- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Rtmnu Nagpur University Hostel Wi Fi Delay Senate Meeting
नागपुर यूनिवर्सिटी का ‘डिजिटल’ मजाक! 1 साल बीता, पर हॉस्टल में अब तक नहीं पहुंचा वाई-फाई, सीनेट में उठा मुद्दा
RTMNU Nagpur University News: नागपुर यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में 1 साल बाद भी नहीं लगा वाई-फाई! सीनेट में भड़के सदस्य। ₹5 करोड़ के नवीनीकरण के चक्कर में छात्र इंटरनेट को तरसे। यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
- Written By: प्रिया जैस

नागपुर यूनिवर्सिटी (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Nagpur University Senate Meeting: राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के छात्रावासों में वाई-फाई सुविधा शुरू करने में हो रही देरी का मुद्दा शुक्रवार को हुई सीनेट बैठक में जोरदार तरीके से उठा। करीब एक वर्ष बीत जाने के बाद भी विद्यार्थियों को इंटरनेट सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा सकी है, जिस पर सदस्यों ने प्रशासन के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
बैठक के दौरान कई सदस्यों ने कहा कि आज के डिजिटल दौर में वाई-फाई किसी विलासिता की नहीं बल्कि बुनियादी सुविधा बन चुकी है। ऐसे में यदि विश्वविद्यालय को केवल वाई-फाई जैसी साधारण सुविधा शुरू करने में ही एक वर्ष लग रहा है, तो आधुनिकीकरण के दावों पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
उन्होंने कहा कि नागपुर विश्वविद्यालय आधुनिक सुविधाओं की घोषणाएं तो करता है, लेकिन छात्रावासों में मूलभूत इंटरनेट व्यवस्था तक समय पर उपलब्ध नहीं करा पा रहा। सदस्यों ने याद दिलाया कि 8 मार्च 2025 को भी यह विषय सीनेट में उठाया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर: वर्धमान नगर में 151 करोड़ का 4-लेन ROB तैयार, ट्रैफिक जाम से मिलेगी हमेशा के लिए मुक्ति, देखें VIDEO
BMC में सत्ताधारी दल को बड़ा झटका; पार्षदों की गैरमौजूदगी से वडाला और दादर पुनर्विकास प्रस्ताव खारिज
महाराष्ट्र में अपना सूपड़ा साफ कर रही कांग्रेस! अंबादास दानवे को पार्टी के समर्थन से भड़के कार्यकर्ता
नागपुर में रेडियोएक्टिव हमले की धमकी से मचा हड़कंप! RSS मुख्यालय और मेट्रो को निशाना बनाने का खौफनाक पत्र
उस समय प्रशासन की ओर से जल्द वाई-फाई शुरू करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन उसके बाद भी इस दिशा में कोई ठोस प्रगति नजर नहीं आई। छात्रावास प्रशासन द्वारा बार-बार पत्राचार किए जाने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।
नवीनीकरण का पांच करोड़ का प्रस्ताव
इस पर प्रशासन की ओर से बताया गया कि छात्रावास भवनों के बड़े पैमाने पर नवीनीकरण का प्रस्ताव है, जिसकी लागत लगभग पांच करोड़ रुपये है। इस कार्य में शौचालय ब्लॉक, प्लास्टर, प्लंबिंग, सैनेटरी कार्य, दरवाजे-खिड़कियां और करीब सौ कमरों में टाइल्स लगाने जैसे काम शामिल हैं। प्रशासन का कहना था कि यदि अभी नेटवर्क या नई वायरिंग की व्यवस्था की जाती है, तो नवीनीकरण के दौरान उसे नुकसान पहुंचने की आशंका है।
इसलिए वाई-फाई से जुड़ा काम फिलहाल स्थगित रखा गया है। हालांकि इस स्पष्टीकरण से कई सदस्य संतुष्ट नहीं हुए। उनका कहना था कि नवीनीकरण और वाई-फाई सुविधा का सीधा संबंध नहीं है और अस्थायी व्यवस्था के जरिए भी छात्रों को इंटरनेट उपलब्ध कराया जा सकता है। कुछ सदस्यों ने यह भी स्पष्ट किया कि छात्रों के पास मोबाइल है। इसलिए वाई-फाई की जरूरत नहीं जैसी सोच पूरी तरह गलत है।
यह भी पढ़ें – वर्ल्ड क्लास बन रहा नागपुर रेलवे स्टेशन! 487 करोड़ के प्रोजेक्ट ने पकड़ी ‘वंदे भारत’ जैसी रफ्तार, जानें खासियत
अगले सत्र तक मिलेगी सुविधा
बैठक में आईटी विभाग की ओर से जानकारी दी गई कि वाई-फाई के लिए आवश्यक उपकरणों की खरीद हेतु टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। तकनीकी और वित्तीय बोली प्रक्रिया पूरी होने के बाद विक्रेता का चयन किया जाएगा और फिर कार्यादेश जारी होगा। पूरी प्रक्रिया में कुछ समय लगने की बात भी प्रशासन ने कही।
इस पर सदस्यों ने स्पष्ट कहा कि छात्रों को वाई-फाई उपलब्ध कराना कोई विवाद का विषय नहीं, बल्कि आज की अनिवार्य जरूरत है। उन्होंने इस कार्य के लिए निश्चित समयसीमा तय करने की भी मांग की। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही काम को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा और अगले शैक्षणिक सत्र से पहले छात्रावासों में इंटरनेट सुविधा शुरू करने का प्रयास किया जाएगा।
Rtmnu nagpur university hostel wi fi delay senate meeting
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बुद्ध पूर्णिमा पर तुला राशि में चंद्रमा का गोचर, मेष सहित इन राशियों का होगा भाग्योदय
May 01, 2026 | 01:02 AMVastu Tips: सिरहाने की सही दिशा से बदल सकती है किस्मत, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र
May 01, 2026 | 12:02 AMक्या GT के खिलाफ विराट कोहली ने ‘लांघी लक्षमण रेखा’? अंपायर से हुई तगड़ी बहस, भुगतना पड़ सकता है खामियाजा
Apr 30, 2026 | 11:51 PMVaishakh Purnima: वैशाख पूर्णिमा पर कर लें ये 5 उपाय, चमक उठेगी सोई हुई किस्मत, मां लक्ष्मी की खूब बरसेगी कृपा
Apr 30, 2026 | 11:40 PMगौ प्रतिष्ठा पर शंकराचार्य ने वाराणसी में भरी हुंकार; कहा- किसी सरकार ने नहीं किया सनातन भावना का सम्मान
Apr 30, 2026 | 11:34 PM‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PMMakeup Tips: पसीने से मेकअप को खराब होने से कैसे बचाएं? यहां जानिए 5 बेहतरीन टिप्स और आज़मा कर भी देखिए
Apr 30, 2026 | 11:16 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM
नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:50 PM
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
Apr 30, 2026 | 08:35 PM
‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 08:00 PM
Exit Poll Analysis: सच या महज अंदाजा? जानें 2004 में कैसे फेल हुए थे सारे सर्वे और क्या है इतिहास, देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 11:29 PM














