- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Ban On Ganesh Immersion In Valdevi Dam
वालदेवी बांध में गणेश विसर्जन पर बैन, ग्रामीणों ने लिया पर्यावरण और सुरक्षा के लिए अहम फैसला
Ganesh Visarjan: नाशिक के पास स्थित वालदेवी बांध में इस साल गणेश विसर्जन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। पिंपलद गांव के ग्रामीणों और ग्राम पंचायत ने मिलकर यह अहम फैसला लिया है।
- Written By: आंचल लोखंडे

वालदेवी बांध में गणेश विसर्जन पर बैन (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Ganesh Utsav: बढ़ते हादसों और प्रदूषण को देखते हुए, नासिक के पास स्थित वालदेवी बांध में इस साल गणेश विसर्जन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। वाडीवरे पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले इस बांध पर पिंपलद गांव के ग्रामीणों और ग्राम पंचायत ने मिलकर यह अहम फैसला लिया है। इसके तहत, नासिक महानगरपालिका के सिडको, अंबड, पाथर्डी, विल्होली और आसपास के ग्रामीण इलाकों के घरेलू और सार्वजनिक गणेश मंडलों को वालदेवी बांध में मूर्ति विसर्जन करने की अनुमति नहीं है।
इस प्रतिबंध के पीछे कई गंभीर कारण हैं। पिछले कुछ वर्षों में, गणेश विसर्जन और पर्यटन के दौरान वालदेवी बांध में डूबने से कई लोगों की मौत हुई है। साल 2019 से अब तक, इस बांध में 11 लोग डूब चुके हैं। इसके अलावा, मूर्तियों के विसर्जन से बड़े पैमाने पर जल प्रदूषण होता है। बांध का पानी पीने और खेती के लिए इस्तेमाल होता है, इसलिए यह ग्रामीणों के स्वास्थ्य के लिए भी खतरा है।
बढ़ते हादसे और प्रदूषण बने वजह
पानी के नीचे दबी मूर्तियों से किसानों के मोटर पंप भी खराब हो जाते हैं, जिससे उन्हें नुकसान होता है। वालदेवी बांध का पानी पिंपलद गांव के लोग पीने और खेती के लिए इस्तेमाल करते हैं। पानी में विसर्जित की गई मूर्तियों और पूजा सामग्री से बड़े पैमाने पर प्रदूषण होता है, जिससे ग्रामीणों के स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है। जब पानी का स्तर कम होता है, तो मूर्तियों के अवशेष बाहर आ जाते हैं, जिससे उनका अनादर होता है।
सम्बंधित ख़बरें
कुंभ 2027 से पहले साधुग्राम जमीन पर मंथन, महापौर कक्ष में महत्वपूर्ण बैठक, किसानों से सीधा संवाद
ढोंगी बाबा अशोक खरात को बड़ा झटका: उरण में पत्नी के नाम हुआ करोड़ों का जमीन सौदा रद्द; नेताओं में मची खलबली
अशोक खरात फिर पुलिस रिमांड पर; SIT की जांच में ढोंगी बाबा खरात के काले कारनामों का होगा पर्दाफाश
ढोंगी बाबा महेश गिरी का पाप का वाहन जब्त, 5 दिन की पुलिस रिमांड में खुलेगा अपराधों का चिट्ठा
ये भी पढ़े: उद्धव ठाकरे को आयोग का नोटिस, भीमा कोरेगांव मामले में मांगा शरद पवार का दस्तावेज
किसानों को भी नुकसान
विसर्जन के कारण केवल प्रदूषण और हादसे ही नहीं होते, बल्कि किसानों को भी नुकसान उठाना पड़ता है। पानी के नीचे दबी मूर्तियों के कारण किसानों के मोटर पंप खराब हो जाते हैं, जिससे उन्हें अपनी फसलों की सिंचाई में परेशानी होती है। साथ ही, विसर्जन के समय बड़ी मात्रा में निर्माल्य (पूजा सामग्री) जमा होने से भी गंदगी फैलती है।
ग्रामीणों और पुलिस की संयुक्त अपील
पिपलद ग्राम पंचायत, गांव के लोगों और वाडीवहे पुलिस स्टेशन ने संयुक्त रूप से सभी से अपील की है कि वे गणेश विसर्जन के लिए वालदेवी बांच में न आए, बल्कि सुरक्षित और वैकल्पिक स्थानों का उपयोग करें।
बांध 100% भरा, जोखिम बढ़ा
इस साल भारी बारिश के कारण वालदेवी बांध 100% भर गया है, जिससे जोखिम और भी बढ़ गया है। इसी कारण पिंपलद ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने मिलकर यह निर्णय लिया है कि किसी भी गणेश भक्त को इस बांध में गणेश विसर्जन नहीं करने दिया जाएगा।
Ban on ganesh immersion in valdevi dam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 28 April: मकर और तुला राशि वालों के लिए खुशखबरी! पूरे होंगे अधूरे काम, जानें अपनी राशि का हाल
Apr 28, 2026 | 12:05 AMRCB का शर्मनाक रिकॉर्ड अब भी बरकरार, 49 रन वाले ‘कलंक’ है माजरा! हार के बावजूद बच गई दिल्ली कैपिटल्स की इज्जत
Apr 27, 2026 | 11:32 PMRCB की जीत के साथ विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
Apr 27, 2026 | 11:00 PMViral Video: भीषण गर्मी में दुकानदार ने खोले दरवाजे, आवारा कुत्तों को दी ठंडी जगह
Apr 27, 2026 | 10:28 PMPappu Yadav on BJP: ‘ED-CBI का डर दिखाकर विरोधियों को खत्म कर रही भाजपा’, पप्पू यादव ने सरकार पर साधा निशाना
Apr 27, 2026 | 10:28 PM‘महिलाओं को कहीं भी सुरक्षित नहीं छोड़ा..’, बेंगलुरु मेट्रो कांड पर कर्नाटक HC ने की सख्त टिप्पणी
Apr 27, 2026 | 10:25 PMबंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की महिलाओं ने भरी हुंकार, हजार रुपये नहीं, हमें सुरक्षा और रोजगार चाहिए- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:16 PMवीडियो गैलरी

टीएमसी सांसद मिताली बाग पर जानलेवा हमला! फूट-फूट कर रोते हुए बताया कार में हुआ खौफनाक मंजर
Apr 27, 2026 | 10:16 PM
पैरेंट्स को ‘SHUT UP’ बोलने वाली प्रिंसिपल ने तोड़ी चुप्पी, कहा कि 3 घंटे पहले जो हुआ वो किसी ने नहीं देखा
Apr 27, 2026 | 10:09 PM
MP के कटनी में मानवता शर्मसार, मौत से जूझ रहा था पति; एंबुलेंस कर्मी ने बेबस पत्नी से धुलवाई गाड़ी- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:08 PM
इंदौर में सरेआम गुंडागर्दी! मामूली टक्कर के बाद बाइक सवार ने दंपत्ति को डंडे से धमकाया, वसूले ₹3000- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:07 PM
अफसर ने मांगा बीमारी का सबूत, ड्रिप की बोतल लेकर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची सेविका; वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Apr 27, 2026 | 10:00 PM
इंदौर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का लोकल नेटवर्क तबाह! पुलिस के हत्थे चढ़ा बिल्डरों को धमकाने वाला सोनू- VIDEO
Apr 27, 2026 | 09:54 PM














