-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nana Patole Cm Face Congress Mp Prashant Padole
नाना पटोले की दावेदारी से कांग्रेस में हड़कंप, MP पडोले द्वारा CM बनने के वक्तव्य से प्रभारी भी नाराज
- Written By: शुभम सोनडवले
विधानसभा चुनाव अभी हुए नहीं हैं और महाविकास आघाड़ी (मविआ) के घटक दलों में मुख्यमंत्री पद को लेकर दावे-प्रतिदावे शुरू हो गए हैं। कांग्रेस में तो इस पद को लेकर कतार ही लगी हुई है उस पर गोंदिया में हुए पार्टी प्रवेश कार्यक्रम में भरे मंच से भंडारा-गोंदिया सांसद प्रशांत पडोले ने अपने भाषण में नाना पटोले ही मुख्यमंत्री बनेंगे कहकर तलहका ही मचा दिया।

कांग्रेस नेता नाना पटोले (फोटो: सोशल मीडिया)
नागपुर. विधानसभा चुनाव अभी हुए नहीं हैं और महाविकास आघाड़ी (मविआ) के घटक दलों में मुख्यमंत्री पद को लेकर दावे-प्रतिदावे शुरू हो गए हैं। कांग्रेस में तो इस पद को लेकर कतार ही लगी हुई है उस पर गोंदिया में हुए पार्टी प्रवेश कार्यक्रम में भरे मंच से भंडारा-गोंदिया सांसद प्रशांत पडोले ने अपने भाषण में नाना पटोले ही मुख्यमंत्री बनेंगे कहकर तलहका ही मचा दिया। उस दौरान मंच पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी रमेश चेन्नीथला, विजय वडेट्टीवार सहित कई बड़े नेता मंचासीन थे।
पडोले द्वारा सार्वजनिक रूप से ऐसा कहने पर चेन्नीथला सहित सारे नेताओं के चेहरों का रंग ही बदल गया। चेन्नीथला तो चेहरे पर नाराजी के भाव भी नहीं छिपा पाए। जानकारी के अनुसार, पार्टी प्रवेश समारोह में इस तरह की घोषणा के बाद से पार्टी नेताओं के बीच भी हड़कंप मचा हुआ है।
अति आत्मविश्वास में कांग्रेस
बीते लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को राज्य में केवल एक सीट मिली थी लेकिन 2024 के चुनाव में वह दहाई के आंकड़े पर पहुंच गई। राज्य में वह पहले नंबर आ गई और तभी से पूरी पार्टी को विश्वास है कि विधानसभा चुनाव में भी इसकी पुनरावृत्ति होगी। पार्टी नेताओं को लग रहा है कि उसे सर्वाधिक सीटों पर जीत मिलेगी और मविआ में वह सबसे बड़ी पार्टी होगी।
सम्बंधित ख़बरें
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस के आरोपों का किया खंडन, कहा- सीएम की छवि धूमिल करने की कोशिश
उमरिया में कांग्रेस का महा-संग्राम, SDM के नहीं पहुंचने पर भड़के कार्यकर्ता; कार्यालय का किया घेराव
मंदसौर में जल संकट पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सिर पर मटका लेकर पहुंचीं महिलाएं; नगर पालिका ऑफिस के बाहर फोड़ा
नर्मदापुरम: स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर ताबूत में लेटे कांग्रेस नेता, अस्पताल में किया अनोखा प्रदर्शन
यह भी पढ़ें: देवेंद्र फडणवीस बोले- एकनाथ खडसे की वापसी पर गणेश उत्सव के बाद होगा फैसला
बड़ी पार्टी के नाते मुख्यमंत्री पद उसी के हिस्से में आएगी। इसलिए पार्टी के अनेक सीनियर नेताओं में सीएम बनने की इच्छा स्वाभाविक रूप से जाग उठी है। हालांकि, राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह कांग्रेस का अति आत्मविश्वास भी हो सकता है। पटोले के साथ ही विधानसभा में विरोधी पक्षनेता विजय वडेट्टीवार भी दावेदार हैं।
यह भी पढ़ें: केजरीवाल की रिहाई से आदित्य ठाकरे खुश, शिवसेना बागियों पर जमकर साधा निशाना
मविआ घटक दल के एक बड़े नेता के मन में पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को सीएम बनाने की इच्छा भी बताई जा रही है। वहीं, बालासाहब थोरात और दलित नेता के रूप में नितिन राऊत का नाम भी चर्चा में आता रहता है।
Nana patole cm face congress mp prashant padole
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सुपरकंप्यूटर की जंग में चीन ने मारी बाजी, US से छिना NO-1 का ताज; LineShine की रफ्तार देख दंग रह गई दुनिया
Jun 24, 2026 | 11:03 AMMumbai Rain: पहली ही बारिश में डूबी मुंबई, बीएमसी के दावों की निकली हवा, मालाड के घरों में घुसा कमर तक पानी
Jun 24, 2026 | 10:59 AMनवभारत संपादकीय: विधान परिषद चुनाव में विपक्ष की करारी हार, लोकतांत्रिक संतुलन पर उठे सवाल
Jun 24, 2026 | 10:58 AMPublic Drinking Case: नोएडा में सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों की खैर नहीं! पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई
Jun 24, 2026 | 10:57 AMट्विशा शर्मा केस: तेज हुई सीबीआई जांच, पोस्टमार्टम करने वाले एम्स भोपाल के डॉक्टरों से हुई लंबी पूछताछ
Jun 24, 2026 | 10:54 AMअकोला मनपा की सामान्य सभा में हंगामा, 4.35 करोड़ के भुगतान प्रस्ताव को मंजूरी
Jun 24, 2026 | 10:45 AMछत्रपति संभाजीनगर जिला परिषद की नई इमारत का काम अंतिम चरण में, पर 12 करोड़ की अतिरिक्त निधि बनी बड़ी चुनौती
Jun 24, 2026 | 10:45 AMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM














