- Hindi News »
- Entertainment »
- Tamannaah Bhatia Birthday Special Ajay Devgn Himmatwala Story
अजय देवगन को देखकर सहम गई थीं तमन्ना भाटिया, जानें डेब्यू बॉलीवुड फिल्म का दिलचस्प किस्सा
Tamannaah Bhatia And Ajay Devgn Story: तमन्ना भाटिया आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने 2013 में अजय देवगन के साथ फिल्म ‘हिम्मतवाला’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था, जो फ्लॉप साबित हुई।
- Written By: सोनाली झा

तमन्ना भाटिया (फोटो- सोशल मीडिया)
Tamannaah Bhatia Birthday Special Story: साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना चुकीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। शानदार अभिनय, बेहतरीन डांस और ग्लैमरस अंदाज के दम पर तमन्ना ने करोड़ों दिलों में जगह बनाई है। आज तमन्ना भाटिया अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनकी जिंदगी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा एक बार फिर चर्चा में है, जब वह अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म के दौरान अजय देवगन से मिलकर डर गई थीं।
तमन्ना ने बॉलीवुड में साल 2013 में फिल्म ‘हिम्मतवाला’ से कदम रखा था। यह फिल्म 1983 की सुपरहिट फिल्म ‘हिम्मतवाला’ का रीमेक थी, जिसे साजिद खान ने निर्देशित किया था। बड़े बजट, दमदार प्रमोशन और अजय देवगन जैसे सुपरस्टार के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई। फिल्म के क्रिंजी डायलॉग्स और कमजोर स्क्रीनप्ले को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया। पहली ही हिंदी फिल्म के फ्लॉप होने से तमन्ना को गहरा झटका लगा था।
अजय देवगन की फिल्म से तमन्ना भाटिया ने किया था डेब्यू
फिल्म में तमन्ना की जोड़ी अजय देवगन के साथ बनी थी। अजय देवगन इंडस्ट्री के सीनियर और गंभीर स्वभाव वाले अभिनेता माने जाते हैं। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जब तमन्ना को पता चला कि वह अजय देवगन के साथ काम करने वाली हैं, तो वह बेहद खुश थीं। लेकिन पहली बार सेट पर अजय से मिलने के बाद उनका उत्साह डर में बदल गया।
सम्बंधित ख़बरें
सोनम के रुद्रलोक से वामिका तक, जानें इन सेलेब्स ने क्यों चुना अपने बच्चों का यूनिक नेम
तेलुगु सुपरस्टार भरत कांत और सिनेमैटोग्राफर जी साई त्रिलोक की सड़क हादसे में मौत, टॉलीवुड में शोक की लहर
Disha Patani Film: बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में धमाका करेंगी दिशा पाटनी, ‘होलिगार्ड्स सागा’ से करेंगी एंट्री
Priyanka Chopra ने गोल्ड गाला 2026 में लूटी महफिल, 20 साल पुरानी साड़ी से बनी ड्रेस में दिखीं ग्लैमरस

अजय देवगन को देखकर घबरा गई थीं तमन्ना भाटिया
तमन्ना ने मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि अजय की आंखों में इतनी गंभीरता थी कि वह उन्हें देखकर घबरा गई थीं। तमन्ना ने स्वीकार किया था कि वह अजय देवगन की बड़ी फैन हैं, लेकिन पहली मुलाकात में उनसे बात करने की हिम्मत नहीं जुटा पाईं। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच बातचीत शुरू होने में लगभग एक महीना लग गया। धीरे-धीरे जब बातचीत बढ़ी, तो तमन्ना को अजय का सादा और सपोर्टिव स्वभाव समझ में आया।

ये भी पढ़ें- ‘धुरंधर’ की सफलता पर आर माधवन का बयान, बोले- अक्षय खन्ना और आदित्य धर हैं असली हीरो
अजय देवगन ने बढ़ाया तमन्ना भाटिया का हौसला
खास बात यह रही कि ‘हिम्मतवाला’ के फ्लॉप होने के बाद भी अजय देवगन ने तमन्ना का हौसला बढ़ाया। उन्होंने तमन्ना को हार न मानने की सलाह दी और आगे मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित किया। अजय की यही बात तमन्ना के लिए बड़ी सीख साबित हुई। आज तमन्ना भाटिया साउथ और बॉलीवुड दोनों इंडस्ट्री में एक सफल अभिनेत्री हैं। ‘बाहुबली’, ‘कवाला’, ‘जेलर’ और कई हिट फिल्मों के जरिए उन्होंने यह साबित कर दिया कि शुरुआती असफलताएं सफलता की राह में सिर्फ एक पड़ाव होती हैं।
Tamannaah bhatia birthday special ajay devgn himmatwala story
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मकर को मिलेगी नौकरी में तरक्की और धनु की पूरी होगी तलाश, जानें अपनी राशि का हाल
May 12, 2026 | 12:34 AMIPL 2026: धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन, पंजाब किंग्स को 3 विकेट से चटाई धूल
May 11, 2026 | 11:34 PMIPL 2026: मैच के दौरान ‘अश्लील इशारा’ पड़ा भारी, RCB के बल्लेबाज टिम डेविड पर लगा जुर्माना
May 11, 2026 | 11:14 PMट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PMरेलवे पेंशनभोगियों की मौज! DR में 2% की बढ़ोतरी का ऐलान, जानें 1 जनवरी से कितनी बढ़ जाएगी आपकी पेंशन
May 11, 2026 | 11:03 PMमोदी सरकार युवाओं के सपनों के लिए सबसे बड़ा खतरा…NEET-UG पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
May 11, 2026 | 10:54 PMक्या आप भी पढ़ा हुआ भूल जाते हैं? ठाणे में 16 मई से शुरू हो रहा है विशेष ‘मेंटल जिम’ ट्रेनिंग प्रोग्राम
May 11, 2026 | 10:54 PMवीडियो गैलरी

‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM














