- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Akola Mnpa Meeting 8 Co Opted Members Apmc Stay
अकोला मनपा में हाई-वोल्टेज ड्रामा! 8 स्वीकृत पार्षदों के नामों का ऐलान, APMC प्रतिनिधि की कुर्सी पर फंसा पेंच
Akola Municipal Corporation Meeting: अकोला में 8 स्वीकृत पार्षदों की घोषणा, लेकिन एपीएमसी प्रतिनिधि की नियुक्ति पर लगी रोक। नालों की सफाई और आवारा मवेशियों पर कड़ा फैसला। जानें बैठक की पूरी रिपोर्ट।
- Written By: प्रिया जैस

बैठक में उपस्थित महापौर व अन्य (सौजन्य-नवभारत)
Akola APMC Representative Appointment: अकोला महानगरपालिका की सर्वसाधारण सभा में सोमवार को कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। बैठक की शुरुआत पिछली सभा के कार्यवृत्त को कायम रखने से हुई। इसके बाद आठ स्वीकृत पार्षदों की घोषणा की गई।
इनमें भाजपा-प्रणीत शहर सुधार आघाड़ी के एड. गिरीश गोखले, पूर्व उपमहापौर सुनील मेश्राम, चंदा शर्मा, एड. देवाशीष काकडे, कांग्रेस के इलियास खान उर्फ गुड्डू पठान, आकाश कवडे, उद्धवसेना के शंकर लंगोटे और वीबीए के सुनील इन्नानी शामिल हैं।
नालों की सफाई पर लिया फैसला
दोपहर की दूसरी बैठक में शहर के बड़े नालों की सफाई जेसीबी मशीन से और छोटे नालों की सफाई मनुष्यबल से करने का निर्णय लिया गया। गंदगी और कचरा उसी दिन उठाने की जिम्मेदारी ठेकेदार की होगी, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए निविदा निकालने और सभी पार्षदों को एसएमएस द्वारा जानकारी देने के निर्देश दिए गए।
सम्बंधित ख़बरें
सुभाष लोंढे, दीपाली बारस्कर, वर्षा सानप निर्विरोध, पानी और घर के किराए में बढ़ोतरी पर फिर से विचार
धुले के 4 सरकारी अस्पतालों का होगा कायाकल्प, 15.72 करोड़ से बनेंगे ‘स्मार्ट’, मिलेंगी प्राइवेट जैसी सुविधाएं
सांस लेना हुआ दूभर, पुणे के खराडी निवासियों ने मलबे के ढेर से निकलते जहरीले धुंए को लेकर जताई चिंता
सोलापुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, गैस सिलेंडर को माला पहनाकर निकाली शवयात्रा
साथ ही आवारा मवेशियों और कुत्तों से नागरिकों को हो रही परेशानी पर भी चर्चा हुई। इस विषय पर पार्षद आशीष पवित्रकार और वीबीए के पराग गवई ने मांग उठाई। इसी तरह अकोला एपीएमसी पर मनपा के एक सदस्य को प्रतिनिधि नियुक्त करने के विषय पर भी चर्चा हुई।
यह भी पढ़ें – RTE प्रवेश पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला! आवेदन के लिए मिले 3 अतिरिक्त दिन, सरकार की ‘शर्तों’ पर जताई कड़ी आपत्ति
बैठक आरोप-प्रत्यारोपों की झड़ी
स्थायी समिति सभापति विजय अग्रवाल ने जानकारी दी कि सरकार ने हाल ही में नया परिपत्रक जारी किया है, जिसके अनुसार अब बाजार समिति पर मनपा सदस्य की नियुक्ति संभव नहीं है। इस कारण संबंधित विषय को स्थगित रखा गया। बैठक में महापौर शारदा खेडकर, उपमहापौर अमोल गोगे, अतिरिक्त आयुक्त सुमेध अलोने और नगरसचिव अमोल डोईफोडे प्रमुख रूप से उपस्थित थे। पूरे दिन की बैठक में राजनीतिक वातावरण गरम रहा और आरोप-प्रत्यारोपों की झड़ी लगी।
Akola mnpa meeting 8 co opted members apmc stay
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवरात्रि में किस दिन कौन सा रंग पहनना चाहिए? देखें यहां 9 दिनों की पूरी लिस्ट
Mar 11, 2026 | 03:50 PMरेल टिकटों की कालाबाजारी पर RPF का शिकंजा, गोंदिया में आरोपी से 75 हजार के ई-टिकट जब्त
Mar 11, 2026 | 03:39 PMरिचार्ज खत्म होते ही इनकमिंग बंद क्यों? संसद में राघव चड्ढा ने उठाई 125 करोड़ लोगों की आवाज, अब आगे क्या होगा?
Mar 11, 2026 | 03:35 PMसाउथ सिनेमा को बड़ा झटका, दिग्गज फिल्ममेकर थक्काली श्रीनिवासन का निधन, 72 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
Mar 11, 2026 | 03:34 PM‘संसद किसी एक पार्टी की नहीं’, लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बोले राहुल गांधी; PM मोदी पर साधा निशाना
Mar 11, 2026 | 03:30 PM‘सब उड़ा देंगे…’, ईरान की मुस्लिम देशों को खुली चेतावनी, मिडिल ईस्ट के वित्तीय संस्थानों पर मंडराया खतरा
Mar 11, 2026 | 03:30 PMसुभाष लोंढे, दीपाली बारस्कर, वर्षा सानप निर्विरोध, पानी और घर के किराए में बढ़ोतरी पर फिर से विचार
Mar 11, 2026 | 03:29 PMवीडियो गैलरी

ट्रेन में नफरत का ‘वायरल’ वीडियो: सिसकता युवक, पत्थर दिल भीड़ और कानून को खुली चुनौती
Mar 11, 2026 | 02:21 PM
उन्नाव में ‘नवाब’ बने मास्टर साहब: हाथ में किताब की जगह बच्चों को थमा दी झाड़ू, वीडियो देख खौल उठा जनता का खून
Mar 11, 2026 | 02:16 PM
आस्था या अपराध? अयोध्या में आसाराम की एंट्री पर सोशल मीडिया पर छिड़ा महासंग्राम
Mar 11, 2026 | 02:09 PM
सेना में भर्ती हुआ दोस्त, तो साथी ने कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया; देखें भावुक कर देने वाला VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:44 PM
‘कोई खुद को संविधान से ऊपर न समझे, स्पीकर का फैसला ही अंतिम’, संसद में किरेन रिजिजू का विपक्ष पर पलटवार
Mar 10, 2026 | 09:38 PM
देशभर में ESMA लागू, तेल और गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला; हड़ताल पर रहेगी पाबंदी- VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:33 PM













