- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Rahul Gandhi Savarkar Defamation Case Nashik Court Relief
सावरकर टिप्पणी मामला: नाशिक अदालत ने राहुल गांधी को दी राहत, मानहानि केस बंद
Nashik Court Defamation Case: नासिक की आपराधिक अदालत ने सावरकर पर टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को राहत देते हुए केस बंद कर दिया है।
- Written By: अपूर्वा नायक

Nashik Savarkar Defamation Case ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Rahul Gandhi Savarkar Remark Case: महाराष्ट्र के नासिक जिले की एक आपराधिक अदालत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को बड़ी राहत दी है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आर. एल. नरवाडे की अदालत ने उनके खिलाफ दर्ज मानहानि के मामले को बंद करने का आदेश दिया है।
यह मामला हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर को लेकर की गई टिप्पणियों से संबंधित था। राहुल गांधी ने वर्ष 2022 में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अकोला में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में सावरकर से जुड़े कुछ ऐतिहासिक दस्तावेज दिखाते हुए टिप्पणी की थी।
शिकायत के आधार पर दर्ज हुआ था केस
राहुल गांधी के बयान को लेकर नासिक स्थित निर्भया फाउंडेशन के अध्यक्ष देवेंद्र भुटाडा ने अदालत में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि 15 और 16 जून 2022 को हिंगोली और अकोला में आयोजित रैलियों के दौरान राहुल गांधी द्वारा की गई टिप्पणियां अपमानजनक और मानहानिकारक थीं।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई की ऊंची इमारतों में आग से निपटने की तैयारी, देश की सबसे ऊंची फायर लैडर खरीदेगा प्रशासन
भटाली ओसी कोयला खदान में धंसी जमीन, मैनेजमेंट की गलती से गिरा मलबा, 4 मजदूर कर रहे थे काम, मची अफरा-तफरी
ठाणे में कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत, होटल-रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर
Chandrapur: 14 मार्च को सीएम फडणवीस करेंगे दो बड़े प्रोजेक्ट्स का भूमिपूजन, बदल जाएगी तेलवासा की सूरत!
इन धाराओं के तहत मामला दर्ज
भुटाडा की शिकायत के आधार पर राहुल गांधी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 499 के तहत मानहानि और धारा 504 के तहत जानबूझकर अपमान करने का मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद अदालत ने मामले की सुनवाई शुरू की थी।
ये भी पढ़ें :- विधानसभा में मुनगंटीवार का बयान: राज्यपाल को मराठी सीखनी चाहिए, अंग्रेजी अनुवाद पर अटका विधेयक
पहले जारी हुआ था समन
इस मामले में सितंबर 2024 में नासिक की अदालत ने राहुल गांधी को समन जारी किया था। हालांकि अब अदालत ने उपलब्ध तथ्यों और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर इस मामले को बंद करने का निर्णय लेते हुए राहुल गांधी को राहत प्रदान की है।
Rahul gandhi savarkar defamation case nashik court relief
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
देश भर में इंडक्शन खरीदने की लगी होड़, LPG संकट के बीच आउट ऑफ स्टॉक हुआ प्रोडक्ट
Mar 13, 2026 | 08:35 AMमुंबई की ऊंची इमारतों में आग से निपटने की तैयारी, देश की सबसे ऊंची फायर लैडर खरीदेगा प्रशासन
Mar 13, 2026 | 08:34 AMIPL 2026 से पहले RCB की बढ़ी मुश्किलें, टीम को विजेता बनाने वाला खिलाड़ी होगा बाहर?
Mar 13, 2026 | 08:30 AM‘ईरान के कई टॉप परमाणु वैज्ञानिक खत्म’, पहली बार दुनिया के सामने आए नेतेन्याहू, बोले-नहीं रूकेंगे इजरायली हमले
Mar 13, 2026 | 08:30 AMO Romeo Collection: ‘ओ रोमियो’ का बॉक्स ऑफिस पर दम बरकरार, 28वें दिन भी फिल्म ने दिखाई ताकत
Mar 13, 2026 | 08:30 AMभटाली ओसी कोयला खदान में धंसी जमीन, मैनेजमेंट की गलती से गिरा मलबा, 4 मजदूर कर रहे थे काम, मची अफरा-तफरी
Mar 13, 2026 | 08:22 AM‘मुझे कोई दिलचस्पी नहीं…’ ईरान जंग के बीच नोबेल शांति पुरस्कार पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
Mar 13, 2026 | 08:21 AMवीडियो गैलरी

हमें रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की इजाजत क्यों चाहिए, संसद में गरजे राहुल गांधी- VIDEO
Mar 12, 2026 | 10:00 PM
‘कुर्सी तो कुर्सी है, निगाहों से उतर जाओगे’, राज्यसभा में इमरान प्रतापगढ़ी का शायराना प्रहार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:55 PM
संभल के CO का सख्त अल्टीमेटम, ईरान के लिए छाती पीटनी है तो वहीं जाओ, यहां फिजा बिगाड़ी तो खैर नहीं- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:50 PM
भारत में गहरा सकता है ऊर्जा संकट! कच्चे तेल के साथ एलएनजी की कीमतें दोगुनी, जानें अब क्या करेगी सरकार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:42 PM
Video: सब्जीवाले का गटर के पानी से प्याज धोते वीडियो वायरल, देखिए आपकी सेहत से खिलवाड़ का पूरा सच
Mar 12, 2026 | 02:08 PM
संसद में गरजे संजय सिंह, बजट-बेरोजगारी और गैस संकट पर मोदी सरकार को घेरा, जानिए क्या कहा
Mar 12, 2026 | 01:58 PM












