-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Election Commission Supreme Court Affidavit Mamata Banerjee Threats Misinformation Sir Process
‘ममता बनर्जी ने भड़काऊ भाषण और धमकियों से बाधित की चुनाव प्रक्रिया’, SC में चुनाव आयोग ने लगाए गंभीर आरोप
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
West Bengal Election Threats: चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाए। आयोग का कहना है कि बंगाल में अधिकारियों को डराया जा रहा है और गलत जानकारी फैलाई जा रही।

ममता बनर्जी, फोटो- सोशल मीडिया
Election Commission vs Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रक्रिया और एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच टकराव अब देश की शीर्ष अदालत पहुँच गया है। आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल एक हलफनामे में ममता बनर्जी पर भड़काऊ भाषण देने, गलत जानकारी फैलाने और चुनाव अधिकारियों को सीधे तौर पर धमकाने के सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।
चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी कड़ी आलोचना दर्ज कराते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एसआईआर प्रक्रिया को नुकसान पहुँचाने के उद्देश्य से भड़काऊ भाषण दिए हैं। आयोग के अनुसार, मुख्यमंत्री ने डर का माहौल बनाने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की और जनता के बीच भ्रामक व गलत जानकारी साझा की। इन गतिविधियों के कारण पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रक्रिया बाधित हुई है और निष्पक्ष चुनाव कराना एक बड़ी चुनौती बन गया है।
अधिकारियों में डर का माहौल और इस्तीफे की नौबत
हलफनामे में आयोग ने स्पष्ट किया है कि अन्य राज्यों की तुलना में पश्चिम बंगाल में चुनावी कामकाज में बहुत अधिक धमकियां और बाधाएं आ रही हैं। ममता बनर्जी के बयानों के कारण जमीनी स्तर पर काम करने वाले बीएलओ और अन्य अधिकारियों को न केवल दिक्कतों का सामना करना पड़ा है, बल्कि उन पर हमले भी हुए हैं। इस डर और सुरक्षा की चिंता के कारण कई अधिकारियों ने मिलकर अपना इस्तीफा भी पेश किया था। अधिकारियों का कहना था कि वे सुरक्षा कारणों से अपने पद पर बने रहने में असमर्थ हैं।
सम्बंधित ख़बरें
SBN नेटवर्क का भंडाफोड़ और मिली बड़ी धमकी! जानिए क्यों बुलेटप्रूफ गाड़ी से चलने को मजबूर हुए सुवेंदु अधिकारी
TMC के फ्रीज बैंक खातों से हटेगा ताला? डोला सेन की याचिका पर सोमवार को होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
बंगाल में सियासी हलचल, सुवेंदु के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या में 2 गिरफ्तार, सामने आया TMC कनेक्शन!
Explainer: चुनाव आयुक्त की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट से टकराएगी मोदी सरकार! 2029 चुनाव से क्या है कनेक्शन?
बंगाल की पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल
चुनाव आयोग ने राज्य की पुलिस कार्यप्रणाली पर भी उंगली उठाई है। आयोग ने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस बीएलओ की शिकायतों पर एफआईआर दर्ज करने में आनाकानी कर रही है। हलफनामे के अनुसार, राज्य में ईसीआई अधिकारियों के खिलाफ हिंसा और धमकियों का एक ऐसा माहौल तैयार हो गया है, जहाँ आधिकारिक शिकायतों पर भी कानूनी कार्रवाई नहीं की जा रही है। आयोग ने इसे सीधे तौर पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित करने वाला प्रयास बताया है।
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में BJP की नई टीम का ऐलान, दो मौजूदा सांसद समेत इन नेताओं को मिली कमान
अधिकारियों को सीधे निशाना बनाने का दावा
आयोग ने कोर्ट को बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने बयानों के जरिए सीधे तौर पर चुनाव अधिकारियों को निशाना बनाया है। हलफनामे में कहा गया है कि लोगों को चुनाव प्रक्रिया के प्रति गलत जानकारी देकर भड़काया जा रहा है, जिससे अधिकारियों के मन में काम करने के प्रति भय व्याप्त हो गया है। चुनाव आयोग का यह हलफनामा बंगाल की वर्तमान चुनावी और प्रशासनिक स्थिति पर कई गंभीर सवाल खड़े करता है।
Election commission supreme court affidavit mamata banerjee threats misinformation sir process
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अभिजीत दीपके के परिवार से मिलना शिंदे के नेताओं को पड़ा महंगा, BJP ने की कार्रवाई की मांग
Aug 03, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव: 8वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त 6.5 हजार के पार, घनश्याम सिंह बोले- 15 हजार वोटों से जीतूंगा
Aug 03, 2026 | 01:49 PM‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का बॉक्स ऑफिस धमाका, चौथे दिन सबसे ज्यादा कमाई के साथ 250 करोड़ पार
Aug 03, 2026 | 01:48 PMप्रशासन को किस बड़े हादसे का इंतजार? कामठी रोड पर अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और खुलेआम शराबखोरी से दहशत
Aug 03, 2026 | 01:42 PMAkola News: अकोला में GIS सर्वे से 12,958 नई संपत्तियां मिलीं, बढ़ेगा मनपा का राजस्व
Aug 03, 2026 | 01:41 PMकर्नाटक में डीके शिवकुमार कैबिनेट का होगा विस्तार, 20 नए मंत्रियों की एंट्री फिक्स, देखें पूरी लिस्ट
Aug 03, 2026 | 01:38 PMहंगामे की भेंट चढ़ा प्रश्नकाल, नियम 267 पर अड़ा विपक्ष, संसद में घमासान के बीच दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित
Aug 03, 2026 | 01:36 PMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM














