-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Ravinagar Quarters Are Turning Into Ruins Officers And Employees Prefer To Live On Rent
खंडहर हो रहे रविनगर के क्वार्टर्स, किराये से रहना पसंद कर रहे अधिकारी-कर्मचारी
- Written By: आंचल लोखंडे
Ravinagar Quarters: रविनगर स्थित सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों का वसाहत होने के बावजूद सड़कों पर गंदगी व कचरे के अंबार लगे हुए हैं।

खंडहर हो रहे रविनगर के क्वार्टर्स (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Nagpur News: रविनगर स्थित सरकारी वसाहत में क्वार्टर्स व फ्लैट्स बेहद जर्जर अवस्था में पहुंच गए हैं। अधिकतर तो खंडहर में बदल गए हैं। नियमित मरम्मत व मेन्टेनेन्स के अभाव में कुछ क्वार्टर व फ्लैट की हालत तो गिरने की स्थिति में आ गई है। वहीं सुविधाओं के अभाव में यहां कोई सरकारी अधिकारी व कर्मचारी रहना भी पसंद नहीं कर रहा है।
परिसर की सफाई व सुरक्षा की व्यवस्था नहीं होने से भी कोई परिवार को रखने का जोखिम नहीं ले रहा जिसके चलते अनेक क्वार्टस व फ्लैट लंबे समय से खाली पड़े हैं। इक्का-दुक्का क्वार्टर में लोग रह रहे हैं उन्हें भी अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
आसामाजिक तत्वों की मौज
देर शाम अंधेरा होते ही यह पूरा परिसर असामाजिक तत्वों के लिए सुरक्षित स्थान बन जाता है। जर्जर होते क्वार्टर खुले पड़े हुए हैं। झाड़-झाड़ियां उग आई हैं. बेलें पूरे क्वार्टर में चढ़ गई हैं। गेट खुले हुए हैं। रात 8-9 बजे तक तो इस पूरे परिसर में वीरानी छा जाती है।स्ट्रीट लाइट नहीं जलने से अंधेरा छाया रहता है जिसका लाभ उठाते हुए असामाजिक तत्व परिसर में शराब पीते हैं। कुछ लोगों ने बताया कि कुछ प्रेमी जोड़े तो अश्लील हरकत करने के लिए इन क्वार्टर्स का उपयोग कर रहे हैं। सिक्योरिटी गार्ड्स की कोई व्यवस्था नजर नहीं आती।
सम्बंधित ख़बरें
हॉकर्स बनाम मनपा: नागपुर सीताबर्डी में अतिक्रमण हटाने पर बढ़ा विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा
100 दिन का अभियान फेल! दिन में कार्रवाई, शाम को फिर कब्जा! नागपुर में अतिक्रमण पर मनपा बेबस
Loan App Scam: ऑनलाइन लोन के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड, नागपुर पुलिस ने पकड़ा मास्टरमाइंड
रियल एस्टेट: ‘द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा’ के नागपुर मरीना को मिला ‘अल्फा ग्रेड लक्ज़री एसेट’ का प्रतिष्ठित दर्जा
एक क्वार्टर को बनाया आफिस
यहां एक हिस्से में कर्मचारियों के लिए फ्लैट्स बने हैं जो काफी पुराने हो चुके हैं। एक स्कीम में 12 फ्लैट्स हैं लेकिन कुछ इमारतों की हालत काफी जर्जर हो चुकी है जिसके चलते वे बंद कर दिये गए हैं। इमारत में लगे कांच टूटे-फूटे नजर आ रहे हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग का एक कार्यालय क्वार्टर नंबर बी-14/1 में बनाया गया है। यहां के अधिकारियों को परिसर की दुर्दशा नजर नहीं आ रही है यह आश्चर्य की बात है।हालत तो यह है कि इस कार्यालय में बाहर लगे ट्यूबलाइट दिन भी जलते रहते हैं।
ये भी पढ़े: सालेकसा मार्ग पर ट्रकों की आवाजाही बंद करें, विधायक से ग्रामवासियों की मांग
गंदगी-कचरे का अंबार
सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों का वसाहत होने के बावजूद सड़कों पर गंदगी व कचरे के अंबार लगे हुए हैं। क्वार्टर्स के सामने पेड़ों की कटी हुई डालियां व प्लास्टिक कचरे का ढेर पड़ा होने से नागरिकों के स्वास्थ का खतरा पैदा हो गया है। मच्छरों की तो फौज पैदा हो रही है जिसके चलते मलेरिया व डेंगू का खतरा इस सरकारी परिसर में बना हुआ है और संबंधित विभाग के कर्णधार सोये हुए हैं। परिसर में जो उद्यान व मैदान की हालत खस्ता है। दिन व देर रात तक प्रेमी जोड़ों का अड्डा बना रहता है। इनकी अश्लील हरकतों के चलते नागरिक अपने बच्चों को वहां नहीं ले जा पाते।
निवासी टॉवर का हो निर्माण
लंबे समय ये यह मांग की जा रही है कि सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों के लिए यहां एक मल्टीस्टोरी निवासी संकुल साकार किया जाए। एकड़ों में फैले परिसर के खंडहर होते क्वार्टर्स व फ्लैट्स को धराशायी कर वहां सर्वसुविधायुक्त आवास स्थल विकसित किया जाना चाहिए। सरकारी कर्मचारियों व उनके परिवार के सदस्यों के लिए खेल मैदान, स्वीमिंग पुल, इंडोर गेम के लिए हाल, उद्यान आदि की सुविधा विकसित की जानी चाहिए ताकि रहने वालों को सुरक्षित व पोषक वातावरण मिल सके।
Ravinagar quarters are turning into ruins officers and employees prefer to live on rent
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चंद्रपुर: शेगांव बुजुर्ग मार्ग पर सड़क निर्माण में लापरवाही, 7 दिनों से बस सेवा बंद, स्कूली बच्चों की पढ़ाई ठप
Jul 08, 2026 | 02:47 PMShare Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में तबाही, 1800 अंक टूटा सेंसेक्स; एक झटके में हजारों करोड़ स्वाहा
Jul 08, 2026 | 02:47 PMIND vs ENG: 125 रन की हार के बाद टीम इंडिया के बचाव में उतरे गौतम गंभीर, बोले- एक मैच से टीम…
Jul 08, 2026 | 02:42 PMकल्याण अस्पताल कांड: महिला डॉक्टर से मारपीट बर्दाश्त नहीं, शिंदे करेंगे कार्रवाई, भरतशेठ गोगावले का बड़ा बयान
Jul 08, 2026 | 02:38 PMहॉकर्स बनाम मनपा: नागपुर सीताबर्डी में अतिक्रमण हटाने पर बढ़ा विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा
Jul 08, 2026 | 02:38 PMलोनावला-कर्जत घाट में भारी भूस्खलन, 36 घंटे से मुंबई-पुणे रेल मार्ग पूरी तरह ठप, 146 ट्रेनों पर पड़ा बुरा असर
Jul 08, 2026 | 02:35 PMविदर्भ का नंदनवन चिखलदरा बना पर्यटकों की पहली पसंद, वीकेंड पर वन-वे ट्रैफिक लागू
Jul 08, 2026 | 02:35 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM













