-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Pink Marathon 2026 Womens Day Nmc Amruta Fadnavis
यशवंत स्टेडियम में गूंजा पिंक शोर! हजारों महिलाओं ने मैराथन में लगाई दौड़, अमृता फडणवीस के गीतों ने बांधा समां
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur Pink Marathon 2026: नागपुर में 'पिंक मैराथन' का धमाल! हजारों महिलाओं ने भरी स्वास्थ्य के लिए दौड़। अमृता फडणवीस ने किया उद्घाटन, शकुंतला काटनाडे (75) बनीं प्रेरणा। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

नागपुर में पिंक मैराथन (सौजन्य-नवभारत)
Amruta Fadnavis Nagpur Event: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महानगरपालिका द्वारा स्त्री-शक्ति के सम्मान में आयोजित ‘पिंक मैराथन’ को अभूतपूर्व प्रतिसाद मिला। रविवार तड़के यशवंत स्टेडियम में आयोजित इस दौड़ में हजारों की संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया और ‘सशक्त भविष्य’ तथा ‘बेहतर स्वास्थ्य’ के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।
आयोजन का उद्घाटन अमृता देवेंद्र फडणवीस ने किया, जबकि अध्यक्षता महापौर नीता ठाकरे ने की। उद्घाटन के दौरान अमृता फडणवीस ने अपने गायन से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि यदि महिला स्वस्थ और सुदृढ़ होगी तभी समाज सशक्त बनेगा। महापौर नीता ठाकरे ने कार्यक्रम में उपस्थित हजारों महिलाओं की ऊर्जा की सराहना की।
इस अवसर पर उपमहापौर लीला हाथीबेड, स्थायी समिति सभापति शिवानी वखरे, मनपा अतिरिक्त आयुक्त वसुमना पंत, अतिरिक्त आयुक्त वैष्णवी बी., क्रीड़ा समिति सभापति दर्शनी धवड़ आदि उपस्थित थीं। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रतिभागियों के लिए आयोजित जुंबा डांस के साथ हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर हॉकी पर गहराया संकट! 6 दशक पुराना VHA मैदान छिनने की कगार पर; अब कहाँ खेलेंगे शहर के खिलाड़ी?
विदर्भ के 4 लाख किसानों को बड़ा झटका! फसल ऋण माफी योजना से हुए अपात्र; जानें क्या है सरकार की नई शर्त
सदर फ्लाईओवर के डिजाइन पर लगा ब्रेक: नितिन गडकरी की पहल रंग लाई, कलेक्टर को भेजी गई जमीन अधिग्रहण की चिट्ठी!
नागपुर मनपा की ₹32 करोड़ की ई-लाइब्रेरी योजना सुस्त! 5 में से सिर्फ 1 का ही काम जारी; छात्रों का इंतजार लंबा
विजेताओं का सम्मान और विशेष उपलब्धियां
यह प्रतियोगिता 3 अलग-अलग श्रेणियों में आयोजित की गई जिसमें विजेताओं को नकद और आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।
- 5 किलोमीटर रन : इसमें रूही रामेकर प्रथम, हिमांशी बावणे द्वितीय और रिशा रामेकर तृतीय स्थान पर रहीं।
- 3 किलोमीटर रन : (16 वर्ष से कम आयु वर्ग) में मिताली भोयर प्रथम, अंजलि मडावी द्वितीय और भव्यश्री महल्ले तृतीय रहीं।
- 2 किलोमीटर फन रन : मानसी ठाकरे, पूजा दुबे और अश्विनी पांढरे ने क्रमशः जीत हासिल की।
यह भी पढ़ें – वर्ल्ड क्लास बन रहा नागपुर रेलवे स्टेशन! 487 करोड़ के प्रोजेक्ट ने पकड़ी ‘वंदे भारत’ जैसी रफ्तार, जानें खासियत
विशेष आकर्षण 75 वर्षीय शकुंतला काटनाडे रहीं जिन्होंने 5 किलोमीटर की मैराथन पूरी कर सभी को प्रेरित किया जिसके लिए उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया। साथ ही, उत्कृष्ट वेशभूषा के लिए अनुष्का शर्मा, शिवण्या शर्मा और अन्य को भी पुरस्कृत किया गया।
स्वास्थ्य जागरूकता के तहत एचपीवी टीकाकरण पर जोर दिया गया। मैराथन के दौरान मनपा के स्वास्थ्य विभाग ने एचपीवी (HPV) टीकाकरण के प्रति जागरूकता फैलाई। बताया गया कि गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल कैंसर) के कैंसर के खतरे को कम करने के लिए 14 से 15 वर्ष की आयु की लड़कियों के लिए यह टीकाकरण अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है।
Nagpur pink marathon 2026 womens day nmc amruta fadnavis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रवि किशन की बेटी रीवा का पूरा हुआ सपना, सलमान खान संग शेयर की तस्वीरें, लिखा- ये एक यादगार रात थी
Aug 09, 2026 | 05:06 PMसालों बाद झलका गोविंदा का दर्द, आत्महत्या के ख्यालों पर अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा
Aug 09, 2026 | 05:04 PMअब मेरे पास कोई रास्ता नहीं बचा, प्रयागराज में छात्र की बात सुन राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना
Aug 09, 2026 | 04:55 PMफिर होगी तेल-गैस की किल्लत! इजरायल के इस फैसले से पूरी दुनिया में मचा हड़कंप, ईरान पर होने वाला है बड़ा हमला?
Aug 09, 2026 | 04:54 PMउज्जैन में शिप्रा आरती को लेकर घमासान: पंडा समिति का विरोध, रामघाट पर एक घंटे किया जल सत्याग्रह
Aug 09, 2026 | 04:50 PMचंद्रपुर मनपा में कोरम को लेकर सियासी खींचतान, धानोरकर गुट पड़ा अलग-थलग, नए गठजोड़ की चर्चा तेज
Aug 09, 2026 | 04:34 PMनशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM














