-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Young Man Committed Suicide By Jumping From Vr Mall Person Responsible For Accident And Death Of A 6 Year Old Girl Was Sentenced To 6 Months In Jail
Nagpur News: वीआर मॉल से छलांग लगाकर युवक की आत्महत्या, दुर्घटना और 6 साल की बच्ची की मौत के जिम्मेदार को 6 माह की जेल
- Written By: आंचल लोखंडे
मेडिकल चौक के पास वीआर मॉल की दूसरी मंजिल से एक युवक अचानक नीचे कूद गया। दुसरी घटना में 6 वर्षीय बच्ची की कार की टक्कर से हुई मौत के जिम्मेदार चालक को दोषी करार देते हुए 6 माह के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

वीआर मॉल से छलांग लगाकर युवक की आत्महत्या (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: मेडिकल चौक के पास वीआर मॉल की दूसरी मंजिल से एक युवक अचानक नीचे कूद गया। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही इमामवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल युवक को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया है कि उसके दाहिने पैर में कई फ्रैक्चर हैं। घायल युवक की पहचान नवीन नगर, पारडी निवासी गणपत राजेंद्र तिड़के (20) के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार शाम गणपत वीआर मॉल में आया था। कुछ देर इधर-उधर घूमने के बाद वह दूसरी मंजिल पर चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह तनाव में लग रहा था। अचानक उसने नीचे छलांग लगा दी। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मॉल में आए नागरिक उसकी मदद के लिए दौड़े। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इमामवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। वे यह पता लगा रहे हैं कि उसने ऐसा क्यों किया।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
सम्बंधित ख़बरें
बेसा नगर पंचायत में PWD की बड़ी लापरवाही: जानलेवा गड्ढों से बेहाल सड़कें, हादसों का शिकार हो रहे वाहन चालक
प्रशासन को किस बड़े हादसे का इंतजार? कामठी रोड पर अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और खुलेआम शराबखोरी से दहशत
नागपुर मनपा आयुक्त को हाई कोर्ट से बड़ी राहत: आदेश के अनुपालन के बाद अवमानना याचिका का निपटारा!
किरायेदारों की बल्ले-बल्ले! बिना दलाल के घर बैठे मिलेगा किराये का घर, नागपुर में लागू होगी म्हाडा की व्यवस्था
6 वर्षीय बच्ची की मौत के लिए दोषी करार
सड़क पार कर रही 6 वर्षीय बच्ची की कार की टक्कर से हुई मौत के जिम्मेदार चालक को प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी वाई एच गजभिये ने दोषी करार देते हुए 6 माह के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। दोषी का नाम अनिकेत दामोदर हटवार (39) सिरसपेठ, तेलीपुरा है। इमामवाड़ा पुलिस ने हटवार के खिलाफ 18 दिसंबर 2022 को धारा 304 (ए) और मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
लापरवाही से वाहन चलाने की मिली सजा
राजस्थान के धाकड़खेड़ी निवासी संजूबाई जोधराज बागड़ी (40) की 6 वर्षीय बेटी सुमन शाम करीब 7 बजे अप्सरा चौक स्थित आशा नर्सिंग होम के पास चॉकलेट खरीदने एक दुकान पर जा रही थी। इसी दौरान आवारी चौक की ओर से तेज गति से आ रही कार क्रमांक एमएच-12/ईएक्स-4130 के चालक अनिकेत ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए सुमन को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल सुमन को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आरोप हुए साबित
पुलिस ने सुमन की मां संजूबाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर अनिकेत को गिरफ्तार कर लिया। तत्कालीन एपीआई अयूब संधे ने मामले की जांच कर कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया। सरकारी वकील समीर धुंगे ने आरोप साबित करने में सफलता पाई। कोर्ट ने अनिकेत को धारा 304 (ए) के तहत दोषी करार देते हुए 6 महीने के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। बचाव पक्ष की ओर से पोहवा मनीषा खोबरागड़े ने अभियोजन की सहायता की।
Young man committed suicide by jumping from vr mall person responsible for accident and death of a 6 year old girl was sentenced to 6 months in jail
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
7 राज्यों में आधार सुपरवाइजर बनने का सुनहरा मौका, 12वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई, ऐसे करें आवेदन
Aug 03, 2026 | 02:12 PMKangana Ranaut का नया बयान चर्चा में, इंस्टाग्राम पोस्ट से फिर छिड़ी बहस; क्या सोनाक्षी सिन्हा पर साधा निशाना?
Aug 03, 2026 | 02:09 PMपूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता पारस जैन का निधन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
Aug 03, 2026 | 02:05 PMबेसा नगर पंचायत में PWD की बड़ी लापरवाही: जानलेवा गड्ढों से बेहाल सड़कें, हादसों का शिकार हो रहे वाहन चालक
Aug 03, 2026 | 02:02 PMBreastfeeding Week: शुरुआती महीनों में स्तनपान करने वाले बच्चों का दिमाग होता है ज्यादा तेज, मेमोरी भी शार्प
Aug 03, 2026 | 02:01 PMअभिजीत दीपके के परिवार से मिलना शिंदे के नेताओं को पड़ा महंगा, BJP ने की कार्रवाई की मांग
Aug 03, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव: 8वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त 6.5 हजार के पार, घनश्याम सिंह बोले- 15 हजार वोटों से जीतूंगा
Aug 03, 2026 | 01:49 PMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM













