- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Aima Ambad Industrial Manufacturers Association Election Nashik
नासिक: अंबड आयमा चुनाव की तस्वीर साफ, दो पदों पर सीधा संघर्ष; उम्मीदवार सूची जारी
AIMA Election: अंबड इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव में सर्वसम्मति के प्रयास विफल रहे। अब अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया जाएगा।
- Written By: अंकिता पटेल

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स : सोशल मीडिया )
Ambad Industrial Area: नासिक औद्योगिक क्षेत्र की अग्रणी संस्था ‘अंबड इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन’ (आयमा) के द्विवार्षिक चुनाव की तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है। चुनाव अधिकारियों द्वारा मतदान टालने और सर्वसम्मति बनाने के तमाम प्रयास विफल रहे, जिसके बाद अब अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष जैसे दो महत्वपूर्ण पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। चुनाव निर्णय अधिकारी प्रकाश ब्राह्मणकर ने उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है।
दो प्रमुख पदों पर रोचक जंग और अध्यक्ष कोषाध्यक्ष पद लिए नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन तक किसी भी पक्ष ने समझौता नहीं किया। अध्यक्ष पद पद के लिए ललित बूब और राजेंद्र पानसरे के बीच सीधा मुकाबला होगा।
दोनों ही नेता उद्योग जगत में अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए हर्षद बेले का सामना अविनाश बोडके से होगा। चुनाव अधिकारियों और वरिष्ठ सदस्यों ने चुनावी खर्च और आपसी मतभेद टालने के लिए सुलह की कोशिश की थी, लेकिन दावेदारों के अपने स्टैंड पर अडिग रहने से मुकाबला अनिवार्य हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
वालधुनी नदी के पानी की दुर्गंध से परेशान है लोग, हर दिन बदलता है पानी का रंग
धीरेंद्र शास्त्री के दावे पर महाराष्ट्र में मचा बवाल! नागपुर में फटे बागेश्वर बाबा के पोस्टर, देखें VIDEO
देश की सबसे ऊंची मेट्रो लाइन का काम तेज, पश्चिम व मध्य रेलवे को करेगी क्रॉस, 42 मीटर का स्टील स्पैन हुआ लांच
परतवाडा मामले में तीसरी पीडिता आई सामने, एसआईटी को दिया बयान
29 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित
राहत की बात यह है कि कुल 31 पदों में से 29 पदों पर उम्मीदवारों का चयन निर्विरोध हो गया है। उपाध्यक्ष (स्मॉल स्केल ग्रुप) के लिए जितेंद्र आहेर और मानद महासचिव पद के लिए दिलीप वाघ के सामने कोई अन्य आवेदन न होने के कारण उन्हें विजेता घोषित किया गया। इससे आयमा में एकता का संदेश भी गया है।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान विभिन्न श्रेणियों में निर्विरोध चुने गए प्रतिनिधइस श्रेणी में देव अग्रवाल और जगदीश पाटिल निर्विरोध चुने गए हैं। स्मॉल स्केल सिन्नर तहसील कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रणजित सानप के नाम की घोषणा की गई है।
यह भी पढ़ें:-सरकारी अस्पताल चौकी में बवाल, बार एसोसिएशन का प्रदर्शन; नासिक में वकील से मारपीट, आरोपी निलंबित
20 सीटों के लिए केवल 20 आवेदन शेष रहने से अर्चना नवले, विनायक मोरे, आलोक कणानी सहित सभी उम्मीदवारों की जीत का रास्ता साफ हो गया है।
निर्विरोध जीत की लहर
आयमा नासिक की सबसे प्रभावशाली औद्योगिक संस्थाओं में से एक है। यही कारण है कि अध्यक्ष पद के चुनाव पर न केवल अंबड बल्कि सातपुर और सिन्नर के उद्यमियों की भी नजरें टिकी है। चुनाव निर्णय अधिकारी ने बताया कि मतदान की शेष प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरी की जाएगी।
Aima ambad industrial manufacturers association election nashik
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 27 April: सोमवार को इन 3 राशियों पर मेहरबान होंगे महादेव, मीन को मिलेगा कीमती तोहफा!
Apr 27, 2026 | 12:05 AMKKR vs LSG: सुपर ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स की रोमांचक जीत, रिंकू सिंह के चौके ने खत्म किया लखनऊ का खेल
Apr 26, 2026 | 11:53 PMइकाना में रिंकू सिंह का गदर, आखिरी ओवर में जड़े लगातार 4 छक्के, लखनऊ में खेली अपने करियर की सबसे बड़ी पारी
Apr 26, 2026 | 10:51 PMगीले सीमेंट पर स्कूटी चलाकर फंसे ‘चचा’, वायरल वीडियो पर लोगों ने लगाई क्लास
Apr 26, 2026 | 10:48 PMछत्रपति शिवाजी महाराज पर बयान से मचे बवाल पर बागेश्वर बाबा ने मांगी माफी, देखें VIDEO
Apr 26, 2026 | 10:48 PMIPL 2026: केकेआर के खिलाफ मोहसिन खान ने बरपाया कहर, जड़ा IPL 2026 का पहला ‘पंजा’; तोड़ा 13 साल पुराना रिकॉर्ड
Apr 26, 2026 | 10:30 PMक्रिप्टो करेंसी के ‘काले खेल’ में नपे तीन वर्दीधारी; इंदौर के 3 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
Apr 26, 2026 | 10:28 PMवीडियो गैलरी

Asaduddin Owaisi: क्या 18 करोड़ मुसलमानों से नाइंसाफी कर बनेगा ‘विकसित भारत’? ओवैसी ने मोदी सरकार को ललकारा!
Apr 26, 2026 | 10:07 PM
AIMIM नेता सैयदा फलक के बिगड़े बोल, PM मोदी और अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी; योगी आदित्यनाथ को बंदर कहा- VIDEO
Apr 26, 2026 | 10:00 PM
बीकॉम में हुआ फेल, फिर भी बन गया सरकारी बाबू! खण्डवा के मोहन काजले के फर्जीवाड़े पर कोर्ट का बड़ा फैसला- VIDEO
Apr 26, 2026 | 09:58 PM
बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की जनता के बीच पहुंंचा ‘नवभारत’, जानें ममता के गढ़ में क्या है चुनावी मिजाज- VIDEO
Apr 26, 2026 | 09:54 PM
धीरेंद्र शास्त्री के दावे पर महाराष्ट्र में मचा बवाल! नागपुर में फटे बागेश्वर बाबा के पोस्टर, देखें VIDEO
Apr 26, 2026 | 09:43 PM
सबकी सदस्यता रद्द करो! 7 सांसदों के BJP में जाते ही भड़के संजय सिंह, उपराष्ट्रपति को लिखेंगे पत्र- VIDEO
Apr 26, 2026 | 09:28 PM













