरे पर रुमाल बांधे दो अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने उन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और उनके पास मौजूद 2.70 लाख रुपये की नकदी लूट ली। इतना ही नहीं, बदमाशों ने पीड़ित का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया था।
तकनीकी विश्लेषण और जाल बिछाकर हुई गिरफ्तारी
शेख यूसुफ ने दो दिन निजी अस्पताल में इलाज कराने के बाद 5 मई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। सहायक पुलिस निरीक्षक अमोल ढाकणे ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल दो जांच टीमें गठित कीं। सोयगांव और अजंता घाट क्षेत्र में तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचनाओं के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू की गई। इसी दौरान पुलिस ने सोयगांव से एक आरोपी को दबोच लिया। दूसरे आरोपी के बारे में सूचना मिली कि वह अपनी प्रेमिका से मिलने जलगांव के नेरी आने वाला है, जहां पुलिस ने बुधवार तड़के जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार किया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर मेडिकल अस्पताल में दर्दनाक घटना: ट्रेन हादसे में पैर गंवाने वाली तृतीयपंथी ने वार्ड में की आत्महत्या
LPG Distributors को हाईकोर्ट से राहत नहीं: 100% डिजिटल बुकिंग नियम पर कंपनियों को नोटिस; 3 हफ्ते में निर्णय के
कामठी-नागपुर हाईवे पर स्क्रैप वाहनों के गोदाम में भीषण आग, दमकल ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
Sambhajinagar में पीजी सीट दिलाने के नाम पर ठगे 20 लाख रुपये; आरोपी संदीप कुमार के खिलाफ मामला दर्ज
यह भी पढ़ें:- छत्रपति संभाजीनगर के पार्षद मुन्शी शेख को कुचलने की कोशिश, स्कॉर्पियो चोरी के प्रयास के दौरान बाल-बाल बचे
पुलिस टीम की सराहना
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से लूट का कुछ माल भी बरामद किया है। यह सफल कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. विनयकुमार राठौड़ और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा सिंह के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक अमोल ढाकणे, उपनिरीक्षक धम्मदीप काकड़े और उनकी टीम द्वारा की गई। इस टीम में हेड कांस्टेबल संतोष पाईकराव, दिलीप तड़वी और अन्य पुलिस कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अब लूट की बाकी रकम बरामद करने की कोशिश कर रही है।
Ajanta ghat robbery case arrest sillod police investigation 20261719873
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Ajanta Ghat में व्यापारी से लूटपाट की गुत्थी सुलझी; दो आरोपी गिरफ्तार, 2 दिन की पुलिस रिमांड
May 08, 2026 | 08:55 AMWorld Thalassemia Day: थकान-कमजोरी को न करें इग्नोर, ये थैलेसीमिया हो सकता है; जानें लक्षण और प्रकार
May 08, 2026 | 08:51 AMनागपुर मेडिकल अस्पताल में दर्दनाक घटना: ट्रेन हादसे में पैर गंवाने वाली तृतीयपंथी ने वार्ड में की आत्महत्या
May 08, 2026 | 08:48 AMDAVV में पहली बार MBA प्रोग्राम को मंजूरी, 2026-27 से दो नए बीटेक कोर्स भी होंगे शुरू
May 08, 2026 | 08:48 AMमहाराष्ट्र में 14 से 20 मई के बीच भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी
May 08, 2026 | 08:47 AMBangladesh Measles: बांग्लादेश में खसरे के बढ़ते केसों के बीच टेस्टिंग किट की कमी! जांच रुकने की कगार पर
May 08, 2026 | 08:37 AMमहुआ मोइत्रा को देखते ही फ्लाइट में भड़के लोग, IndiGo में लगे चोर-चोर के नारे, भड़की TMC सांसद ने उठाया ये कदम
May 08, 2026 | 08:37 AMवीडियो गैलरी

योगी जी, हर मोड़ पर यमराज हैं तो सुनवाई क्यों नहीं? बेटी से बदसलूकी पर इंसाफ की गुहार लगा रही मां- देखें VIDEO
May 07, 2026 | 05:58 PM
चंद्रनाथ की मौत की जिम्मेदार TMC? बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA को गोलियों से भूना, BJP ने बनर्जी को घेरा
May 07, 2026 | 01:28 PM
बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार; गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह, नीतीश के बेटे निशांत बने मंत्री
May 07, 2026 | 12:21 PM
Anant Singh Case: हथियार, नाच-गाना और FIR, प्रशासन की कार्रवाई पर भड़के छोटे सरकार कहा-हम माननीय हैं या जानवर
May 07, 2026 | 11:57 AM
जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM













