जनगणना 2027 में लापरवाही पर सख्ती: नागपुर के दो कॉलेज अधिकारियों पर आपराधिक कार्रवाई की तैयारी

Nagpur Census Duty Violation: राष्ट्रीय जनगणना 2027 के कार्य में लापरवाही पर नागपुर में सख्ती। दो कॉलेजों के सहयोगी अधिष्ठाताओं पर आपराधिक मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू।
Strict Action Against Negligence in Census 2027: Criminal Proceedings Imminent Against Two College Officials in Nagpur
राष्ट्रीय जनगणना 2027,(प्रतिकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nagpur National Census 2027: भारत सरकार के गृह मंत्रालय और राष्ट्रीय जनगणना आयुक्त के अधीन होने वाली 'राष्ट्रीय जनगणना 2027' के महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतना नागपुर के कुछ शिक्षा अधिकारियों को भारी पड़ सकता है। महानगर पालिका के धरमपेठ जोन ने शासकीय आदेशों की अवहेलना करने वाले 2 प्रमुख कॉलेजों के सहयोगी अधिष्ठाता (एसोसिएट डीन) के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कर्मचारियों की नहीं दी जा रही जानकारी

राष्ट्रीय जनगणना-2027 के सुचारु संचालन के लिए प्रगणक और पर्यवेक्षक के रूप में विभिन्न कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है लेकिन वसंतराव नाईक महाविद्यालय के सहयोगी अधिष्ठाता द्वारा आदेश दिए जाने के बावजूद उनके कॉलेज के कर्मचारी अभी तक जनगणना कार्य के लिए संबंधित कार्यालय में उपस्थित नहीं हुए। इसके साथ ही महाराजबाग स्थित कृषि महाविद्यालय के सहयोगी अधिष्ठाता को भी पत्र भेजकर उनके कॉलेज के कर्मचारियों की जानकारी मांगी गई थी, लेकिन उन्होंने भी अभी तक प्रशासन को कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई और न ही इस कार्य में सहयोग किया। इन कॉलेजों के असहयोग के कारण जनगणना जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में भारी बाधा उत्पन्न हो रही है।

मनपा आयुक्त के निर्देश पर होगी FIR

राष्ट्रीय कार्य में हो रही इस देरी और लापरवाही को प्रशासन ने बेहद गंभीरता से लिया है। नागपुर मनपा आयुक्त के सख्त निर्देशों के बाद धरमपेठ जोन के सहायक आयुक्त कार्यालय ने शासकीय आदेशों का पालन न करने वाले संबंधित महाविद्यालयों के सहयोगी अधिष्ठाता के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विभाग प्रमुखों को अंतिम चेतावनी

चेतावनी जारी की है कि वे जनगणना से संबंधित प्रशासन ने सभी विभाग प्रमुखों को स्पष्ट और सख्त शासकीय आदेशों का तत्काल प्रभाव से पालन करें। यदि आदेशों की अनदेखी की जाती है, तो सरकारी नियमों के तहत बिना किसी देरी के उनके खिलाफ भी आपराधिक मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com