यहां चलेगी सोलर नाव और दिखेंगे बाघ! नागपुर के पास खुल रहा अनोखा टूरिस्ट स्पॉट, बढ़ेगा रोमांच

Nagpur Tourism News: नागपुर के पारशिवनी तहसील के कोलितमारा क्षेत्र में सोलर नौका विहार शुरू, पेंच नदी बोट सफारी से पर्यटन और स्थानीय युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर मिलेगा।
Nagpur Tourism News: नागपुर के पारशिवनी तहसील के कोलितमारा क्षेत्र में सोलर नौका विहार शुरू, पेंच नदी बोट सफारी से पर्यटन और स्थानीय युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर मिलेगा।
राज्यमंत्री ने किया परीक्षण (सौजन्य-नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Nagpur News: प्रकृति की गोद में बसे पारशिवनी तहसील के कोलितमारा ग्राम पंचायत सीमा क्षेत्र में जल्दी ही सोलर पैनल द्वारा संचालित नौका विहार शुरू होने जा रहा हैं। जबकि 22 पर्यटकों को लेकर विहार करने वाली एक नौका का आगमन कोलितमारा क्षेत्र में हो चुका हैं। नौका विहार का संचालन पेंच नदी में किया जाएगा। नौका विहार में कोलितमारा, किरंगीसर्रा से नवेगांव खैरी तक पर्यटक आनंद ले सकेंगे।

ज्ञात हो कि 22 पर्यटकों को लेकर चलने वाली इस नाव से भ्रमण करते समय बाघ सहित हिरण, भालु, नील गाय, तेंदुआ सहित अन्य जंगली जानवरों के दर्शन पर्यटक आसानी से कर सकेंगे। ज्ञात हो कि पारशिवनी-रामटेक सहित कामठी तहसील को मिलाकर एक अच्छे पर्यटन स्थल की दरकार क्षेत्र को हमेशा से रही हैं।

ज्ञात हो कि पारशिवनी में जल विहार शुरू होने के साथ नागरिकों को कुंवारा भिवसेन, घोघरा के महादेव, शिवगौरी मंदिर, मानसिंहदेव अभ्यारण सहित कई अन्य धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के दर्शन पर्यटक कर सकेंगे। इस सोलर पैनल वाली नौका को लेकर राज्यमंत्री एड आशीष जायसवाल द्वारा तकनिकी टीम एवं समर्थकों द्वारा नौका में सवार होकर कोलितमारा से नवेगांव खैरी तक भ्रमण कर इस क्षेत्र की सीमा से तकनीकी सदस्यों को अवगत कराया।

ज्ञात हो कि किरंगीसर्रा-कोलितमारा जो कि पेंच नदी के किनारे बसा हुआ हैं तथा इस नदी में बड़े पैमाने पर मगरमच्छ पाए जाते हैं। इस क्षेत्र में नौका विहार शुरू होने के साथ ही किरंगीसर्रा से लेकर नवेगांव खैरी एवं कोलितमारा क्षेत्र के नागरिकों के आर्थिक उत्थान की ओर यह एक सराहनीय कदम माना जा रहा हैं।

राज्यमंत्री एड आशीष जायसवाल ने दी जानकारी

इस क्षेत्र के नागरिकों की आर्थिक उन्नती तथा क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों के साथ ही यातायात व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा एजंसी, पथ निदेशक, होटल से लेकर कई घटक इस नौका विहार के शुरू होने के बाद क्षेत्र में शुरू होने वाले हैं। इस प्रकल्प के शुरू होने का असर क्षेत्र के कई गांवों में रहने वाले युवकों को रोजगार एवं व्यापार दोनों की ओर अग्रसर करने वाला हैं। इस संदर्भ में राज्यमंत्री एड आशीष जायसवाल की माने तो एक और सोलर नाव आने के बाद जल्दी ही पर्यटकों के लिए इस नौका विहार का लोकार्पण किया जाएगा।

सी प्लेन जैसा न हो हाल

क्षेत्र में नौका विहार शुरू होने को लेकर जहां नागरिकों एवं पर्यटकों में उत्साह नजर आने लगा हैं, वहीं पर दबी जुबान में कुछ नागरिकों एवं स्थानीय नेताओं के बीच यह चर्चा भी चलने लगी हैं कि जिस तरह से वर्तमान राज्यमंत्री एड आशीष जायसवाल द्वारा क्षेत्र में सी प्लेन का सफर शुरू करने को लेकर किए गए प्रयासों के बाद भी वह प्रकल्प शुरू नहीं हो पाया था। कहीं वैसा इसका हाल न हो।

Navbharat Live
navbharatlive.com