वाड़ी नप को मिली पहली महिला उपाध्यक्ष, कल्पना सगदेव निर्वाचित, मंथापुरवार, कडू व मेंढे बने मनोनीत सदस्य

Kalpana Sagdev: वाड़ी नगर परिषद को पहली महिला उपाध्यक्ष मिली हैं, जहां भाजपा की कल्पना सगदेव ने 18–10 मतों से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया।
Kalpana Sagdev
Kalpana Sagdev:वाड़ी नगर परिषद (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Wadi Nagar Parishad: नियोजन के अनुसार बुधवार को वाड़ी नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न हुआ। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की महिला उम्मीदवार कल्पना सगदेव ने वंचित महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार राजेश थोराने को 18 के मुकाबले 10 मतों से पराजित कर वाड़ी नप की पहली महिला उपाध्यक्ष बनने का गौरव प्राप्त किया।

नगर परिषद अध्यक्ष नरेश चरडे की अध्यक्षता में तथा प्रमुख चुनाव अधिकारी व मुख्याधिकारी ऋचा धाबर्डे के मार्गदर्शन में पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। भाजपा की ओर से वार्ड क्रमांक 4 से दूसरी बार निर्वाचित नगरसेविका कल्पना सगदेव ने उपाध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारी दाखिल की थी, जबकि वंचित महाविकास आघाड़ी की ओर से राजेश थोराने ने नामांकन प्रस्तुत किया था।

पूर्व नगरसेवक नरेंद्र मेंढे को मनोनीत सदस्य के रूप में मान्यता

हाथ उठाकर कराई गई मतदान प्रक्रिया में कल्पना सगदेव को भाजपा के सभी 18 नगरसेवकों का समर्थन प्राप्त हुआ। इसके पश्चात दूसरे सत्र में मनोनीत सदस्यों की नियुक्ति की गई। भाजपा की ओर से पूर्व नगरसेवक कैलास मंथापुरवार और शंकर कडू को मनोनीत सदस्य घोषित किया गया, जबकि वंचित महाविकास आघाड़ी की ओर से पूर्व नगरसेवक नरेंद्र मेंढे को मनोनीत सदस्य के रूप में मान्यता दी गई।

उपाध्यक्ष पद पर कल्पना सगदेव के निर्वाचित

उपाध्यक्ष पद पर कल्पना सगदेव के निर्वाचित होते ही भाजपा नगरसेवकों और कार्यकर्ताओं ने उनका उत्साहपूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया। वहीं मनोनीत सदस्य नरेंद्र मेंढे का भी उनके समर्थकों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

Navbharat Live
navbharatlive.com