कल्याण में चौंकाने वाली ठगी! महिला ने मौत का फायदा उठाकर निकाल लिए 27 लाख रुपये, पुलिस भी हैरान

Thane Fraud Case: महाराष्ट्र के ठाणे में एक महिला पर मृतक के बैंक खाते से कथित तौर पर 27 लाख निकालने और कार्यालय की संपत्ति का दुरुपयोग करने का मामला दर्ज किया गया है।
Fraud Case
प्रतीकात्मक तस्वीर (AI Generated)
Published on: 
Updated on: 

Post-Death Bank Fraud Case: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। महिला पर आरोप है कि उसने एक व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके बैंक खाते से ₹27 लाख की धोखाधड़ी की और कार्यालय की संपत्ति का दुरुपयोग किया।

यह मामला ठाणे जिले का है, जहां खड़कपाड़ा थाने में एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बुधवार को इस घटना की जानकारी दी। आरोपी महिला तमिलनाडु के तिरुनेलवेली की निवासी है।

शिकायतकर्ता, जो मृतक की विधवा हैं, ने पुलिस को बताया कि आरोपी महिला के उनके पति के परिवार के साथ लंबे समय से व्यापारिक संबंध थे। इन्हीं संबंधों के कारण महिला को कथित तौर पर परिवार की संपत्ति और महत्वपूर्ण दस्तावेजों तक पहुंच प्राप्त हो गई थी।

पति की मृत्यु के बाद स्थिति का उठाया फायदा

विधवा ने अपनी शिकायत में बताया कि महिला ने उनके पति की मृत्यु के बाद उत्पन्न हुई विकट स्थिति का गलत फायदा उठाया। महिला पर आरोप है कि उसने मृतक के बैंक खाते से धोखाधड़ी करके 27 लाख रुपये निकाल लिए। इतना ही नहीं, महिला ने मृतक के कार्यालय की संपत्ति का भी दुरुपयोग किया। शिकायत के अनुसार, उसने कार्यालय के उपकरण, जिनमें कैमरे भी शामिल थे, उनका भी दुरुपयोग किया। इस मामले की शिकायत कल्याण पुलिस को दी गई है।

पुलिस कर रही है वित्तीय लेनदेन की जांच

खड़कपाड़ा थाने के अधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कहा कि पुलिस वर्तमान में वित्तीय लेन-देन और अन्य सबूतों की जांच कर रही है। अधिकारी ने यह भी पुष्टि की कि जांच के निष्कर्षों के आधार पर ही इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। महिला के खिलाफ दर्ज मामले में पुलिस गहनता से जांच कर रही है कि उसने किस प्रकार धोखाधड़ी को अंजाम दिया और किस तरह से मृतक की संपत्ति का दुरुपयोग किया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com