-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Vidhan Parishad Obc Fund Debate Mahayuti Nagpur
विधान परिषद में ओबीसी फंड पर महायुति सदस्यों में बहस, विधान परिषद में मच गया हंगामा
- Written By: आंचल लोखंडे
OBC Fund Controversy: विधान परिषद में ओबीसी फंड को लेकर महायुति के सदस्यों में बहस, परिणय फुके ने वित्त मंत्रालय पर सवाल उठाया और पूरी निधि देने की मांग की।

विधान परिषद में ओबीसी फंड पर महायुति सदस्यों में बहस (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Vidhan Parishad Debate: विधान परिषद में उस समय कुछ देर के लिए हंगामा मच गया जब ओबीसी के लिए पूरा फंड नहीं दिए जाने पर भाजपा के परिणय फुके ने वित्त मंत्रालय पर सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि क्या वित्त विभाग ओबीसी के खिलाफ है। इस पर राकां अजीत पवार गट के सदस्य अमोल मिटकरी भड़क उठे और सभापति से उक्त लाइन को सदन की कार्यवाही से हटाने की मांग की। मिटकरी के साथ ही शशिकांत शिंदे और विक्रम काले ने भी यह मांग दोहराई। जब फुके ने अपना आशय स्पष्ट किया, तब सभी शांत हुए।
विप सदस्य अभिजीत वंजारी, सुधाकर अडबाले और भाई जगताप सहित अन्य सदस्यों ने ओबीसी समाज की योजनाओं के साथ न्याय न होने का मुद्दा ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से उठाया। इस दौरान फुके ने कहा कि ओबीसी की योजनाओं के लिए वित्त मंत्रालय द्वारा अपेक्षित निधि नहीं दी जा रही है। उन्होंने सभापति से पूरी निधि देने का निर्देश सरकार को देने की विनती की।
विशेष फंड की स्थिति:
महाज्योति योजना के लिए 297 करोड़ की प्रावधान है, जबकि अतिरिक्त मांग में 526 करोड़ की मांग की गई थी, लेकिन केवल 100 करोड़ ही उपलब्ध कराए गए। धनगर समाज के लिए 98 करोड़ की प्रावधान है, अतिरिक्त मांग 247 करोड़ थी, केवल 65 करोड़ मंजूर। तांडा बस्ती के लिए 175 करोड़ की प्रावधान थी, 343 करोड़ की मांग की गई थी, परंतु एक भी रुपया नहीं दिया गया। विदेशी छात्रवृत्ति के लिए 2,691 करोड़ की प्रावधान थी, 1,337 करोड़ अतिरिक्त मांग की गई थी, केवल 632 करोड़ ही मंजूर। छात्रावास के लिए 128 करोड़ की मांग थी, केवल 10 करोड़ ही उपलब्ध।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर को मिले नए पुलिस कमिश्नर, विश्वास नांगरे पाटिल ने संभाला कमान, पहले ही दिन अपराधियों को दिया अल्टीमेटम
नागपुर HC से ग्राम सेवक व खेत मालिकों को राहत, 3.77 लाख के गबन मामले में जस्टिस प्रवीण ने मंजूर की जमानत
9 साल बाद गडकरी वाड़ा में लगा जनता दरबार! केंद्रीय मंत्री से मिलने उमड़ा जनसैलाब, महल के बाहर लगी लंबी कतारें
नागपुर यूनिवर्सिटी ने देशपांडे सभागृह में किया पद्मश्री विजेताओं का सत्कार; कुलगुरु सहित कई गणमान्य रहे मौजूद
ये भी पढ़े: कल्याण में चौंकाने वाली ठगी! महिला ने मौत का फायदा उठाकर निकाल लिए 27 लाख रुपये, पुलिस भी हैरान
फुके ने सवाल किया…
फुके ने सवाल किया कि क्या वित्त विभाग ओबीसी के विरोध में है। उन्होंने सभी योजनाओं के लिए पूर्ण निधि देने की मांग की। मंत्री अतुल सावे ने जानकारी दी कि विदेश में उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थी संख्या बढ़ाकर 200 करने का प्रयास किया जाएगा। घरकुल में 15 प्रतिशत आरक्षण का प्रस्ताव भेजा गया है। सात जिलों में छात्रावास के लिए जमीन उपलब्ध कराई गई है। महामंडल का भांडवल 250 करोड़ से बढ़ाकर 1,000 करोड़ करने की घोषणा वित्त मंत्री ने अपने बजटीय भाषण में की।
Vidhan parishad obc fund debate mahayuti nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बंगलूरू सिटी सिविल कोर्ट ने 110 पदों पर भर्ती निकाली, 1 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jun 29, 2026 | 06:05 PMजब रोमांस में खो गईं ये एक्ट्रेस, कैमरा बंद हुआ, लेकिन नहीं रुका किस! जानिए किस एक्ट्रेस ने दोहराया वही किस्सा
Jun 29, 2026 | 06:02 PMअमेरिका-ईरान तनाव से दहला शेयर बाजार! 372 अंक टूटकर बंद हुआ सेंसेक्स; निवेशकों का करोड़ों रुपये स्वाहा
Jun 29, 2026 | 05:59 PMपन्ना में अपहरण कांड का 24 घंटे में खुलासा; 10 लाख की फिरौती मांगने वाले बदमाशों से युवक को जंगल से छुड़ाया
Jun 29, 2026 | 05:50 PMगोंदिया में मानसून की देरी का असर, सब्जियों की कीमतों में उछाल, उपभोक्ताओं का बिगड़ा बजट
Jun 29, 2026 | 05:50 PMसिया गोयल और चेतन को 3 जुलाई तक पुलिस रिमांड; केतन अग्रवाल मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला
Jun 29, 2026 | 05:49 PMकिसानों का बड़ा आंदोलन: 2 जुलाई से संगम में अनिश्चितकालीन जल सत्याग्रह; प्रशासन को दी आर-पार की चेतावनी
Jun 29, 2026 | 05:42 PMवीडियो गैलरी

जो खतरा बनेगा, उसका एनकाउंटर होगा! अखिलेश यादव पर जमकर बरसे रवि किशन – VIDEO
Jun 29, 2026 | 12:08 PM
UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM














