-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Vs South Africa 2nd T20 Playing11 Team India News 2025
IND vs SA: टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में सस्पेंस! दूसरे टी20 में कौन अंदर कौन बाहर?
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Indian Cricket Team: पहला मैच जीतने के बाद भारत और साउथ अफ्रीका अब दूसरे टी20 में भिड़ेंगे। इस मुकाबले में टीम इंडिया अपनी प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव करने के मूड में नजर नहीं आ रही है।

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs SA 2nd T20 Match: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। पहला मैच भारतीय टीम ने शानदार अंदाज में जीता था और 101 रनों के बड़े अंतर से दक्षिण अफ्रीका को मात दी थी। इस जीत के बाद टीम इंडिया आत्मविश्वास से भरी है, लेकिन दूसरा मुकाबला आसान नहीं होने वाला क्योंकि मेहमान टीम पलटवार के इरादे से उतरेगी। ऐसे में सवाल है कि क्या भारत अपनी प्लेइंग इलेवन में किसी बदलाव के साथ मैदान में उतरेगा या पहले मैच की ही जीतने वाली टीम को बरकरार रखा जाएगा।
अभिषेक और गिल की ओपनिंग तय, संजू सैमसन फिर बेंच पर
पहले टी20 में भले ही भारत ने शानदार जीत दर्ज की, लेकिन कुछ कमजोरियां भी सामने आईं। ओपनर शुभमन गिल चोट से वापसी कर रहे हैं और फिलहाल रन नहीं बना पा रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें बाहर बैठाने की संभावना कम है, क्योंकि वह टीम के उपकप्तान भी हैं। अभिषेक शर्मा के साथ गिल के ही पारी की शुरुआत करने की पूरी उम्मीद है।
ऐसे में यह लगभग तय है कि विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को एक बार फिर प्लेइंग इलेवन से बाहर रहना पड़ सकता है। तीसरे और चौथे नंबर पर क्रमशः कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा उतरेंगे, जिनसे मध्यक्रम को स्थिरता और आक्रामकता की उम्मीद होगी।
सम्बंधित ख़बरें
टी दिलीप का भारतीय टीम के साथ पांच साल का सफर हुआ खत्म, रोहित शर्मा हुए भावुक कहा- आप पर्दे के पीछे के…
फिटनेस टेस्ट पास करने की खबरें निकलीं झूठी! श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर होंगे जसप्रीत बुमराह?
भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान कहा- भारत के लिए खेल चुका हूं, अब कुछ साबित नहीं करना…
SL vs IND: 11 साल से श्रीलंका में अजेय है टीम इंडिया, अब WTC में बड़ी छलांग लगाने का मौका
ऑलराउंड विभाग में मजबूत विकल्प
टीम इंडिया के पास ऑलराउंडर्स के रूप में अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे जैसे प्रभावशाली विकल्प हैं। ये तीनों खिलाड़ी गेंद और बल्ले दोनों से मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं। विकेटकीपर के तौर पर जितेश शर्मा को मौका मिलने की संभावना सबसे ज्यादा है, क्योंकि पहले मैच में वह चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट की पहली पसंद थे।
तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह अपनी लय में नजर आए थे और दूसरे मैच में भी उनके खेलने की उम्मीद है। स्पिन विभाग में वरुण चक्रवर्ती पहले मुकाबले में अच्छे दिखे थे, लेकिन कुलदीप यादव की टीम में वापसी पर भी विचार किया जा सकता है। अगर कुलदीप शामिल होते हैं तो अक्षर पटेल को बाहर जाना पड़ सकता है, हालांकि टीम मैनेजमेंट संतुलन बनाए रखने के लिए बदलाव न करने का फैसला भी ले सकता है।
ये भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव होंगे रोहित-विराट के इस क्लब में होंगे शामिल? तोड़ सकते हैं AB डिविलियर्स का रिकॉर्ड
दूसरे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह।
India vs south africa 2nd t20 playing11 team india news 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
प्रयागराज में राहुल गांधी के गूंज कार्यक्रम की जगह पर छिड़ा घमासान, ट्रस्ट ने रद्द की कार्यक्रम की अनुमति
Aug 05, 2026 | 10:24 PMकब तक आपके हाथों में आएंगे प्लास्टिक के नोट? RBI गवर्नर ने 10-20 रुपये के पॉलिमर नोट पर दिया बड़ा अपडेट
Aug 05, 2026 | 10:22 PMमध्य प्रदेश में छात्र संघ चुनाव की तैयारी तेज, मंत्री इंदर सिंह परमार बोले- जल्द होगा निर्णय
Aug 05, 2026 | 10:18 PMबसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, दिल्ली के फोर्टिस हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस
Aug 05, 2026 | 10:15 PMबिना टिकट यात्रा पड़ेगी भारी! पश्चिम रेलवे ने वसूला ₹83.25 करोड़ जुर्माना, फर्जी UTS ऐप पर FIR दर्ज
Aug 05, 2026 | 10:06 PMडॉग ‘लक्की’ ने सुलझाए दो अंधे कत्ल; डॉग हैंडलर अखिलेश चंद्रवंशी को SP ने ₹10 हजार से किया सम्मानित
Aug 05, 2026 | 10:05 PMपिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PMवीडियो गैलरी

मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM














