-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Aditya Thackeray Happy With Kejriwals Release Targeted Shiv Sena Rebels
केजरीवाल की रिहाई से आदित्य ठाकरे खुश, शिवसेना बागियों पर जमकर साधा निशाना
- Written By: राहुल गोस्वामी
शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने के फैसले का स्वागत किया और शिवसेना को 2022 में ‘‘तोड़ने वालों'' पर जमकर निशाना साधा।

(डिज़ाइन फोटो)
मुंबई: महराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के नेता और पुत्र आदित्य ठाकरे ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने के फैसले का स्वागत किया और शिवसेना को 2022 में ‘‘तोड़ने वालों” पर जमकर निशाना साधा। आदित्य ने सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर एक ‘पोस्ट’ में आज कहा कि राजनीति पर सत्य की जीत होती है।
उन्होंने यह भी कहा कि, ”यह देखकर खुशी हुई कि अरविंद केजरीवाल जी बाहर आ गए हैं और वह लोकतंत्र एवं संविधान के लिए लड़ने को फिर से तैयार हैं। एक तरफ कायर गद्दार हैं जो अपनों को धोखा देकर भाग जाते हैं और दूसरी तरफ अरविंद जी जैसे लोग हैं जो सत्य के लिए लड़ना चुनते हैं! सत्यमेव जयते!”
Truth prevails over politics!
Glad to see @ArvindKejriwal ji walk out and ready to fight for democracy and the Constitution again. There are coward gaddaars who betray their own and run away, and on the other side there are those like Arvind ji who choose to fight for the… — Aaditya Thackeray (@AUThackeray) September 13, 2024
जानकारी दें कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में कई विधायकों के बागी हो जाने पर बीते जून 2022 में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाविकास अघाडी (MVA) सरकार गिर गई थी जिसके बाद वह BJP के समर्थन से मुख्यमंत्री बन गए थे। इसके बाद पिछले साल जुलाई में अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) भी उनकी सरकार में शामिल हो गई थी।
यहां पढ़ें – कोलकाता कांड : डॉक्टरों से मिलने खुद पहुंचीं ममता, बोलीं- CM नहीं, हूं आपकी दीदी, नहीं होने दूंगी अन्याय
सम्बंधित ख़बरें
2029 में पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने को तैयार हैं आदित्य ठाकरे, बीजेपी के हिंदुत्व पर साधा निशान
क्या वर्ली विधानसभा सीट बिना सचिन अहीर के जीते पाएंगे आदित्य ठाकरे? जानिए क्या कहते हैं आंकड़े
यह ऑपरेशन टाइगर नहीं, ऑपरेशन देवेंद्र फडणवीस है, सचिन अहीर के पाला बदलने पर बरसे आदित्य ठाकरे
‘हिम्मत है तो इस्तीफा दो, पत्रकारों को धमकी नहीं’, संजय दीना पाटिल को आदित्य ठाकरे ने दी चुनौती
वहीं आबकारी नीति ‘घोटाले’ के संबंध में CBI द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने के कुछ ही घंटे बाद अरविंद केजरीवाल बीते शुक्रवार को तिहाड़ जेल से बाहर आ गए थे।
यहां पढ़ें – PM मोदी के घर आई नन्ही सी ‘दीपज्योति’, गोद में लेकर साथ खेलते दिखे प्रधानमंत्री, देखें VIDEO
दरअसल आप के राष्ट्रीय संयोजक को CBI ने बीते 26 जून को गिरफ्तार किया था। उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट के बीते 5 अगस्त के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। बता दें कि हाई कोर्ट ने भ्रष्टाचार के मामले में केजरीवाल की गिरफ्तारी को बरकरार रखा था। सुप्रीम कोर्ट ने आबकारी नीति ‘घोटाले’ से ही जुड़े धनशोधन के मामले में बीते 12 जुलाई को केजरीवाल को अंतरिम जमानत दे दी थी।
Aditya thackeray happy with kejriwals release targeted shiv sena rebels
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














