पैसे वसूलने के बहाने की हैवानियत, परिजनों से भी मारपीट, वीडियो वायरल करने की भी दी धमकी

Nagpur News: नागपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक पैसे वसूलने के बहाने अपनी प्रेमिका के साथ दुष्कर्म किया और परिजनों से भी मारपीट की और वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी।
पैसे वसूलने के बहाने की हैवानियत, परिजनों से भी मारपीट, वीडियो वायरल करने की भी दी धमकी
प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nagpur Crime News: व्यवसाय करने के लिए उधार दिए गए पैसे वसूलने के लिए एक युवक ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर होटल के कमरे में अपनी प्रेमिका के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद परिजनों के साथ जमकर मारपीट भी की। बजाजनगर पुलिस ने आरोपी दीक्षितनगर निवासी सुभाष धरमदास गजभिए (36) और उसके साथी अरविंद फटिंग व सुजीत के खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। सुभाष खुद को शिवसेना का पदाधिकारी बताता है। 27 वर्षीय पीड़िता के अनुसार एक इलाके के रहवासी होने के कारण उसकी सुभाष से पहचान थी। सुभाष का उसके घर पर भी आना-जाना था।

दोस्ती को प्रेम संबंधों में बदलते देर नहीं लगी और समय-समय पर सुभाष ने उसके साथ संबंध बनाए। इसी दौरान सुभाष ने दोनों के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो रिकॉर्ड किए थे। सुभाष ने पीड़िता को व्यवसाय करने के लिए 5 लाख रुपये उधार दिए थे। इससे पीड़िता ने एक शोरूम खोला।

पैसे वसूलने के नाम पर युवती से किया दुष्कर्म

हालांकि, व्यवसाय में लाभ नहीं होने के कारण पीड़िता ने जुलाई महीने में शोरूम बंद कर दिया। तब से सुभाष अपने पैसे वापस करने के लिए दबाव डाल रहा था। 30 जुलाई को उसने पीड़िता को सुरेंद्रनगर स्थित होटल सेवन में बातचीत करने बुलाया। उसे एक कमरे में ले गया और  शारीरिक संबंध बनाने की मांग करने लगा।

इनकार करने पर वीडियो और फोटो वायरल कर बदनामी करने की धमकी दी। जबरन उसे हवस का शिकार बनाया। बदनामी के डर से पीड़िता ने किसी को कुछ नहीं बताया। रविवार को पीड़िता अपने दोस्तों के साथ मनीषनगर के एक होटल में भोजन करने गई थी। इसी दौरान सुभाष वहां पहुंचा। पैसों की मांग करते हुए पीड़िता से मारपीट की और फोन छीन लिया। पीड़िता ने घर लौटकर परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

इसके बाद सुभाष परिजनों को फोन कर गालीगलौज करता रहा। रात 11:30 बजे के दौरान वह अरविंद और सुजीत के साथ परिसर में आया। पीड़िता के परिजनों से जमकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। एफआईआर करवाने में भी काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। बताया जाता है कि कुछ अधिकारियों के जरिए सुभाष ने दबाव बनाने का भी प्रयास किया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com