-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Duleep Trophy Central Zone Is All Set To Reach In Semi Final
दलीप ट्रॉफी में सेंट्रल जोन सेमीफाइनल के करीब, नॉर्थ ईस्ट को दिया 679 रनों का लक्ष्य
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Central Zone vs North East Zone, Quarter-Final: दलीप ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में सेंट्रल जोन ने जीत के करीब पहुंच चुकी है। सेंट्रल जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को 679 रनों का लक्ष्य दिया है।

सेंट्रल जोन के बल्लेबाज (फोटो-सोशल मीडिया)
Duleep Trophy Quarter-Final, Central Zone vs North East Zone: दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सेट्रल जोन ने लगभग जीत पक्की कर ली है। सेंट्रल जोन ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद नॉर्थ ईस्ट जोन को 679 रनों का लक्ष्य दिया है। नॉर्थ ईस्ट के लिए यह लक्ष्य हासिल करना संभव ही नहीं हैं।
सेंट्रल जोन ने पहली पारी में 347 रनों की बढ़त हासिल की। उसके बाद दूसरी पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 331 रन बनाकर पारी को घोषित कर दिया। इसके साथ सेंट्रल जोन ने 678 रनों की बढ़त ले ली। पहली पारी में सेंट्रल जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को 185 रनों पर ऑल आउट किया।
185 रनों पर सिमटी नॉर्थ ईस्ट की टीम
दिन के शुरुआती सत्र में नॉर्थ ईस्ट जोन ने अपनी पहली पारी में सात विकेट पर 168 रन से आगे खेलना शुरू किया। दीपक चाहर और खलील अहमद ने समय गंवाये बिना टीम के पुछल्ले बल्लेबाजों को चलता कर पारी को 185 रन पर समेट दिया। सेंट्रल जोन ने पहली पारी चार विकेट पर 532 रन पर घोषित की थी।
सम्बंधित ख़बरें
BCCI और ललित मोदी को बड़ी राहत, ट्रिब्यूनल ने पलटा ED का फैसला; IPL 2009 से जुड़ा है मामला
Duleep Trophy 2026-27: ऋतुराज गायकवाड़ को मिली वेस्ट जोन की कमान, पृथ्वी शॉ की टीम में हुई वापसी
IND vs ENG: लॉर्ड्स में टूटा 747 रनों का रिकॉर्ड! वनडे क्रिकेट में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर
1 रन से टूटा वॉशिंगटन फ्रीडम का सपना, लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने पहली बार जीता MLC का खिताब
दूसरी पारी में सेंट्रल जोन जल्दी गंवाए शुरुआती विकेट
सेंट्रल जोन ने दूसरी पारी में 28 रन तक दोनों सलामी बल्लेबाजों और 50 रन से पहले तीन विकेट गंवा दिये थे लेकिन घरेलू क्रिकेट के दिग्गज और मध्य प्रदेश के कप्तान शुभम ने धैर्य और एकाग्रता से बल्लेबाजी करते हुए एक छोर संभाले रखा। उन्होंने चौथे विकेट के लिए रजत पाटीदार के साथ 122 और यश राठौड़ के साथ पांचवें विकेट के लिए 131 रन की साझेदारी कर टीम की बढ़त को 650 रन के करीब पहुंचा दिया।
यह भी पढ़ें: दलीप ट्रॉफी में यश ढुल के शतक से नॉर्थ जोन जीत की ओर, तीसरे दिन की समाप्ति पर बनाई 563 रनों की बढ़त
शुभम शर्मा ने इस दौरान 122 रनों की पारी खेली। यह पारी ऐसे समय पर आई, जब टीम डगमगा रही थी। वहीं कप्तान रजत पाटीदार ने 66 रन बनाए। यश राठौड़ ने 78 रनों की पारी खेली। इन बल्लेबाजों ने नॉर्थ ईस्ट के सामने एक विशाल लक्ष्य रखा। जिसके कारण मुकाबल महज औपचारिक बन गई।
कुलदीप यादव पर रहेगी नजरें
मैच के आखिरी दिन सेंट्रल जोन बड़ी जीत दर्ज करने की कोशिश करेगा जबकि सभी की नजरें बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव पर होगी। कुलदीप ने पहली पारी में 20 ओवर गेंदबाजी की थी लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली थी। इंग्लैंड दौरे पर अंतिम एकादश में जगह बनाने में नाकाम रहे कुलदीप एशिया कप से पहले लय हासिल करने की कोशिश करेंगे।
Duleep trophy central zone is all set to reach in semi final
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Jana Nayagan Movie Review: दर्शकों के दिलों पर छायी जननायकन, विजय की आखिरी फिल्म से गूंजा सिनेमाहॉल
Jul 23, 2026 | 11:43 AMमुरैना में किसान परेशान: खाद का ऑनलाइन सिस्टम बना मुसीबत, 80 किमी दूर से लेना पड़ रहा यूरिया
Jul 23, 2026 | 11:42 AMआंगनवाड़ी के खाने में बड़ा बदलाव! अब अरहर खिचड़ी की जगह मिलेगा टेस्टी वेज पुलाव, जानें पूरी डिटेल्स
Jul 23, 2026 | 11:39 AMNEET आंदोलन में कूदी देवेंद्र फडणवीस की बेटी दिविजा फडणवीस, देश के युवाओं और छात्रों से की खास अपील
Jul 23, 2026 | 11:38 AMचाइना ओपन में लक्ष्य सेन की शानदार जीत, अब प्री-क्वार्टर फाइनल में विक्टर लाई से होगी भिड़ंत
Jul 23, 2026 | 11:35 AMसंसद के मकर द्वार पर भिड़े NDA और INDIA गठबंधन! आमने-सामने आए सांसद, जमकर हुई नारेबाजी- VIDEO
Jul 23, 2026 | 11:35 AMखाट-स्ट्रेचर का सहारा! गड़चिरोली के दुर्गम कोईंदूल गांव में स्वास्थ्यकर्मियों की जांबाजी से टला बड़ा हादसा
Jul 23, 2026 | 11:34 AMवीडियो गैलरी

Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM
CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM














