-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Fake Farmers Agriculture Department Investigation Government Grants Recovered
Nashik: अब फर्जी किसानों की खैर नहीं! कृषि विभाग की बड़ी जांच, सरकारी अनुदान की होगी वसूली
- Written By: प्रिया जैस
Nashik Agriculture Department: नासिक जिले में अब फर्जी किसानों पर लगाम लगाई जाएगी। कृषि विभाग ने फर्जी किसानों की जांच शुरू कर दी है। जिले में विभाग 6.5 लाख किसानों के ID की जांच करेगा।

फर्जी किसानों की जांच (सौजन्य-IANS)
Nashik News: नाशिक जिले में फर्जी दस्तावेज देकर किसान किसा पहचान पत्र बनवाने वाले किसानों पर कृषि विभाग ने शिकंजा कस दिया है। कृषि विभाग ने युद्ध स्तर पर ऐसे किसानों के दस्तावेजों का सत्यापन शुरू कर दिया है, जिसके चलते फर्जी तरीके से पहचान पत्र बनवाने वाले किसानों के ID दिवाली के बाद रद्द किए जा सकते हैं।
आशंका है कि जिले में लगभग 10 से 15 प्रतिशत पहचान पत्र फर्जी हो सकते हैं। जिले में कुल 7 लाख 84 हजार 736 किसानों में से लगभग 6 लाख 50 हजार किसानों ने किसान पहचान पत्र बनवाए हैं। अब कृषि विभाग यह जाँच करेगा कि इनमें से कितने किसानों ने फर्जी दस्तावेज देकर पहचान पत्र बनवाए हैं, ताकि योग्य लाभार्थियों को राहत मिल सके और सरकारी अनुदान का गलत वितरण रोका जा सके।
झूठे दस्तावेज देकर लाभार्थी न बनें
यह कदम उन किसानों के लिए बड़ी राहत है जो मानदंडों को पूरा करते हैं, लेकिन फर्जीवाड़े के कारण वंचित रह जाते हैं। कृषि अधीक्षक रवींद्र माने ने किसानों से कड़ा आह्वान किया है कि वे बिना किसी एजेंट की मदद के झूठे दस्तावेज देकर लाभार्थी न बनें। फर्जी दस्तावेज देने वाले किसानों को न केवल भविष्य में कोई अनुदान नहीं मिलेगा, बल्कि उन्हें पूर्व में प्राप्त सरकारी अनुदान की भी वसूली ब्याज सहित होगी।
सम्बंधित ख़बरें
बच्चों व गर्भवती महिलाओं के लिए पोषण मेनू, अब मिलेगा वेज पुलाव व मल्टीग्रेन पफ; नवंबर से लागू होगी व्यवस्था
नासिक के सरकारी स्कूलों का बदलेगा चेहरा! केंद्र सरकार की नई पहल, पूर्व छात्र और नागरिक सीधे कर सकेंगे मदद
नासिक की 5 आकांक्षी तहसीलों का बदलेगा चेहरा: राज्य सरकार ने स्वीकृत किया ₹25 करोड़ का विशेष फंड
आत्महत्याओं का दौर जारी, 3 ने लगाई फांसी, पंचवटी, देवलाली कैंप और सातपुर में तीन युवकों ने की खुदखुशी
जमा किए गए दस्तावेजों का सत्यापन एपीआई प्रणाली (सॉफ्टवेयर के माध्यम से दस्तावेजों की प्रामाणिकता की स्वचालित जांच) का उपयोग करके किया जा रहा है। यह जांच सुनिश्चित करेगी कि कोई भी अपात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं का लाभन उठा सके।
पहचान पत्र क्यों जरूरी?
सरकारी योजनाओं, जैसे फसल बीमा, फसल ऋण, खाद-बीज पर सब्सिडी और अन्य सरकारी सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए किसान पहचान पत्र अब अनिवार्य है। यह एक विशिष्ट डिजिटल पहचान संख्या है। एक बार पहचान पत्र बनने के बाद, किसान को सभी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए बार-बार अलग-अलग दस्तावेजों की आवश्यकता नहीं होती है, जिससे सरकारी प्रक्रिया आसान और तेज हो जाती है और समय की बचत होती है।
यह भी पढ़ें – नाशिक के ITI में तैयार किए जाएंगे पुरोहित, वैदिक प्रशिक्षण की अनोखी शुरुआत! सरकार के फैसले की आलोचना
किसान स्वयं करें आवेदन
विभाग ने यह भी देखा है कि फर्जीवाड़े के पीछे अक्सर गाँव के कुछ एजेंट सक्रिय होते हैं, जो भोले-भाले किसानों को बहला-फुसलाकर झूठे दस्तावेज जमा करवाते हैं। किसानों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी एजेंट के झांसे में न आएं और सीधे कृषि विभाग के कार्यालय या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही अपने दस्तावेज जमा करें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि केवल वैध दस्तावेज जमा करने वाले किसानों को ही लाभ मिलेगा।
Fake farmers agriculture department investigation government grants recovered
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आजाद हुआ बलूचिस्तान! मुनीर की सेना के फेल हुए सभी सैन्य ऑपरेशन, 11 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाने का ऐलान
Aug 04, 2026 | 01:18 PMबुलढाना में भ्रूण लिंग जांच रैकेट का भंडाफोड़, अकोला पीसीपीएनडीटी टीम के स्टिंग ऑपरेशन में 3 आरोपी गिरफ्तार
Aug 04, 2026 | 01:17 PMYeh Rishta Kya Kehlata Hai में हो गई कबीर के परिवार की एंट्री, दमानी की बात सुन अरमान बना एंग्री यंग मैन
Aug 04, 2026 | 01:17 PMRaksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर दिल जीत गए ये इमोशनल विज्ञापन, भाई-बहन के रिश्ते का बताया असली मतलब
Aug 04, 2026 | 01:16 PMनागपुर मनपा मुख्यालय बना शराबियों का अड्डा? छठवीं मंजिल पर मिलीं खाली बोतलें, सामाजिक कार्यकर्ता ने खोला पोल
Aug 04, 2026 | 01:16 PMसांताक्रूज-चेंबूर लिंक रोड का आखिरी चरण तैयार, BKC-वाकोला कनेक्टर से 35 मिनट कम होगा सफर
Aug 04, 2026 | 01:16 PM6 साल बाद तस्करों के चंगुल से आजाद हुई नाबालिग,1 लाख में हुआ था सौदा, फर्जी आधार पर कराई जबरन शादी
Aug 04, 2026 | 01:12 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM














