- Hindi News »
- Special Coverage »
- Udham Singh Killed Michael O Dwyer 13 March History In Hindi
13 मार्च का इतिहास: जलियांवाला बाग का बदला हुआ पूरा, जब ऊधम सिंह ने लंदन में माइकल ओ’ डायर को गोलियों से भूना
History Of 13 March: क्रांतिकारी ऊधम सिंह ने 13 मार्च 1940 को लंदन के कैक्सटन हॉल में जलियांवाला बाग के गुनहगार माइकल ओ' डायर को मौत के घाट उतारकर देश का बदला पूरा किया था।
- Written By: आकाश मसने

ऊधम सिंह (डिजाइन फोटो)
Udham Singh Killed Michael O’Dwyer: भारत के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास कई वीर बलिदानों से भरा है, लेकिन कुछ घटनाएं ऐसी हैं जो रोंगटे खड़े कर देती हैं। 13 मार्च की तारीख इतिहास के पन्नों में सुनहरे और साहसी अक्षरों में दर्ज है। आज ही के दिन साल 1940 में, भारत माता के वीर सपूत ऊधम सिंह ने सात समंदर पार लंदन के कैक्सटन हॉल में जाकर जलियांवाला बाग नरसंहार के मुख्य दोषी माइकल ओ’ डायर को गोली मारकर अपनी प्रतिज्ञा पूरी की थी।
21 साल का लंबा इंतजार और बदले की आग
13 अप्रैल 1919 को अमृतसर के जलियांवाला बाग में हुए उस वीभत्स हत्याकांड ने ऊधम सिंह के मन पर गहरा घाव किया था। निहत्थे हिंदुस्तानियों पर गोलियां चलवाने का आदेश देने वाले जनरल डायर और तत्कालीन लेफ्टिनेंट गवर्नर माइकल ओ’ डायर को सजा देने के लिए ऊधम सिंह ने सालों तक सही मौके का इंतज़ार किया। वे अलग-अलग देशों से होते हुए और विभिन्न नाम बदलकर आखिरकार लंदन पहुंचे। 13 मार्च 1940 को एक मीटिंग के दौरान उन्होंने अपनी किताब में छिपाई हुई रिवॉल्वर निकाली और ओ’ डायर पर गोलियां दाग दीं।
डर कर भागे नहीं, सीना तानकर दी गिरफ्तारी
इस घटना के बाद ऊधम सिंह वहां से भागे नहीं। उन्होंने बहादुरी के साथ गिरफ्तारी दी और अदालत में अपना नाम ‘राम मोहम्मद सिंह आजाद’ बताया, जो भारत की एकता का प्रतीक था। 31 जुलाई 1940 को उन्हें फांसी दे दी गई, लेकिन उनकी शहादत ने भारतीय क्रांतिकारियों में एक नई ऊर्जा भर दी।
सम्बंधित ख़बरें
World Sleep Day: क्या आप भी रात भर बदलते हैं करवटें? जानिए अच्छी नींद के वो 5 सीक्रेट्स जो आपको रखेंगे स्वस्थ
Good Samaritan Day: छोटी-सी मदद कैसे बदल सकती है किसी की जिंदगी! जानिए आज के दिन का असली मतलब
12 मार्च का इतिहास: दांडी मार्च के जरिए महात्मा गांधी ने ब्रिटिश सत्ता को दी कड़ी चुनौती
11 मार्च का इतिहास : विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोविड-19 को वैश्चिक महामारी घोषित किया
देश-दुनिया के इतिहास में 13 मार्च की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:
1781: खगोलशास्त्री विलियम हर्शेल ने यूरेनस ग्रह का पता लगाया।
1878 : भारतीय भाषाओं के लिए देसी प्रेस अधिनियम (वर्नाकुलर प्रेस एक्ट) पारित किया गया। इसके अगले ही दिन अमृत बाजार पत्रिका को अंग्रेजी पत्र के रूप में प्रकाशित किया जाने लगा।
1881: रूसी शासक अलेक्जेंडर द्वितीय की हत्या।
1940 : पंजाब के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर माइकल ओ’ डायर को लंदन में उधम सिंह ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इसे 1919 के जलियांवाला बाग के नरसंहार के प्रतिशोध के तौर पर देखा गया।
1956: न्यूजीलैंड ने टेस्ट क्रिकेट खेलने का दर्जा मिलने के 26 साल बाद अपनी पहली जीत हासिल की।
1963 : विभिन्न खेलों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार प्रदान करने का ऐलान किया गया।
1992: तुर्किये में आये भूकंप से लगभग 500 लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग बेघर हो गए।
2004: भारतीय शास्त्रीय संगीत की महान विभूति प्रसिद्ध सितार वादक उस्ताद विलायत खां का निधन।
2013: कैथलिक चर्च के 266वें पोप के रूप में पोप फ्रांसिस का चयन।
2018: छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के नौ जवान शहीद।
2024: नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ ने संसद में विश्वास मत हासिल किया।
Udham singh killed michael o dwyer 13 march history in hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में खुलेंगे भूमि अभिलेख के 49 नए कार्यालय, विभाग के 994 नए पदों पर होगी भर्ती
Mar 13, 2026 | 12:34 PMLPG नहीं अब इंडक्शन भी गायब तो घबराएं नहीं, यह चूल्हा बिना गैस के बनाएगा खाना
Mar 13, 2026 | 12:28 PMमराठवाड़ा के उद्योगों पर संकट, गैस किल्लत से बंद हो सकती हैं फैक्ट्रियां, 600 करोड़ का होगा भारी नुकसान
Mar 13, 2026 | 12:25 PMFTA की खुशी LPG ने छीनी! नागपुर के 72% छोटे MSMEs पर तालेबंदी का खतरा, हजारों नौकरियां दांव पर
Mar 13, 2026 | 12:22 PMअफगानिस्तान के जवाबी हमले से दहला पाकिस्तान, कई शहरों में घुसे अफगान ड्रोन, सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना
Mar 13, 2026 | 12:21 PMअजंता गुफाओं में मधुमक्खियों का तांडव, 35 पर्यटकों पर किया हमला, मासूम बच्ची की हालत नाजुक; मची भारी अफरा-तफरी
Mar 13, 2026 | 12:13 PMBMC News: मुंबई हर चौथे नगरसेवक पर आपराधिक मामला, ADR रिपोर्ट का खुलासा
Mar 13, 2026 | 12:09 PMवीडियो गैलरी

हमें रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की इजाजत क्यों चाहिए, संसद में गरजे राहुल गांधी- VIDEO
Mar 12, 2026 | 10:00 PM
‘कुर्सी तो कुर्सी है, निगाहों से उतर जाओगे’, राज्यसभा में इमरान प्रतापगढ़ी का शायराना प्रहार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:55 PM
संभल के CO का सख्त अल्टीमेटम, ईरान के लिए छाती पीटनी है तो वहीं जाओ, यहां फिजा बिगाड़ी तो खैर नहीं- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:50 PM
भारत में गहरा सकता है ऊर्जा संकट! कच्चे तेल के साथ एलएनजी की कीमतें दोगुनी, जानें अब क्या करेगी सरकार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:42 PM
Video: सब्जीवाले का गटर के पानी से प्याज धोते वीडियो वायरल, देखिए आपकी सेहत से खिलवाड़ का पूरा सच
Mar 12, 2026 | 02:08 PM
संसद में गरजे संजय सिंह, बजट-बेरोजगारी और गैस संकट पर मोदी सरकार को घेरा, जानिए क्या कहा
Mar 12, 2026 | 01:58 PM














