- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Wcl Coal E Auction Price Hike Small Industries Crisis Nagpur News
कोयले की कीमतों में भारी उछाल, WCL ई-नीलामी में 60% तक बढ़ा प्रीमियम, क्या बंद हो जाएंगे छोटे उद्योग?
WCL Coal Auction: पश्चिम एशिया संकट के बीच कोयले की किल्लत ने उद्योगों की कमर तोड़ दी है। नागपुर में WCL की ई-नीलामी में कीमतें 60% बढ़ीं, जिससे लघु उद्योगों पर बंदी का खतरा मंडराने लगा है।
- Written By: आकाश मसने

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
West Asia Crisis Impact On Industry: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच कोयला उद्योगों का दम फूल रहा है। गैस की कमी से कोयला की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को नागपुर के वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड (WCL) ने ई-नीलामी की जिसमें कीमतें मूल दर से 50-60 फीसदी प्रीमियम पर पहुंच गईं। कोयले की कीमतों में इजाफा से छोटे उद्योगों पर संकट गहराने की संभावना प्रबल हो गई है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को 5.28 लाख टन कोयले की ई-नीलामी हुई। आम तौर पर औसत कीमत 1,950 से 5,063 रुपये प्रति टन के बीच होती है लेकिन सोमवार को हुई नीलामी में यह 3,600 से 6,500 रुपये प्रति टन के बीच पहुंच गई। प्रीमियम बढ़ने का असर रिटेल बाजार में भी देखने को मिलेगा क्योंकि ट्रेडर्स और ऊंची कीमतों में इसे ग्राहकों तक बेचेंगे।
कोयले पर निर्भरता बढ़ी
ईंधन की कमी के कारण स्थानीय कोयला मार्केट में यह तेजी दर्ज की जा रही है। जानकारों ने बताया कि विदेशी कोयला की आपूर्ति प्रभावित होने और कीमतों में इजाफा होने से कोस्टल क्षेत्र के उद्योग भी स्थानीय माल पर शिफ्ट हो गए हैं। कोस्टल क्षेत्र के लोग पहले विदेशी कोयले पर भी चलते थे लेकिन आपूर्ति कम हो गई और वे स्थानीय कोयले पर टूट पड़े हैं। इस कारण स्थानीय माल की मांग में जोरदार इजाफा हो गया है। डिमांड देखते हुए उद्योग किसी भी कीमत पर इसकी उपलब्धता सुनिश्चित करना चाहते हैं। यही कारण है कि ई-ऑक्शन में वे बढ़-चढ़कर बोली लगा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर में करोड़ों का क्रिप्टोकरेंसी निवेश घोटाला उजागर, सैकड़ों निवेशकों से ठगी की आशंका
बीड़ हादसा: प्रेम संबंध के चलते युवक की पिटाई, बदनामी और फिर आत्महत्या
अमरावती मनपा का 876.26 करोड़ का बजट मंजूर, आय बढ़ाने और खर्च घटाने पर जोर
नागपुर विश्वविद्यालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, परीक्षा परिणामों में देरी पर गिरी गाज, परीक्षा संचालक हटाए गए
बड़े एक्टिव, छोटे बेघर हुए
ई-ऑक्शन में बेस प्राइस में पहले कोयला मिल जाता था जिस कारण छोटे उद्योगों को राहत मिलती थी लेकिन बड़े खिलाड़ियों के एक्टिव होने से छोटे बेहाल हो गए हैं। बड़ी कंपनियां ऊंची कीमत सहन कर सकती हैं लेकिन छोटे उद्योगों के लिए 50-60 फीसदी प्रीमियम देना मुश्किल हो जाता है। वर्तमान समय में उन्हें प्रीमियम चुकाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
मार्च में 19.50 लाख टन कोयले का ई-ऑक्शन
मार्च माह में वेकोलि की ओर से 4 बार कोयले का ई-ऑक्शन किया है। 4 ई-ऑक्शन में अलग-अलग मात्रा में कोयले का ऑक्शन हुआ है। कुल 19.50 लाख टन का ऑक्शन किया जा चुका है। उद्योग संचालकों और संगठन के प्रमुखों की मानें तो इस वक्त अगर वेकोलि की ओर से 40 लाख टन कोयले का ऑक्शन भी किया जाता है तो आसानी से लोग खरीद लेंगे। कोई भी अपना उद्योग बंद नहीं करना चाहता है। यही कारण है लोग ई-ऑक्शन में शामिल हो रहे हैं।
महंगे कोयले का खरीदार नहीं
जानकारों ने बताया कि 19.50 लाख टन में से 2.70 लाख टन कोयला कास्ट प्लस खदानों से दिया गया लेकिन इसके लिए लोगों ने बोली नहीं लगाई क्योंकि कास्ट प्लस खदानों से कोयला लेना काफी महंगा साबित होता है। कास्ट प्लस खदानों पर वेकोलि की ओर से उत्पादन लागत पर 112 फीसदी अधिक कीमत ली जाती है। इससे कोयला काफी महंगा हो जाता है।
मार्च माह में हुए ई-ऑक्शन
WCL ने मार्च महीने में चार चरणों में कुल 19.50 लाख टन कोयले की नीलामी की है।
- 9 मार्च: 3.07 लाख टन
- 16 मार्च: 5.70 लाख टन
- 23 मार्च: 5.38 लाख टन
- 30 मार्च: 5.28 लाख टन
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र का मौसम: 4 अप्रैल तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश और ओले गिरने की चेतावनी, जानें अपने जिले का हाल
39 फीसदी टैक्स, सेस
उद्योग के लिए बुनियादी कच्चा माल होने के बाद भी कोयले पर लगभग 39 फीसदी कर, सेस लगता है। जीएसटी, सेस और रायल्टी मिलाकर लोगों को मूल कीमत पर और 39 फीसदी अधिक राशि देनी पड़ती है। इसके ऊपर परिवहन खर्च अलग से देना पड़ता है। यही कारण है कि लोग महंगा कोयला छोड़, सस्ते को प्राथमिकता देते हैं, ताकि उत्पादन लागत कंट्रोल में रहे।
टारगेट का भी दबाव
इस बीच सूत्रों का कहना है कि मार्च में टारगेट पूरा करने के लिए अधिक कोटा जारी किया गया है। वैसे भी वेकोलि टारगेट से पीछे चल रही है। ऐेसे में डिमांड को देखते हुए वेकोलि ने ‘चौका’ मार दिया है। हालांकि इसके बाद भी वेकोलि का डिस्पैच टारगेट पीछे रहने की संभावना जताई जा रही है।
Wcl coal e auction price hike small industries crisis nagpur news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चंद्रपुर में करोड़ों का क्रिप्टोकरेंसी निवेश घोटाला उजागर, सैकड़ों निवेशकों से ठगी की आशंका
Mar 31, 2026 | 01:32 PMईरान के बाद एशिया में एकऔर जंग की आहट! जापान ने चीन पर तान दी मिसाइलें, बढ़ाएगा सेना की पावर
Mar 31, 2026 | 01:31 PMIPL के बीच मौत से मचा हड़कंप, ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की मिली लाश, ट्राइडेंट होटल के कमरा नंबर 2715 में क्या हुआ?
Mar 31, 2026 | 01:28 PMबीड़ हादसा: प्रेम संबंध के चलते युवक की पिटाई, बदनामी और फिर आत्महत्या
Mar 31, 2026 | 01:25 PM12 लाख तक की आय टैक्स-फ्री, बैंकिंग, पैन कार्ड और रेलवे के नियम; कल से बदलने जा रही हैं ढेरों चीजें, जानें सब
Mar 31, 2026 | 01:16 PMMS Dhoni से लेकर विराट कोहली तक, IPL इतिहास में इन खिलाड़ियों के नाम है सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड
Mar 31, 2026 | 01:15 PMगोवा के बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, हवा में टूटी रस्सी और समंदर में गिरा टूरिस्ट
Mar 31, 2026 | 01:14 PMवीडियो गैलरी

यूट्यूबर बनाम एआरटीओ! ट्रक ड्राइवर ने अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Mar 30, 2026 | 10:47 PM
CAPF बिल पर राज्यसभा में हंगामा, संजय सिंह ने उठाया पुलवामा शहीदों का मुद्दा; जानें क्या कहा?
Mar 30, 2026 | 10:33 PM
सीतापुर मंदिर पर बुलडोजर चलाने से डरा ड्राइवर, मंदिर ढहाया गया, हाथ जोड़े खड़ी रहीं एसडीएम
Mar 30, 2026 | 10:15 PM
चुनावी हिंसा से लेकर ‘पहचान’ की जंग तक, आखिर क्यों पश्चिम बंगाल बना है भारतीय राजनीति का केंद्र बिंदु- VIDEO
Mar 30, 2026 | 09:49 PM
कटनी में कलयुगी मां-बाप की करतूत, ट्रेन के टॉयलेट में फेंकी गई नवजात बच्ची; RPF ने बचाई जान- VIDEO
Mar 30, 2026 | 09:43 PM
नक्सलवाद बनाम लोकतंत्र, अमित शाह ने बताया कैसे मोदी सरकार में खत्म हो रहा लाल आतंक- VIDEO
Mar 30, 2026 | 09:38 PM












