-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Duleep Trophy Quarter Final North Zone Lead By 563 Runs Against East Zone
दलीप ट्रॉफी में यश ढुल के शतक से नॉर्थ जोन जीत की ओर, तीसरे दिन की समाप्ति पर बनाई 563 रनों की बढ़त
- Written By: उज्जवल सिन्हा
North Zone vs East Zone, Quarter-Final: नॉर्थ जोन के लिए दूसरी पारी में दो बल्लेबाजों में शतक जड़ा। इसके साथ ही तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक नॉर्थ जोन ने 563 रनों की बढ़त बना ली है।

अंकित कुमार और यश ढुल (फोटो-सोशल मीडिया)
Duleep Trophy Quarter-Final, North Zone vs East Zone: दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल-1 में तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद नॉर्थ जोन ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। नॉर्थ जोन इस मुकाबले को जीत की ओर लेकर जा रही है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम के पास कुल 563 रनों की बढ़त हो गई है। नॉर्थ जोन ने दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 388 रन बनाए हैं।
बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड में जारी इस मुकाबले में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी नॉर्थ जोन की टीम ने पहली पारी में 405 रन बनाए। टीम के लिए कन्हैया वधावन ने 152 गेंदों में सर्वाधिक 76 रन बनाए। इनके अलावा आयुष बदोनी ने 60 गेंदों में 63 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से मनीषी ने 111 रन देकर सर्वाधिक 6 विकेट चटकाए, जबकि सूरज जायसवाल को 2 विकेट हाथ लगे।
ईस्ट जोन पहली पारी में 230 रनों पर सिमटी
इसके जवाब में ईस्ट जोन की टीम पहली पारी में महज 230 रन पर सिमट गई। इस टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। ईस्ट जोन महज 66 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से कप्तान रियान पराग ने टीम को संभाला, लेकिन उसे विशाल स्कोर तक नहीं पहुंचा सके।ईस्ट जोन की ओर से विराट सिंह ने सर्वाधिक 69 रन बनाए। इनके अलावा, उत्कर्ष सिंह ने 38, जबकि रियान पराग ने 39 रन जुटाए। नॉर्थ जोन की ओर से आकिब नबी ने 5 शिकार किए, जबकि हर्षित राणा को 2 सफलताएं हाथ लगीं।
सम्बंधित ख़बरें
डॉ. मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर क्रांति गौड़ को किया सम्मानित, लार्ड्स में 7 विकेट लेकर रचा इतिहास
BCCI और ललित मोदी को बड़ी राहत, ट्रिब्यूनल ने पलटा ED का फैसला; IPL 2009 से जुड़ा है मामला
Duleep Trophy 2026-27: ऋतुराज गायकवाड़ को मिली वेस्ट जोन की कमान, पृथ्वी शॉ की टीम में हुई वापसी
IND vs ENG: लॉर्ड्स में टूटा 747 रनों का रिकॉर्ड! वनडे क्रिकेट में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर
पहली पारी के आधार पर हासिल की थी 175 रनों की लीड
पहली पारी के आधार पर नॉर्थ जोन के पास 175 रन की लीड थी। टीम ने दूसरी पारी में शानदार शुरुआत की। कप्तान अंकित कुमार ने शुभम खजूरिया के साथ पहले विकेट के लिए 54 रन जुटाए। शुभम 21 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान ने यश ढुल के साथ दूसरे विकेट के लिए 240 जुटाते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया। यश 3 चौकों और 14 छक्कों की मदद से 133 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
यह भी पढ़ें: Duleep Trophy 2025: मोहम्मद शमी पर बरसे युवा बल्लेबाज, बनाया ‘शर्मनाक सेंचुरी’ का रिकॉर्ड
टीम 294 के स्कोर तक अपना दूसरा विकेट गंवा चुकी थी। यहां से अंकित कुमार ने आयुष बदोनी के साथ तीसरे विकेट के लिए 94 रन की अटूट साझेदारी करते हुए दिन की समाप्ति तक टीम को 400 के करीब ला दिया। अंकित दूसरी पारी में 264 गेंदों का सामना कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने एक छक्के और 16 चौकों की मदद से नाबाद 168 रन जुटा लिए हैं। वहीं, आयुष 56 रन बनाकर नाबाद हैं। विपक्षी टीम के लिए सूरज जायसवाल और रियान पराग एक-एक शिकार कर चुके हैं। (आईएएनएस)
Duleep trophy quarter final north zone lead by 563 runs against east zone
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बाल कैंसर मरीजों के लिए सरकार की नई पहल, महंगी जांच का खर्च अब सरकार उठाएगी; 200 बच्चों को लाभ
Jul 23, 2026 | 03:09 PMमुंबई में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची बिजली की मांग, 2031 तक 6,500 MW की होगी जरूरत, टाटा पावर ने बनाया प्लान
Jul 23, 2026 | 03:05 PMComposition Scheme: बिना GST नंबर वाले छोटे व्यापारी भी अब करेंगे ऑनलाइन बिक्री, जानें क्या हैं नियम?
Jul 23, 2026 | 03:01 PMअन्ना हजारे ने छात्रों के समर्थन में किया 2 घंटे का मौन आंदोलन, PM मोदी को लिखा पत्र, देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:58 PMसिंहस्थ-2028 की तैयारी शुरू: उज्जैन पुलिस का ‘सिंहस्थ सारथी’ अभियान लॉन्च, 20 हजार वॉलिंटियर्स होंगे तैयार
Jul 23, 2026 | 02:55 PMबच्चों में तेजी से बढ़ रहा टाइप 1 डायबिटीज, वाडिया अस्पताल में 1300 से अधिक बाल मरीजों का चल रहा इलाज
Jul 23, 2026 | 02:52 PMनागपुर वन्यजीवों के लिए ‘संजीवनी’ बना सेमिनरी हिल्स का TTC; 6 महीनों में 1,139 जानवरों-पक्षियों की बचाई जान!
Jul 23, 2026 | 02:51 PMवीडियो गैलरी

200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM
Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM














