- Hindi News »
- Maharashtra »
- Washim Police Achieve Major Breakthrough Railway Station Woman Murder Solved In 24 Hours
वाशिम पुलिस को मिली बड़ी सफलता, महिला हत्याकांड का पर्दाफाश; 24 घंटे के भीतर दबोचा गया आरोपी
- Written By: रूपम सिंह
Washim News: स्थानीय रेलवे स्टेशन पर अज्ञात महिला की हत्या से हड़कंप मच गया। पुलिस ने सीसीटीवी व मुखबिरों की मदद से 24 घंटे में आरोपी संतोष खंडारे को अकोला से गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया।

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
Washim Woman Murder: वाशिम रेलवे स्टेशन परिसर में एक अज्ञात महिला की लाश मिलने से खलबली मच गई। सूचना मिलते ही अपराध शाखा, शहर पुलिस स्टेशन और उपविभागीय पुलिस अधिकारी वाशिम की टीमें मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ कि महिला की हत्या सिर पर पत्थर से वार कर की गई थी। वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच के लिए दिशा-निर्देश दिए और अलग-अलग टीमें गठित की गई।
महिला और आरोपी की पहचान करना कठिन था, इसलिए मुखबिरों को सक्रिय किया गया। देर शाम मृतका की पहचान पंचशील नगर निवासी के रूप में हुई। इसके बाद इलाके के 40 से अधिक स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।
सीसीटीवी फुटेज में दिखा संदिग्ध
सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर अपराध शाखा ने सीक्रेट सिस्टम को अलर्ट किया और उसकी तलाश शुरू की। जांच में पता चला कि आरोपी वाशिम का निवासी नहीं है। रिसोड नाका, मजदूर अड्डा, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर जानकारी जुटाई गई। संभावना थी कि आरोपी अपराध के बाद ट्रेन से अकोला गया हो, इसलिए एक टीम अकोला भेजी गई, वहां जांच में पता चला कि आरोपी दर्यापुर, जिला अमरावती के अदुला बाजार गांव का रहने वाला है।
सम्बंधित ख़बरें
थाने में चाकू गोदकर की बेटी की हत्या, दूसरी जाति के लड़के से शादी करने पर नाराज था पिता, देखती रही बांदा पुलिस
छत्रपति संभाजीनगर में कार की शिशा तोड़कर 20 लाख रुपये से भरा बैग उड़ाया,स्पोर्ट्स बाइक से फरार हुए दो बदमाश
अमरावती में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई
गोंदिया रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई, पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस से 4 लाख का गांजा जब्त
रेलवे स्टेशन परिसर से पकड़ा गया आरोपी
सर्च ऑपरेशन रातभर जारी रहा और अंततः शनिवार को अकोला रेलवे स्टेशन परिसर में आरोपी को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया। आरोपी का नाम संतोष खंडारे है। उसे हिरासत में लेकर वाशिम लाया गया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अनुज तारे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लता फड और उपविभागीय पुलिस अधिकारी नवदीत अग्रवाल के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा वाशिम और शहर पुलिस स्टेशन की टीम ने कड़ी मेहनत कर 24 घंटे के भीतर अपराध का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
यह भी पढ़ें: मनपा चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, निर्वाचन निरीक्षक ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण
इस सफलता में पुलिस अमलदार राजकुमार यादव, संदीप दुतोंडे, अमोल इरतकर और दीपक घुगे का विशेष योगदान रहा। मामले की आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक अरुण नागरे कर रहे हैं।
Washim police achieve major breakthrough railway station woman murder solved in 24 hours
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 13 June 2026: इन राशि वालों को मिलेगा कोर्ट-कचहरी में बड़ा राजयोग, जानें शनिवार का भाग्यफल
Jun 13, 2026 | 12:15 AMVaranasi कचहरी में हाईवोल्टेज ड्रामा: जज की कुर्सी पर बैठकर महिला ने वकीलों से मांगे गवाह और सबूत
Jun 13, 2026 | 12:12 AMAmarnath Yatra 2026: यात्रियों को मिलेंगे QR कोड पहचान पत्र, अमित शाह की बैठक में बड़ा फैसला
Jun 12, 2026 | 11:23 PMHormuz Strait: भारतीय जहाजों पर ड्रोन हमले पर ट्रंप का बड़ा दावा, ईरान को ठहराया जिम्मेदार
Jun 12, 2026 | 11:23 PMनेपाल के बीपी हाईवे पर 300 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, 8 यात्रियों की दर्दनाक मौत, 16 लोग घायल
Jun 12, 2026 | 11:18 PMAI-171 विमान हादसे का 1 साल, 260 लोगों की मौत के बीच अकेले जिंदा बचे थे विश्वास; अब झेल रहे हैं ये बड़ा संकट
Jun 12, 2026 | 11:14 PMसंभाजीनगर में औरंगजेब के समर्थन में नारेबाजी करना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हुआ गिरफ्तार
Jun 12, 2026 | 11:13 PMवीडियो गैलरी

कानपुर से दिल्ली जा रहे मोहन भागवत की ट्रेन पर हमला! फिरोजाबाद स्टेशन के पास की घटना, देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:11 PM
जापान के बाद नेपाल ने भारतीय आमों पर लगाई रोक, आखिर क्या है असली वजह- VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:06 PM
मुस्लिमों की जबरन नसबंदी करो…बढ़ती आबादी पर नियाज़ खान का विवादितच बयान! देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:02 PM
काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM
POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PM














