- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Maharajaswa Samadhan Camp Yevla 1646 Beneficiaries Government Schemes
‘महाराजस्व अभियान’ से प्रशासन अब जनता के द्वार, येवला में 1646 लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ
Maharajaswa Samadhan Camp Yevla: महाराष्ट्र सरकार के ‘महाराजस्व समाधान शिविर’ के तहत येवला तहसील में आयोजित शिविरों में 1646 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया।
- Written By: आंचल लोखंडे

Maharashtra revenue department camp
Maharashtra Revenue Department Camp: महाराष्ट्र शासन की गतिमान प्रशासन एवं व्यवस्था सुदृढ़ीकरण योजना के अंतर्गत मंडल स्तर पर ‘महाराजस्व समाधान शिविरों’ का आयोजन किया गया। इन शिविरों का उद्देश्य राजस्व प्रशासन को अधिक जन-उन्मुख, कुशल और गतिशील बनाना है, ताकि आम नागरिकों को सरकारी सेवाएं और योजनाओं का लाभ उनके ही क्षेत्र में त्वरित रूप से मिल सके।
यह जानकारी येवला के उपविभागीय अधिकारी (प्रांताधिकारी) बाबासाहेब गाढवे ने दी। वे तहसील के पाटोदा और जलगांव नेऊर मंडल के गांवों के लिए आयोजित ‘छत्रपति शिवाजी महाराज महाराजस्व समाधान शिविर’ के अवसर पर संबोधित कर रहे थे।
गणमान्य लोग उपस्थित रहे
पाटोदा में आयोजित शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में साहेबराव आहेर, रतन बोरणारे और ज्ञानेश्वर शेवाळे उपस्थित थे। वहीं जलगांव नेऊर में आयोजित शिविर में मंत्री छगन भुजबल के निजी सहायक बालासाहेब लोखंडे सहित नवनाथ काटे, सुरेश कदम, कृष्णराव गुंड, प्रकाश वाघ, चंद्रकांत वाघ, बाळू मढवई, विठ्ठल जगताप, विलास रंधे और मोतीराम ठोंबरे जैसे गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में फिर लगा ईंधन का झटका; पेट्रोल 112 पार, डीजल की किल्लत से पंपों पर भारी बवाल
बैकडेटेड किराया वृद्धि के खिलाफ नासिक के व्यापारियों ने महापौर से की मुलाकात, जल्द बुलाई जाएगी विशेष बैठक
नासिक में मानसून से पहले मनपा की बड़ी मुहिम; डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए नागरिकों से ‘ड्राय डे’ की अपील
व्यापारियों ने वापस लिया हड़ताल का फैसला, लासलगांव मंडी में प्याज की नीलामी शुरू, किसानों को बड़ी राहत
योजनाओं का वितरण और शिकायतों का निवारण
शिविर के माध्यम से कुल 194 विभिन्न प्रकार के प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इसके साथ ही 8-अ उतारा, घरकुल योजना का लाभ, बेबी केयर किट, आभा कार्ड, गोल्डन कार्ड, जॉब कार्ड, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, विवाह पंजीकरण तथा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं सहित कुल 1646 लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया गया। इसके अलावा नागरिकों की राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया।
ये भी पढ़े: जियो ने लॉन्च किया नया JioFinance App, AI से मिलेगी पर्सनल फाइनेंशियल सलाह, जानें नए ऐप के धांसू फीचर्स
प्रशासनिक तत्परता और जनभागीदारी
इस शिविर में सैकड़ों नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें किसानों और महिलाओं की संख्या विशेष रूप से अधिक थी। इस आयोजन की सफलता के लिए तहसीलदार आबा महाजन के मार्गदर्शन में निवासी नायब तहसीलदार पंकज नेवसे, संजय गांधी निराधार योजना के नायब तहसीलदार विवेक चांदवडकर, भूमि अभिलेख उपअधीक्षक पुष्पा गाडे पाटिल, तालुका कृषि अधिकारी शुभम बेरड, आपूर्ति अधिकारी बालासाहेब हावळे, मंडल अधिकारी राहुल देशमुख और विठ्ठल शिंदे सहित राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने विशेष योगदान दिया।
Maharajaswa samadhan camp yevla 1646 beneficiaries government schemes
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Gondia में जनगणना टीमों का विरोध, शिक्षकों को गांव में घुसने पर मिली धमकियां
May 26, 2026 | 09:02 AMDivyanka Tripathi: प्रेग्नेंसी ग्लो में दिखीं दिव्यांका त्रिपाठी, शेयर किया विवेक दहिया के साथ खूबसूरत पल
May 26, 2026 | 09:01 AMमुंबई के चर्नी रोड में बनेगा ओपन साइंस पार्क, मुख्यमंत्री फडणवीस ने की घोषणा
May 26, 2026 | 09:00 AMधुले में सनसनीखेज हत्याकांड; अवैध संबंध के शक में युवक की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
May 26, 2026 | 08:58 AM10 दिन में चौथा झटका मिडिल ईस्ट तनाव का असर? नागपुर में ईंधन कीमतों से बढ़ी टेंशन
May 26, 2026 | 08:53 AMRussia Threat: रूस ने यूक्रेन को दी बड़े हमले की चेतावनी, कीव पर हमले का खतरा, नागरिकों से शहर छोड़ने की अपील
May 26, 2026 | 08:51 AMमानसून से पहले बीएमसी का बड़ा फैसला, 191 करोड़ रुपये में आधुनिक ड्रेनेज मशीनें खरीदी जाएंगी
May 26, 2026 | 08:47 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














