- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Ed Action Against Nashik Tantrik Ashok Kharat Bank Accounts Sealed Money Laundering Probe
ईडी का एक्शन-नेताओं का बढ़ा टेंशन, कोड वर्ड में होती थी वसूली, करोड़ों के लेन-देन की होगी जांच
Ashok Kharat ED Action: नासिक के कथित तांत्रिक अशोक खरात पर प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई तेज हो गई है, जहां मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत ईडी ने खरात और उसकी पत्नी के चार बैंक खाते सील कर दिए है।
- Written By: आंचल लोखंडे

Ashok Kharat ED Action (सोर्सः सोशल मीडिया)
High Profile Devotees Controversy Maharashtra: न्यायिक हिरासत में बंद नासिक के जालसाज तांत्रिक अशोक खरात पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपना शिकंजा कस दिया है। ‘ईडी’ ने शनिवार को खरात दंपति को दूसरा बड़ा झटका दिया था। ‘ईडी’ खरात के तीन और उसकी पत्नी के एक बैंक खाते को सील करके उनमें हुई अनियमितताओं की जांच कर रही है। इससे खरात के हाई प्रोफाइल भक्तों की टेंशन बढ़ गई है। उल्लेखनीय यह है कि खरात के भक्तों में राज्य की सत्ता में शामिल प्रमुख राजनीतिक दलों के कई बड़े नेता शामिल है।
सियासी जानकार इसे सत्तारूढ़ बीजेपी की सहयोगी दलों दबाकर रखने की रणनीति बता रहे हैं। तांत्रिक खऱात के भक्तों में उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रूपाली चाकणकर, पूर्व मंत्री दीपक केसरकर सहित कई बड़े नेताओं के नाम अब तक जुड़ चुके हैं।
हाई प्रोफाइल तांत्रिक खरात का मामला
हाई प्रोफाइल तांत्रिक खरात पर चमत्कार का झांसा देकर कई महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप तो लगा ही है। तो वहीं उसके और उसकी पत्नी कल्पना की कई बेनामी संपत्तियों का खुलासा भी हुआ है। जांच में यह भी पता चला है कि दंपति पर हवाला रैकेट भी चलाता था। जिसके जरिए वह अपने कथित भक्तों में के काले धन की हेराफेरी करता था।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में 1120 करोड़ का यूरिया घोटाला, किसानों के हक पर डाका; तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग तेज विरोध जारी
Chasakman Dam Water Level: पुणे जिले में बढ़ी पानी की चिंता, चासकमान बांध में सिर्फ 18.32% जल भंडार शेष
पिंपरी-चिंचवड़ में किराएदारों की जानकारी छिपाना पड़ेगा भारी, मकान मालिकों पर होगी कार्रवाई
PCMC Financial Crisis: पिंपरी-चिंचवड़ मनपा पर 4493 करोड़ का कर्ज, विकास कार्यों पर मंडराया संकट
इसलिए ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज करके खरात को पहला झटका दिया था लेकिन शनिवार को चार खाते सील करके दंपति की आर्थिक नाकेबंदी कर दी। बैंक खाते सील कर दंपति की आर्थिक नाकेबंदी कर दी। सील किए गए बैंक खातों में नासिक, पुणे, मुंबई और अहिल्यानगर जिले के विभिन्न खातों से करोड़ों रुपए ट्रांसफर होने का खुलासा हुआ है।
कोड वर्ड में खरात करता था वसूली
जांच एजेंसियों को खरात के कनाडा कॉर्नर स्थित कार्यालय से 160 जीबी डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। पुलिस ने इन्हें A, B, C कोड वर्ड में वर्गीकृत किया है, जिनमें ‘A’ फोल्डर में यौन शोषण से जुड़े साक्ष्य हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया के अनुसार, खरात को ‘नॉडी’ और ‘शिजूका’ नामक कोड वर्ड से कॉल आते थे, जिसमें बड़ी हस्तियों की संलिप्तता का संदेह है। जांच में यह भी पता चला है कि खरात अपने धनी भक्तों को ईडी या आयकर की नकली छापेमारी का डर दिखाता था और रक्षा करने के नाम पर पैसों का हेरफेर करके मोटी कमाई करता था।
Ed action against nashik tantrik ashok kharat bank accounts sealed money laundering probe
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली में फिर निर्भया जैसी दरिंदगी: चलती बस में महिला से गैंगरेप, भड़के केजरीवाल बोले- ‘हमने कुछ नहीं सीखा’
May 14, 2026 | 04:31 PMMonsoon Alert: समय से 5 दिन पहले दस्तक देगा मॉनसून, इस तारीख से शुरू होगी भारी बारिश; क्या है IMD का अपडेट?
May 14, 2026 | 04:27 PMगडकरी चले बस से, फडणवीस ने की बुलेट की सवारी, तो नितेश राणे पैदल चलकर पहुंचे मंत्रालय; देखें VIDEO
May 14, 2026 | 04:08 PMWest Bengal 12th Result OUT: बंगाल बोर्ड के 91.23% छात्र हुए पास, अद्रितो पाल ने मारी बाजी, यहां देखें रिजल्ट
May 14, 2026 | 04:06 PMSugar Export Ban: चीनी का एक्सपोर्ट हुआ बंद, क्या बदलेगी चाय की मिठास, ये हैं 6 हेल्दी स्वीटनर ऑप्शन
May 14, 2026 | 04:02 PMदिल्ली में E-Rickshaw पर बड़ा एक्शन, 15 मई से लागू होंगे नए नियम, अब नहीं चलेगी मनमानी
May 14, 2026 | 04:01 PMVat Savitri Vrat: वट सावित्री व्रत इन चीजों के बिना है अधूरा, यहां से नोट कीजिए पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट
May 14, 2026 | 03:58 PMवीडियो गैलरी

सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM
मैंने उसे पहले ही दी थी सलाह…प्रतीक के निधन पर अखिलेश यादव ने बताया 2 महीने पुरानी मुलाकात का राज
May 14, 2026 | 12:56 PM
NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM














